• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ: इंजीनियर के घर बदमाशों ने बोला धावा, पत्नी और बेटी को बंधक बनाकर लूटपाट

Writer D by Writer D
23/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Stole

Stole

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विभूति खंड थानाक्षेत्र के विराज खंड चार में मंगलवार देर रात बदमाशों ने एक इंजीनियर के परिवार को बंधक बना कर लूटपाट कर भाग निकले। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। हालांकि, अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है।

विराज खंड चार निवासी योगेंद्र श्रीवास्तव मेरठ में इंजीनियर के पद में तैनात हैं। योगेंद्र की पत्नी और बेटी यहां रहती हैं। मंगलवार देर रात करीब 3:00 बजे असलहों से लैस बदमाश योगेंद्र के मकान में घुसे। बदमाशों ने योगेंद्र की पत्नी और बेटी को बंधक बना लिया। बदमाशों की संख्या 4 बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।

बिकरू कांड: विकास दुबे के भाई ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में किया सरेंडर

बदमाशों ने अलमारी तोड़कर उसमें रखी नगदी और जेवरात लूट लिए। यह नहीं बदमाश मां बेटी का हाथ-पैर बांध दिए थे। करीब दो घंटे तक लूटपाट के बाद बदमाश तकरीबन पांच बजे आराम से निकल गए। योगेंद्र के घर के पास से रेलवे लाइन गुजर रही है। माना जा रहा है कि बदमाश उसी के रास्ते आए थे और लूटपाट के बाद रेलवे पटरी पकड़ कर भाग निकले। मां-बेटी ने किसी तरह खुद को मुक्त कराया और बुधवार सुबह पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। बदमाशों की संख्या के संबंध में पीड़ित परिवार से पूछताछ की जा रही है। अगर बदमाशों की संख्या चार से अधिक है तो डकैती की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जाएगी। पुलिस की टीमें गठित की गई है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

Tags: crime news in hindiLucknow Commissionerate Policelucknow crimelucknow crime newsunow newsup newsup news in hindi
Previous Post

बिकरू कांड: विकास दुबे के भाई ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में किया सरेंडर

Next Post

मोदी जी, बताएं भारत में कोविड टीकाकरण कब शुरू किया जाएगा : राहुल

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
Rahul Gandhi

मोदी जी, बताएं भारत में कोविड टीकाकरण कब शुरू किया जाएगा : राहुल

यह भी पढ़ें

sudiksha case

यूपी पुलिस की SIT ने सुदीक्षा भाटी केस में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

16/08/2020
CM Yogi

इस साल आंगनवाड़ी में 5 हजार कार्यकत्रियों व 60 हजार सहायिकाओं की भर्ती का लक्ष्य: सीएम योगी

30/03/2026
fake army officer arrested

सेना का फर्जी अधिकारी बनकर ठगी करने वाले को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

09/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version