• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की मर्यादा तोड़, प्रदेश को अराजकता की आग में झोंका : अखिलेश

Desk by Desk
14/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान पर हमला, नेताओं पर झूठे मुकदमों और जांच एजेंसियों के छापे सत्तारूढ़ भाजपा की राजनीतिक कुत्सित इरादे का परिणाम है।

श्री यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि दूसरों पर सिंडीकेट से संचालित होने का आरोप लगाने वाले लोग वास्तव में ‘संघीकेट‘ से संचालित हैं। नाजी प्रचार का मूल सिद्धांत था कि झूठ को सौ बार दुहराओ ताकि वह लोगों को सच लगने लगे। इसे भाजपा नेतृत्व और सरकार ने अक्षरशः पालन करने का मन बना लिया है। चार साल के शासन काल में भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास की गति अवरूद्ध करने के अलावा कोई काम नहीं किया है। पिछली सरकार के कामों को कोसना और फिर उन्हीं के कामों को अपना बताकर खुद ही अपनी प्रशंसा करने लगना मुख्यमंत्री का मुख्य करतब रहा है। इसे वे अपनी सफलता भी मानते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सिर्फ येनकेन प्रकारेण चुनाव जीतना मुद्दा रहता है, जनस्वास्थ्य, शिक्षा या रोजगार नहीं। एक उदाहरण, बदायूं में समाजवादी पार्टी के समय बनना शुरू हुए मेडिकल कालेज का काम भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में पूरा नहीं हो पाया।

जान की कुर्बानी देकर संविधान बचाना पड़े तो नहीं हटेंगे पीछे : असुद्दीन ओवैसी

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने झूठ की एक बानगी और दिखाई जब उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकार के समय की नौकरियों के बारे में अनर्गल बयान दिया। जबकि उनके चार वर्षों की वास्तविकता यह है कि 2012 से 2017 के बीच समाजवादी पार्टी की सरकार ने ही उत्तर प्रदेश में विकास का काम किया है। भाजपा सरकार में तो धेले भर का काम राज्य में नहीं हुआ। सरकारी नौकरियों के बारे में निराधार और बिना किसी ठोस तथ्य के आरोप लगाना अनैतिकता हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को पहले नौकरी व कारोबार देने के झूठे ट्वीट हटाने पड़े। अब 5 एक्सप्रेस-वे बनाने के झूठे होर्डिंग्स भी हटवाने पड़ेंगे। वस्तुत ये संकीणमार्गी स्वयं कोई महामार्ग नहीं बनवा सकते। ये तो बस झूठ के महामार्गी है, जिन्हें अब जनता हटाएगी। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर फर्जी एनकाउण्टर ओर हिरासत में मौतों की जांच की जाएगी। मानवाधिकार आयोग की रिपोर्टों और पीडि़त परिवारों की मांगों पर कार्यवाही होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह अहंकार में डूबी हुई है। हर स्तर पर उसने लोकतांत्रिक व्यवस्था की मर्यादा तोड़ दी है और प्रदेश को अराजकता की आग में झोंक दिया है। विपक्ष के प्रति बदले की भावना से काम करने वाली भाजपा को जानना चाहिए कि सत्ता पर किसी का स्थायी एकाधिकार नहीं होता है। लोकतंत्र में सरकारें आती हैं, जाती हैं लेकिन जिस तरह की अमयार्दित भाषा और दम्भी व्यवहार भाजपा विपक्ष विशेषकर समाजवादी पार्टी के प्रति दिखाती है जनता उसे सहन नहीं करेगी और वह सन् 2022 में उसे उखाड़ फेंककर ही दम लेगी।

Tags: 24ghante online.comCOVID-19latest newsnews in hindiup newsUttar PradeshYogi Adityanathअखिलेश यादवउत्तर प्रदेशताजा समाचारबीजेपीभाजपालखनऊसमाजवादी पार्टीहिंदी समाचार
Previous Post

13613 किलोमीटर मार्गों को किया गया चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण : मौर्य

Next Post

मां विंध्यावासिनी के दरबार में पहुंचे राष्ट्रपति, सपत्नी किया मां का श्रंगार

Desk

Desk

Related Posts

cm dhami
राजनीति

नीति घाटी को धामी की बड़ी सौगात, बॉर्डर टूरिज्म और होम स्टे विकास को मिलेगा बढ़ावा

01/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार चलाएगी राष्ट्रचेतना का महाभियान, देश के अमर नायकों की कथा का होगा मंचन

01/06/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है : मुख्यमंत्री साय

01/06/2026
Meritorious students are the future builders of the country: Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मेधावी छात्र ही देश के भविष्य निर्माता: केशव प्रसाद मौर्य

01/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ए.के. शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम सूर्यघर पर मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

01/06/2026
Next Post
ramnath kovind

मां विंध्यावासिनी के दरबार में पहुंचे राष्ट्रपति, सपत्नी किया मां का श्रंगार

यह भी पढ़ें

BJP का सातवां बेड़ा उसी तरह से निराश लौटेगा, जैसे प.बंगाल से लौटा था : हरीश रावत

01/02/2022
कांग्रेस का प्रदर्शन

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने बजाई ताली-थाली, बेरोजगारी को बनाया मुद्दा

05/09/2020

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में तय हुआ MLC प्रत्याशियों के नाम

14/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version