• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिकरू कांड: तत्कालीन थानाध्यक्ष और बीट इंचार्ज बर्खास्त

Writer D by Writer D
26/05/2022
in कानपुर
0
Bikaru kand

Bikaru kand

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। देश के बहु चर्चित कांड बिकरु (Bikru Kand) के दोषियों की अवैध संपत्ति बराबर सीज हो रही है। इसके साथ ही पुलिस विभाग तत्कालीन थानाध्यक्ष और बीच इंचार्ज की भी जांच कर रहा था। विभागीय जांच पूरी होने के बाद दोनों दोषी पाये गये और दोनों को बर्खास्त कर दिया गया है।

बता दें कि, चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरु गांव में दो और तीन जुलाई 2020 की रात कुख्यात अपराधी विकास दुबे (Vikas Dubey) अपने साथियों संग पुलिस टीम में हमला कर दिया था। हमले में तत्कालीन बिल्हौर सीओ देवेन्द्र मिश्रा सहित आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गये थे। इस बड़ी घटना से पूरा पुलिस विभाग दहल उठा था। हालांकि बाद में पुलिस ने भी विकास दुबे समेत छह लोगों को मुठभेड़ में मार गिराया था।

देश, प्रदेश को हिला देने वाली बिकरु कांड (Bikru Kand) की घटना में तत्कालीन चौबेपुर थानाध्यक्ष विनय तिवारी के साथ बीट इंचार्ज (हल्का) उप निरीक्षक केके शर्मा पर गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) से मिलीभगत का आरोप लगा था। इसमें दोनों पुलिस कर्मियों द्वारा विकास दुबे (Vikas Dubey) को पुलिस दबिश व कार्रवाई की सूचना पूर्व में दिया जाना भी शामिल हैं। इस मामले की जांच चल रही थी और विभागीय जांच में अब दोनों पर दोष सिद्ध हो गया है। इसके बाद दोनों की सेवाओं को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है।

डिंपल यादव को नहीं जयंत चौधरी को भेंजगे राज्यसभा अखिलेश यादव

पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज प्रशांत कुमार ने बताया कि तत्कालीन थानाध्यक्ष विनय तिवारी और बीट इंचार्ज केके शर्मा पर जो आरोप लगे थे वह साक्ष्यों के साथ विभागीय जांच में सही पाये गये। इस आधार पर दोनों को बर्खास्त कर दिया गया है और जांच रिपोर्ट डीजीपी मुख्यालय को भेज दी गई है।

बताया कि जिस रात पुलिस टीम विकास दुबे (Vikas Dubey) को पकड़ने जा रही थी उस दौरान दोनों ने गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) को पहले ही दबिश की जानकारी दे दी थी।

Tags: Bikaru Kandcrime newskanpur newsup newsvikas dubey
Previous Post

डिंपल यादव को नहीं जयंत चौधरी को भेंजगे राज्यसभा अखिलेश यादव

Next Post

UP Budget 2022-23: बाल श्रम को पूरी तरह से समाप्त करेगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Three people died in a horrific road accident
उत्तर प्रदेश

कानपुर में रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 3 ने तोड़ा दम

13/07/2026
PM Modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर की किस्मत बदलने आ रहे PM मोदी, 5 मेगा प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण

23/06/2026
Horrific accident on Lucknow-Agra Expressway
Main Slider

एक्सप्रेसवे पर स्लीपर-बस पलटी, दरोगा समेत 7 की मौत; CM योगी ने जताया शोक

26/05/2026
A bus full of labourers fell into a canal in Kanpur.
उत्तर प्रदेश

कानपुर में बड़ा हादसा, मजदूरों से भरी बस नहर में गिरी

07/05/2026
Nuh Road Accident
Main Slider

नूंह में भीषण सड़क हादसा, यूपी पुलिस के 4 सिपाही समेत 5 की मौत

05/05/2026
Next Post
smart cities

UP Budget 2022-23: बाल श्रम को पूरी तरह से समाप्त करेगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

Azam Khan

फेक जन्म प्रमाणपत्र केस: आजम खान, तंजीन फातिमा, अब्दुल्ला आजम दोषी करार

18/10/2023
SBI PO

SBI का हिस्सा बनने का सुनहरा मौका, बस यहां करें आवेदन

08/09/2022
Sandhya Arghya

छठ पूजा पर इन खास उपायों से दूर करें सूर्य दोष, होगा संकटों का निवारण

30/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version