• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है भाजपा: नरेन्द्र मोदी

Writer D by Writer D
06/04/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, सहारनपुर
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। भारत की मजबूत और तेजी से विकसित राष्ट्र की छवि बनी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने भारत की छवि कमजोर और भ्रष्ट देश की बना दी थी।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) सहारनपुर के पुराना राधास्वामी सत्संग भवन प्रांगण में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। विपक्ष पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि विरोधी सत्ता पाने के लिए तड़प रहे हैं। विपक्ष हमारी सीटें कम करने के लिए चुनाव लड़ रहा है। सपा को हर घंटे अपने उम्मीदवार बदलने पड़ रहे हैं। कांग्रेस को तो उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे। दो लड़कों की फिल्म को इन लोगों ने फिर से रिलीज किया है।

मोदी (PM Modi) ने कहा कि भाजपा राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है। भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है। यह हमारे सपनों व संकल्प में है। हमारे लिए देश से बड़ा कुछ नहीं, देशहित से बड़ा और कुछ हो ही नहीं सकता। भारत दुनिया की सबसे बड़ी पांचवीं आर्थिक ताकत बन गया है। भाजपा से लोग सत्ता के लिए नहीं जुड़ते बल्कि एक मिशन के लिए जुड़ते हैं। गरीबों को पक्का घर व शौचालय भाजपा की प्राथमिकता रही है। यह भाजपा है जिसने गरीब को मुफ्त राशन दिया है। आने वाले पांच सालों के लिए मुफ्त राशन की गारंटी दी है। भाजपा ने पांच लाख तक मुफ्त इलाज की व्यवस्था दी है।

इंडी एलाएंस कमीशन के लिए, मोदी सरकार मिशन के लिए

मोदी (PM Modi) ने कहा कि कांग्रेस की सरकारें जो काम कई सालों में नहीं कर पाई वह काम भाजपा ने 10 सालों में कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जितने साल सत्ता में रही उसने कमीशन खाने को प्राथमिकता दी। इंडी एलाएंस कमीशन खाने के लिए और मोदी सरकार मिशन के लिए है। इंडी एलाएंस के लोग खुलेआम चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। शक्ति के सामर्थ्य को चुनौती दे सकता है क्या। जिन-जिन लोगों ने शक्ति को नष्ट करने का प्रयास किया है उन सबका क्या हाल हुआ, इतिहास पुराणों में वर्णित है।

सबका साथ सबका विकास यह हमारा मंत्र

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य मंदिर हमारी घोषणा नहीं संकल्प रहा है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छे-370 हटाना हमारी घोषणा नहीं, संकल्प रहा है। इस बार रामनवमी को हमारे राम टेंट में नहीं, भव्य मंदिर में दर्शन देंगे। यह हमारी पीढ़ी के लिए गौरव है। भारत को मजबूत देश बनाना भाजपा की प्रतिबद्धता है।

मोदी के विजन से देश विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर: सीएम योगी

जैसी भाजपा की नीयत व निष्ठा है, नीतियां भी वैसी ही बनती है। इसलिए आज हर हिन्दुस्थानी कह रहा है कि नीयत सही तो नतीजे सही। सबका साथ सबका विकास यह हमारा मंत्र है। हमारी सोच यही है कि सरकार की योजनाएं हर वर्ग, हर जाति व हर व्यक्ति तक पहुंचे। इसलिए भाजपा सरकार ने पूरे 10 साल पूरे मन से काम किया है।

तीन तलाक खत्म करके लाखों मुस्लिम परिवारों को बचाया है

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि हमारी सरकार ने परम्परागत तीन तलाक को खत्म करके सिर्फ मुस्लिम महिलाओं को ही लाभ नहीं दिया है। महिलाएं, किसी की बेटी होती हैं तो किसी बहन और किसी की माँ होती हैं। तीन तलाक के नाते सैकड़ों मुस्लिम परिवार बर्बाद हो जाते थे, हमने तीन तलाक कानून को खत्म करके लाखों मुस्लिम परिवारों को बचाया है।

Tags: lok sabha elections 2024pm modiSaharanpur newsup news
Previous Post

अचानक धू-धू कर जला रामकृष्ण अनाथालय, 16 बच्चों समेत 19 लोग बाल-बाल बचे

Next Post

कांग्रेस ने सैनिकों की नहीं की चिंता, मोदी ने उत्तराखंड के सैन्यधाम को दी पांचवें धाम की संज्ञा: धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार बनी संबल : आयुष्मान योजना के मामले में बागपत प्रदेश में नंबर वन

05/05/2026
Support of respect and security to teachers
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों को सम्मान-सुरक्षा का संबल, यूपी में अब सशक्त शिक्षा व्यवस्था

05/05/2026
SN Medical College
स्वास्थ्य

योगी सरकार का एसएन मेडिकल कॉलेज अन्य राज्यों के नवजात को भी दे रहा नया जीवन

05/05/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ने की फसल पर चूसक कीटों का खतरा, विभाग ने जारी किया अलर्ट

05/05/2026
Next Post
CM Dhami

कांग्रेस ने सैनिकों की नहीं की चिंता, मोदी ने उत्तराखंड के सैन्यधाम को दी पांचवें धाम की संज्ञा: धामी

यह भी पढ़ें

jagannath rath yatra

देशभर में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की धूम, अमित शाह ने की ‘मंगल आरती’

01/07/2022
Solar Street Lights

सोलर स्ट्रीट लाइटों से रोशन हो रहीं शिवनगरी, हर महीने हो रही लाखों की बचत

25/06/2024
gifts

राजधानी में गूंजेगी शहनाई, श्रम विभाग कराएगा बेटियों की शादी

24/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version