• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर चरण के चुनाव के साथ शून्य की ओर बढ़ रही भाजपा : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
20/02/2022
in चुनाव 2022, उत्तर प्रदेश, उन्नाव, राजनीति
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उन्नाव। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को सत्तारूढ़ भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जैसे-जैसे चुनाव के चरण आगे बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे भाजपा शून्य की ओर बढ़ती जा रही है और सातवें चरण तक भाजपा के बूथों पर भूत नाचते  नजर आएंगे।

उन्नाव के भगवंत नगर स्थित इंटर कॉलेज में सपा उम्मीदवार के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण में भाजपा का सफाया हो गया और भाजपा वाले ठंडे हो गये हैं।  उन्होंने कहा कि जैसे जैसे वोट पड़ता जा रहा है इनके नेता शून्य होते जा रहे हैं और शून्य इसलिए होते जा रहे हैं कि इनकी समझ में नहीं आ रहा कि जनता क्या चाहती है।  यादव ने कहा कि जिस समय उन्नाव की जनता वोट डालेंगी ये लोग शून्य हो जाएंगे और जब ये चुनाव सातवें चरण में पूर्वांचल में पहुंचेगा तो आप देख लेना भाजपा के बूथों पर भूत नाचते नजर आएंगे।

प्रदेश को बदहाली से खुशहाली की ओर ले जाने का है यह चुनाव : अखिलेश यादव

सपा प्रमुख ने  दावा किया कि किसान, नौजवान, बेरोजगार, व्यापारी सभी झूठ की राजनीति करने वालों को घर का रास्ता दिखाने का काम करने वाले हैं। गर्मी निकालने  वालो को पहले चरण में ही जनता ने ठंडा  कर दिया है।  सपा अध्यक्ष ने अपनी उंगली पर मतदान करने का निशान दिखाते हुए आरोप लगाया कि बीएड, बीटीसी समेत अन्य भर्तियों के लिए कितना संघर्ष करना पड़ा लेकिन नौकरी व रोजगार नहीं मिला।

पहले दो चरणों  में सपा शतक लगा चुकी है : अखिलेश यादव

योगी पर निशाना साधते हुए उन्होंने तंज किया कि  वह 24 घंटे काम करने वाले सीएम हैं, लेकिन पता नहीं काम क्या करते है।  अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि किसानों की आय दोगुनी हुई नहीं, एमएसपी को मजाक बना दिया, खाद मिली नहीं, डीएपी मिली नहीं ऊपर से किसानों पर मुकदमे लगाए गए और किसानों को धरना देना पड़ा।  तीन कृषि कानूनों के केंद्र सरकार के वापस लेने के फैसले का जिक्र करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि   काका (काला कानून) गये तो बाबा (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) भी जाएंगे।

अब शिवपाल चाचा के आने से सब ठीक हो गया : अखिलेश यादव

सपा प्रमुख ने वादा किया कि उनके सत्ता में आने के बाद 22 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी, कोरोना प्रभावित युवाओं को पुलिस भर्ती में उम्र की छूट का लाभ दिया जाएगा।  भगवंत नगर के स्थानीय भाजपा विधायक और मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष ह्म्दय नारायण दीक्षित को इस बार टिकट न मिलने पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जो सदन चलाते थे, भाजपा ने उन्हीं का पत्ता साफ कर दिया।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

सपा समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

Next Post

डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार और महंगाई दोगुना हो गया : अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नंदा राजजात और 2027 कुंभ की तैयारी पर CM धामी का फोकस

19/05/2026
Bageshwar
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी की सोच है कि विकास की रोशनी प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचे: डॉ. आर. राजेश कुमार

19/05/2026
CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड के 13 जिलों को ₹1018 करोड़ की सौगात, जिला योजना के लिए धामी सरकार ने जारी किया बजट

19/05/2026
Vladimir Putin
Main Slider

रूसी राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में आएंगे भारत: BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में होंगे शामिल

19/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया 6 माह के लिए जिला बदर

19/05/2026
Next Post

डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार और महंगाई दोगुना हो गया : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

CRPF

CRPF जवान ने अपने साथियों पर चलाई गोलियां, एक की मौत, दो की हालत नाजुक

29/01/2021
Road 2 trailer being released

सड़क 2 का ट्रेलर हो रहा रिलीज, फैंस कर रहे स्टार किड्स की फिल्म को बायकॉट

11/08/2020
Post Office

Post Office की ये स्कीमें आपको बनाएगी करोड़पति, करना होगा बस इतना निवेश

21/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version