• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिकरू कांड: विकास दुबे के भाई ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में किया सरेंडर

Writer D by Writer D
23/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
Vikas Dubey's brother surrender

विकास दुबे के भाई ने किया सरेंडर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर के बिकरु कांड में 8 पुलिसवालों की हत्‍या करने का आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे के भाई दीपक दुबे  ने पुलिस को चकमा देते हुए कोर्ट में सरेंडर  कर दिया। अदालत ने दीपक दुबे को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया है।

बता दें बिकरू कांड के बाद से दीपक दुबे फरार चल रहा था और पुलिस ने उस पर 20 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। लखनऊ के कृष्णानगर थाने में दीपक दुबे पर जालसाजी करने और रंगदारी वसूलने का मामला दर्ज है। इसी मामले में दीपक ने सरेंडर किया। विकास दुबे STF के एनकाउंटर में मारा गया था।

गौरतलब है कि दीपक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। इससे पहले भी दीपक दुबे ने कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश की थी, लेकिन कोरोना निगेटिव रिपोर्ट न होने की वजह से ऐसा हो नहीं सका। एक बार फिर उसने कोरोना जांच रिपोर्ट के साथ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि वह रात से ही कोर्ट परिसर में छिपा हुआ था।

लखनऊ: फर्जी खातों में सरकारी धन जमा करने के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार

इससे पहले गत शुक्रवार को पुलिस ने दीपक दुबे उर्फ दीपू की संपत्ति को कुर्क कर लिया था। एडीसीपी (मध्य) के नेतृत्व में करीब चार घंटे तक पूरी कार्रवाई चली। इस दौरान करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति को पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर किया।

एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक कृष्णानगर थानाक्षेत्र के इंद्रलोक कालोनी में रहने वाले दीपक दुबे और उसके भाई विकास दुबे पर जुलाई में जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें दीपक दुबे फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया। उसके खिलाफ कोर्ट से कई बार गैर जमानती वारंट भी जारी कराया गया था।

Tags: crime newskanpur encounter caseLucknow Newsup newsvikas dubey's brother surrenderबिकरू कांडविकास दुबे के भाई ने किया सरेंडर
Previous Post

लखनऊ: फर्जी खातों में सरकारी धन जमा करने के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार

Next Post

लखनऊ: इंजीनियर के घर बदमाशों ने बोला धावा, पत्नी और बेटी को बंधक बनाकर लूटपाट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
mushroom production
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही ग्रामीण महिलाओं का जीवन, मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमा

14/04/2026
Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Next Post
Stole

लखनऊ: इंजीनियर के घर बदमाशों ने बोला धावा, पत्नी और बेटी को बंधक बनाकर लूटपाट

यह भी पढ़ें

PM Modi

उत्तर प्रदेश के किलों से संस्कार और स्वाभिमान झांकते हैं : प्रधानमंत्री

27/07/2025
Sawan

सावन में इन पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, जानें कब-कब है सोमवार व्रत

08/07/2025
amazon

Investment: अपोलो फार्मेसी में 10 हजार करोड़ निवेश करेगा अमेजॉन

09/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version