• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में की शिरकत, वर एवं वधु को दिया आशीर्वाद

Writer D by Writer D
17/11/2025
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma participated in the Mukhyamatri Samuhik Vivah Yojana

AK Sharma participated in the Mukhyamatri Samuhik Vivah Yojana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आज जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में 124 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया तथा जोड़ों को आशीर्वाद देने के साथ ही उन्हें उपहार भी दिए। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के गरीब बच्चे एवं बच्चियों की शादी कराना है, जिससे वे अपने घर गृहस्थी की बेहतर शुरुआत कर सके।

इस अवसर पर मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने विकासखंड दोहरीघाट की ज्योति नाम की लड़की का जिक्र किया जो इस सामूहिक विवाह योजना का लाभ ले रही थी। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि वह आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं तो उन्होंने इस योजना का लाभ दिलाने हेतु जिला प्रशासन से कहा।

अपने संबोधन में उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा इस योजना से ज्योति को लाभान्वित करने के साथ ही साथ जनपद के तमाम गरीब बेटे-बेटियों की शादी कराई जा रही है। ऊर्जा मंत्रीने कहा कि पहले भी और आज भी बेटियों की शादी करना लोग बोझ समझते हैं। उन शादियों में होने वाले खर्चों के कारण लोग कर्ज में डूब जाते हैं।

वर्तमान सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की गरीब बेटियों की शादी करने का बीड़ा उठाया और उसे पूरा कर रही हैं। पूर्व में जहां प्रति जोड़े पर 51000 रुपए सरकार खर्च करती थी, मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब प्रति जोड़ा खर्चा एक लाख रुपये कर दिया गया है, जिससे शादी के उपरांत विवाहित जोड़े अपना खुशहाल वैवाहिक जीवन शुरू कर सकें।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, भाजपा जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर,जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार, सहित कई अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं भाजपा के संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

लक्ष्य से चार माह पहले बनाएं एसएसएफ द्वितीय वाहिनी का भवन : मुख्यमंत्री

Next Post

पंडुम कैफे आशा, प्रगति और शांति का उज्ज्वल प्रतीक: CM विष्णु देव साय

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ज्ञान भारतम मिशन: यूपी की 15 हजार से ज्यादा पांडुलिपियां डिजिटल, स्कैनिंग पूरी

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा सम्मान, यूपी में 27 राहवीरों को पुरस्कृत करने की तैयारी

13/10/2026
Main Slider

दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ : मुख्यमंत्री योगी

13/10/2026
Main Slider

2017 से पहले जो सत्ता में थे, वही लूट-खसोट करते थे, जो रहनुमा थे वही चोर भी थे: सीएम योगी

13/10/2026
Main Slider

सपा को बड़ा झटका! तीन विधायक BJP में होंगे शामिल, पंकज चौधरी-स्मृति ईरानी रहेंगे मौजूद

13/10/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai inaugurated 'Pandum Cafe' in Bastar

पंडुम कैफे आशा, प्रगति और शांति का उज्ज्वल प्रतीक: CM विष्णु देव साय

यह भी पढ़ें

Mawa Gujhiya

मीठे में बनाएं बची हुई गुजिया की खीर, कुकिंग के फैन हो जाएंगे लोग

06/03/2026
grenade blast

मेंढर सेक्टर में ग्रेनेड विस्फोट, सेना के दो जवान शहीद

18/07/2022
Sarva pitru Amavasya

सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के मोक्ष के लिए करें ये काम

27/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version