• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है : योगेश यादव

Writer D by Writer D
26/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, प्रयागराज, राजनीति
0
Yogesh Yadav

Yogesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के तीनों नए कृषि कानूनो को किसानों की बर्बादी का दस्तावेज बताते हुए शनिवार को प्रयागराज के गांव-गांव में किसान घेरा कार्यक्रम कर लोगों को जानकारी दी।

पार्टी के जिलाअध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने हंडिया विधान सभा क्षेत्र में कार्यक्रम के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासन में किसानों, नौजवानों, महिलाओं, के साथ बढ़े अत्याचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, लचर अर्थ व्यवस्था से उपजे हालत पर चर्चा करते हुए भाजपा पर देश की जनता के साथ धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि नए कृषि कानून से कृषि क्षेत्र में व्यापक नुकसान और किसानों के लिए बर्बादी का रास्ता खुलने वाला है।

पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर किसान घेरा कार्यक्रम में श्री यादव ने कृषि कानून को किसानों की बर्बादी का दस्तावेज बताया और आरोप लगाया कि भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है। उन्होने कहा कि कृषि उपज का दोगुना दाम का वादा कर सत्ता में आई भाजपा ने कृषि क्षेत्र में कार्पोरेट घरानों के प्रवेश द्वार खोल छोटे, मझोले किसानों को गुलामी की ओर धकेल दिया है।

मनरेगा कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से श्रमिक की हुई दर्दनाक मौत

उन्होने कहा कि पहले से ही लागू न्यूनतम समर्थन मूल्य, मंडी नीति, किसानों के कल्याण की तमाम योजनाओं को सही रूपमें अमली जामा पहनाने की बजाय नए कानून बनाकर पूंजीपतियों को तरजीह दी गई है। नए कृषि कानून से भविष्य में कृषि क्षेत्र में आनेवाले संकट और किसानों सहित आम आदमी पर पड़ने वाले दुष्परिणामों से कोई बचा नहीं सकता।

पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर नेता, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानून से होने वाले व्यापक नुकसान, न्यूनतम समर्थन मूल्य, सरकारी कृषि मंडियों के समानांतर निजी क्षेत्र की स्थापना, कार्पोरेट के इशारे पर खेती से भविष्य में आनेवाले संकट से किसानों को अवगत कराया। इसके अलावा समाजवादी पार्टी की नीतियों, पिछली सरकारों में किसानों के लिए चलाई गई लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी।

सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार जिले की हंडिया विधान सभा क्षेत्र में सपा जिला अध्यक्ष योगेश यादव, विधानसभा मेजा में जिला महासचिव संदीप सिंह पटेल एवं वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक रामसेवक पटेल, विधानसभा करछना में विधायक उज्जवल रमणसिंह, प्रतापपुर में श्रीमती विज्मायादव, विधानसभा फाफामऊ में पूर्व मंत्री अंसार अहमद, फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्वसांसद धर्मराजपटेल समेत कई विधानसभाओं में नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने काले कृषि कानून के बारे में किसानों के साथ चर्चा किया।

Tags: bjpfarmer protestKisan andolanSamajwadi partyup newsकिसान आंदोलन
Previous Post

योगी जी बहुत बड़े गौप्रेमी हैं, लेकिन उनके राज में गाय तड़प कर मर रही है : प्रदीप जैन

Next Post

यूपी के मंत्री का विवादित बयान, आंदोलनकारी किसानों को बताया राष्ट्र विरोधी

Writer D

Writer D

Related Posts

hair
Main Slider

ये पत्ते बनाएंगे आपके बालों को चमकदार और मजबूत

09/02/2026
Savin Bansal
राजनीति

सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल, जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा

08/02/2026
Tourist Lodge
उत्तर प्रदेश

यूपी में पर्यटन अवसंरचना का विकास, छोटे शहरों में भी राही टूरिस्ट लॉज का निर्माण

08/02/2026
A modern apparel park is being developed on 175 acres.
उत्तर प्रदेश

यमुना एक्सप्रेसवे पर अपैरल पार्क बन रहा रोजगार और निर्यात का नया हब

08/02/2026
7500 cow shelters to become cattle food security hubs
उत्तर प्रदेश

7500 गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब

08/02/2026
Next Post
anil sharma

यूपी के मंत्री का विवादित बयान, आंदोलनकारी किसानों को बताया राष्ट्र विरोधी

यह भी पढ़ें

terrorist

सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

02/06/2023
suicde

लखनऊ : 1076 पर सूचना दर्ज करने वाले युवक ने फांसी लगाकर दी जान

12/10/2020
इजरायल और बहरीन के बीच शांति समझौता

ट्रंप की मदद से बहरीन और इजरायल के बीच हुआ शांति समझौता, कहा- ऐतिहासिक फैसला

12/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version