• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देशभर में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की धूम, अमित शाह ने की ‘मंगल आरती’

Writer D by Writer D
01/07/2022
in Main Slider, गुजरात, धर्म, राष्ट्रीय
0
jagannath rath yatra

jagannath rath yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद/भुवनेश्वर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज (शुक्रवार) से शुरू होने वाली 145वीं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा (jagannath rath yatra) से पहले अहमदाबाद के श्री जगन्नाथजी मंदिर में ‘मंगल आरती’ (Mangla Aarti) की। समूचे देश में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की धूम है।

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने सुबह करीब 4 बजे अहमदाबाद में श्री जगन्नाथजी मंदिर पहुंचे। मंदिर के पुजारी ने कहा कि ‘मंगला आरती’ परंपरा वर्षों से चली आ रही है। भगवान जगन्नाथ, उनके भाई भगवान बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ मंदिर परिसर से निकलेंगे।

Did Mangla Aarti at Shri Jagannath Temple in Ahmedabad. Jai Jagannath. #RathYatra pic.twitter.com/vIslwYmhnJ

— Amit Shah (@AmitShah) July 1, 2022

उधर, आज ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध रथयात्रा (jagannath rath yatra) निकाली जाएगी। रथयात्रा में 10 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। पुरी में मंदिर से लेकर रथयात्रा मार्ग व अन्य प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं। बड़दांड (जगन्नाथ मंदिर के सामने की सड़क) के दोनों तरफ इमारतों पर शार्प शूटर तैनात किए गए हैं।

गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन, आज करें तारा देवी की पूजा, पढ़े कथा

रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने जगन्नाथ रथयात्रा के मद्देनजर 125 रेत के रथ बनाए हैं। पटनायक ने कहा कि इस बार भगवान जगन्नाथ की पवित्र रथयात्रा को चिह्नित करने के लिए 125 रेत के रथ बनाए हैं। यह हमारा नया विश्व रिकॉर्ड होगा।

इससे पहले केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार रात शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ पुरी रेलवे स्टेशन पर जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारी का निरीक्षण किया।

कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद भक्तों को रथारूढ़ भगवान के साक्षात दर्शन करने और रथ खींचने का पुण्य प्राप्त होगा। जगन्नाथ धाम पूरी तरह से भक्तिमय है। श्रीजगन्नाथ स्वामी नयन पथ गामी भव तुमे के जयकारे से….गूंजायमान है। प्रशासन ने त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। जल, थल, नभ में सुरक्षा का कड़ा पहरा है। समुद्र के ऊपर भी वायुसेना के हेलिकाप्टर चक्कर लगाते नजर आ रहे हैं। कोस्टगार्ड के कर्मचारी समुद्र तट पर तैनात हैं।

Tags: jagannath rath yatraSri Jagannath Rath YatraSri Jagannath Rath Yatra 2022Sri Jagannath Rath Yatra NewsSri Jagannath Rath Yatra Updates
Previous Post

आम आदमी को महंगाई से राहत, एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता

Next Post

5 साल की हुई GST, जानें कहां हुआ फायदा और क्या हुआ नुकसान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ में चांद का इतना महत्व क्यों? जानें सूर्यदेव की पूजा न करने का कारण

27/10/2026
Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

26/10/2026
उत्तराखंड

गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे सीएम धामी, की पूजा-अर्चना

26/10/2026
Next Post
GST

5 साल की हुई GST, जानें कहां हुआ फायदा और क्या हुआ नुकसान

यह भी पढ़ें

former IPS amitabh thakur arrested

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार, रेप में BSP संसद का साथ देने का लगा आरोप

27/08/2021
puja ghar

घर की इस दिशा में कराएं मंदिर का निर्माण, होगी बरकत

10/02/2025
Akhilesh Yadav

प्रियंका गांधी को दूसरी पार्टियों के नेताओं पर उंगली उठाने का हक नहीं : अखिलेश

06/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version