• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नीति घाटी को धामी की बड़ी सौगात, बॉर्डर टूरिज्म और होम स्टे विकास को मिलेगा बढ़ावा

Writer D by Writer D
01/06/2026
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नीति घाटी के पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ के पुरस्कार वितरण समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़ते हुए मुख्यमंत्री ने सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सामुदायिक पर्यटन, बॉर्डर टूरिज्म और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय लोगों की आजीविका सुदृढ़ करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में चमोली जनपद के नीति, मलारी, कोशा, फरकिया, बाम्पा, गुरगुटी, कैलाशपुर और महरगांव में सामुदायिक सहभागिता आधारित पर्यटन को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके तहत सामुदायिक होम स्टे निर्माण और ग्रामीण पर्यटन के लिए आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने घोषणा की कि नीति घाटी के विभिन्न गांवों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की सुविधा के लिए साइनज और व्यू प्वाइंट विकसित किए जाएंगे, जिससे पर्यटन अनुभव को बेहतर बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि चमोली के रिमखिम और बाड़ाहोती क्षेत्र में बॉर्डर टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘सीमा दर्शन केंद्र’ स्थापित किए जाएंगे। इससे सीमांत क्षेत्रों को नई पहचान मिलने के साथ पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इसके अलावा ग्राम गमशाली स्थित दुप्फूधार मैदान में आधारभूत सुविधाओं का विकास कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र में साहसिक पर्यटन और बड़े आयोजनों के आयोजन को प्रोत्साहन मिलेगा।

मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से नीति घाटी सहित सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों, रोजगार के अवसरों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags: cm dhami
Previous Post

मेधावियों के सम्मान में तालियों से गूंजा सभागार, गर्व से दमके अभिभावकों के चेहरे

Next Post

जाने हेपेटाइटिस-बी के लक्षणों के बारें में

Writer D

Writer D

Related Posts

Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की मॉनिटरिंग का असर, मई में 99.24 प्रतिशत बिजली शिकायतों का हुआ निस्तारण

11/06/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ना विकास विभाग के सहयोग से 3500 विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारपरक शिक्षा व प्लेसमेंट सहयोग

11/06/2026
Mary Kom
राजनीति

उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया प्रोत्साहन, मैरी कॉम ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री से की मुलाकात

11/06/2026
CM Dhami
राजनीति

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने रखा विकसित उत्तराखंड का विजन

11/06/2026
cm yogi, modi
Main Slider

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में योगी सरकार ने बदली यूपी की तस्वीर

11/06/2026
Next Post

जाने हेपेटाइटिस-बी के लक्षणों के बारें में

यह भी पढ़ें

murder

खेत पर पानी लगाने गए युवक की हुई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

02/05/2021
CM Dhami participated in the Diwali fair of the Antarrashtriya Vaishya Mahasammelan

वैश्य समाज सनातन संस्कृति का ध्वजवाहक, राष्ट्र की आर्थिक व सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक: मुख्यमंत्री

12/10/2025
Four children drowned in the pond

बांध में नहा रहे एक बालक की डूबने से मौत, दूसरे की हालत गम्भीर

11/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version