• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश को बदहाली से खुशहाली की ओर ले जाने का है यह चुनाव : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
20/02/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (akhilesh yadav) ने जिले की रूदौली विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता का उत्साह यह बता रहा है कि इस बार अयोध्या की सभी सीटें समाजवादी पार्टी जीतेगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव विधायक के साथ-साथ सरकार बनाने का है। यह चुनाव उत्तर प्रदेश को बदहाली से खुशहाली की ओर ले जाने का चुनाव है। यह चुनाव उत्तर प्रदेश ही नहीं देश को संदेश देने का काम करेगा।

चौधरी शहरयार सपा में शामिल

अखिलेश यादव (akhilesh yadav) रुदौली के सपा प्रत्याशी आनन्द सेन यादव व बीकापुर से सपा प्रत्याशी फिरोजखान गब्बर के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दोनों प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इस मौके पर अखिलेश यादव के समक्ष बसपा के पूर्व घोषित प्रत्याशी चौधरी शहरयार समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। अखिलेश यादव (akhilesh yadav) ने कहा कि साईकिल की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है।

UP Election: अखिलेश यादव ने डाला वोट, कहा- बाबा सीएम को अच्छा काम नहीं करना

जनता भाजपा से नाराज है। तीसरे चरण में भी हिसाब-किताब पक्का होता जा रहा है। यह चुनाव उत्तर प्रदेश के भाग्य को बनाने का है। समाजवादियों ने बहुत काम करके दिखाया है। भाजपा की सरकार जब से आई है, इन्होंने जनता की मदद नहीं की।

भाजपा को माफ नहीं करेंगे किसान

सपा अध्यक्ष ने कहा कि किसान भाजपा को माफ करने वाले नहीं हैं। काले काननू के खिलाफ किसानों ने आन्दोलन किया, सरकार को कानून वापस लेना पड़ा। यह चुनाव किसानों के मान सम्मान का है। जबसे हवा बदली तब से इनकी भाषा भी बदल गयी है। इन्होंने कहा कि हम नौकरी दे देंगे। रोजगार दे देंगे। 69 हजार अभ्यर्थियों को प्रताड़ित करने का काम योगी सरकार ने किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाली का काम हम करेंगे। आपने महंगाई, बेरोजगारी,किसान की बदहाली भी देखी। इसलिए आने वाले समय में आप साईकिल की मद्द करें।

पहले दो चरणों  में सपा शतक लगा चुकी है : अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोगों का मान सम्मान सपा में है। लगातार महंगाई बढ़ाने का काम किया भाजपा ने किया है। भाजपा सरकार झूठ बोलती है। धान की खरीद नहीं हुई। मण्डी बंद कर दी। मंडियों को बेंचने की तैयारी है। धान की भी लूट हो गयी। खाद भी किसानों को नहीं मिली। इनकी सरकार आ गयी तो पेट्रोल 200 के पार बिकेगा।

रुदौली की धरती से समाजवादियों का पुराना रिश्ता

अखिलेश यादव ने कहा कि इस धरती से समाजवादियों का बहुत पुराना रिश्ता रहा है। इस धरती ने हमेशा गंगा जमुनी तहजीब का संदेश दिया है। यहां मिली जुली संस्कृति मिलती है।

दो चरणों में ठंडे पड़ गये हैं भाजपाई, तीसरे चरण में हो जायेंगे सुन्न : अखिलेश यादव

समय-समय पर एक दूसरे का सम्मान व इज्जत करते हुए मिलजुल कर रहने की भारत की हमारी जो पहचान है, वह हमारा जो ताना बाना है, एक संदेश देने का काम करते हैं। हमारा सौभाग्य है कि हम मिल जुल कर रह रहे हैं।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

फर्जी मतदान के आरोप में दस गिरफ्तार

Next Post

सचिन, द्रविड़ और विराट को पीछे छोड़ आगे निकले यश ढुल : टीम इंडिया

Writer D

Writer D

Related Posts

R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Dearness Allowances
Main Slider

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

21/05/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
AYUSH Colleges
Main Slider

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

21/05/2026
Hamza Burhan
Main Slider

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर! पीओके में ‘अज्ञात हमलावरों’ ने गोलियों से भूना

21/05/2026
Next Post
यश ढुल

सचिन, द्रविड़ और विराट को पीछे छोड़ आगे निकले यश ढुल : टीम इंडिया

यह भी पढ़ें

CM Yogi

मुख्यमंत्री का निर्देश, आगामी 10 वर्षों में 50 फीसद तक बढ़ाएं ग्रॉस एनरोलमेन्ट रेशियो

11/08/2024
CM Dhami

पुष्कर सिंह धामी ने किए बाबा केदार नाथ के पावन दर्शन

01/11/2024
Corona

कोरोना के नए मामले फिर बढ़े, 24 घंटे में दो लाख 85 हजार मरीज

26/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version