• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में तैनात हुई फोर्स

Writer D by Writer D
14/05/2022
in क्राइम, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उधम सिंह नगर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में शनिवार की सुबह किच्छा तहसील के शांतिपुरी नंबर तीन में खनन के रास्ते को लेकर हुए विवाद में बीजेपी मंडल महामंत्री संदीप कार्की (35) की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गयी। गोली मारने वाला मृतक का दोस्त था और घटना के बाद अपने भाई के साथ मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी फौज की नौकरी छोड़कर खनन के कारोबार में कूदा था और अपनी छवि दबंग बनाये रखता था।

वहीं, भाजपा नेता संदीप की मौत की खबर के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना की सूचना पर तमाम थानों की फोर्स सहित एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली है। एसएसपी ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस भी बंधाया और जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी के साथ ही कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया। आरोपियों की तलाश में एसओजी सहित कई टीमें जुटी हैं।

खनन के रास्ते को लेकर हुआ था विवाद

शांतिपुरी में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। मृतक संदीप बीजेपी के पन्तनगर मंडल का महामंत्री था। बीजेपी नेता और आरोपी ललित दोनों ही खनन कार्य से जुड़े थे और आपस मे दोस्त ही थे। बताया जा रहा है कि हत्यारे ललित मेहता के डम्पर में मृतक और साझेदार ने जेसीबी से खनिज भरा था, जिसका पैसा ललित ने नहीं दिया था। इसको लेकर उनकी अनबन भी हुई थी। इस बीच शनिवार की सुबह खनन के रास्ते को लेकर विवाद हुआ था।

UP Police SI परीक्षा के दौरान गिरफ्तार 57 अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर

दरअसल ललित ने अपना वाहन रास्ते पर खड़ा कर दिया था और इसके बाद विवाद हो गया था। इसी विवाद में आरोपी ललित ने पहले दो लोगों के ऊपर अवैध असलहा तान कर धमकाया था, लेकिन संदीप ने बीच बचाव कर दिया था।

इसके बाद तमतमाये ललित ने पहले हवाई फायर किया और उसके बाद संदीप कार्की के सीने में असलहा सटाकर गोली मार दी। वहीं, घटना स्थल पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में संदीप को पहले किच्छा अस्पताल से हायर सेंटर ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे रुद्रपुर के निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में मातम है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Tags: crime newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

राज्यपाल के अभिभाषण से 23 मई को शुरु होगा विधानमंडल का बजट सत्र

Next Post

बाहुबली हाजी इकबाल को बड़ी राहत, HC ने मंजूर की अग्रिम जमानत

Writer D

Writer D

Related Posts

Rahul Gandhi
राजनीति

‘रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर संविधान’ मैराथन को राहुल गांधी ने दिखाई हरी झंडी, बोले- संविधान बचाना कांग्रेस का लक्ष्य

12/04/2026
cm dhami
Main Slider

हल्द्वानी में सीएम धामी का संदेश: नशे को ‘ना’, जीवन को ‘हाँ’

12/04/2026
CM Nayab Saini
Main Slider

हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य : नायब सैनी

11/04/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

भीमताल में उप-तहसील बनाए जाने की घोषणा

11/04/2026
CM Dhami
राजनीति

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश

11/04/2026
Next Post
haji iqbal

बाहुबली हाजी इकबाल को बड़ी राहत, HC ने मंजूर की अग्रिम जमानत

यह भी पढ़ें

property attached

चंदन तस्कर कमर अहमद की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क

26/06/2022
Song of Bhojpuri star Ravi Kishan's film 'Radhe' is shadowed on social media.

भोजपुरी स्टार रवि किशन की फिल्म ‘राधे’ का गाना सोशल मीडिया पर छाया

13/06/2021
Lord Vishnu

कार्तिक महीने में ना करें इन चीजों का सेवन, भाग्य पर पड़ता हैं असर

12/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version