• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी के विजन से देश विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर: सीएम योगी

Writer D by Writer D
06/04/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सहारनपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को दिल्ली रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास प्रांगण में जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंच पर प्रधानमंत्री मोदी को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भेंट करके उनका स्वागत किया। महिला पदाधिकारियों ने माता शाकंभरी की चुनरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। नरेंद्र मोदी के पहुंचते ही पूरा पंडाल मोदी-मोदी की आवाज से गूंज उठा।

जनता को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा मोदीजी के विजन से देश विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। हम मोदी जी के नेतृत्व में वैश्विक लीडर बन रहे हैं। बदलते भारत को देख रहे हैं। किसान, नौजवान व भारत की आस्था का सम्मान हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के भाग्य रेखा खींची जा रही है।

कोरोना काल में इतनी बड़ी आबादी के देश होने के बाद भी मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व के कारण हमने दुनिया में उदाहरण प्रस्तुत किया। योगी आदित्यनाथ ने एक वोट की वैल्यू बताते हुए कहा कि यदि आपका एक वोट गलत हाथों में चला जाए तो आपको अराजकता, कर्फ्यू, दंगे और भ्रष्टाचार झेलना पड़ता है। पहले की सरकारों में गुरूद्वारे पर कब्जे के प्रयास मे कर्फ्यू लगता था। पलायन होता था लेकिन 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो अब कर्फ्यू नहीं लगता बल्कि कावड़ यात्रा निकलती है। पहले अराजकता का माहौल रहता था और अब व्यापारी और बेटी सुरक्षित है। पहले की सरकारें वोटबैंक की राजनीति के चलते एक वर्ग विशेष का तुष्टीकरण करती थी, लेकिन अब हिन्दू आस्था का सम्मान होता है।

उन्होंने कहा भाजपा सरकार आते ही 500 वर्ष के बाद अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर भी बना और रामलाल ने इस वर्ष धूमधाम से होली भी खेली। अब भारत का सम्मान भी विदेश में बढ़ा है। सीमा सुरक्षा सुदृढ हुई है तो आंतरिक सुरक्षा भी ठीक हुई है।

उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटी तो आंतकवाद पर रोक लगी है। उन्होंने नारा लगाया फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार। उन्होंने केंद्र सरकार की हर घर बिजली, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आवास योजना, मुफ्त राशन जैसी कई योजनाएं गिनाते हुए कहा कि सहारनपुर ने सपने में भी नहीं सोचा था कि यहां मां शाकंभरी विश्वविद्यालय का सपना साकार हो जाएगा। उन्होंने सहारनपुर के काष्ट कला उद्योग का जिक्र करते हुए कहा कि सहारनपुर का कारीगर ऐसा फर्नीचर बनाएगा कि विश्व में उसका नाम होगा, सहारनपुर का विकास होगा तो प्रदेश का विकास होगा।

पूर्व सीएम के बेटे व कई पूर्व सांसद व विधायक भाजपा में शामिल, डिप्टी सीएम ने दिलाई सदस्यता

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि हमारी सरकार में सहारनपुर की सड़क, रेल और वायुयान की कनेक्टिविटी बहुत बेहतर हुई है। सहारनपुर से दिल्ली का सफर सात घंटे की बजाए अब दो घंटे में पूरा होता है। जल्द ही सहारनपुर लखनऊ, दिल्ली के लिए एयर कनेक्टिविटी भी शुरू होने वाली है।

उन्होंने सभी से स्वयं को उम्मीदवार मानकर चुनाव के जूटने का आह्वान करते हुए कहा कि घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करें और पिछली बार का चुनाव परिणाम बदल कर विपक्षियों की जमानत जब्त करायें। अन्त में उन्होंने सभी से सौ फीसदी मतदान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसोदिया, उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री जसवंत सैनी, लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री कुंवर बृजेश, भाजपा सहारनपुर प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा, सहारनपुर प्रत्याशी प्रदीप चौधरी विधायक देवेंद्र निम, राजीव गुंबर, जिला अध्यक्ष महेन्द्र सैनी, नगराध्यक्ष पुनीत त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व विधायक जगपाल सिंह राकेश जैन, महापौर अजय सिंह, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, पूर्व विधायक नरेश सैनी आदि उपस्थित रहे।

Tags: cm yogilok sabha elections 2024pm modiSaharanpur newsup news
Previous Post

पूर्व सीएम के बेटे व कई पूर्व सांसद व विधायक भाजपा में शामिल, डिप्टी सीएम ने दिलाई सदस्यता

Next Post

बिजली कंपनी के मुख्य गोदाम में लगी आग की जांच की जाएगी: सीएम साय

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने किसानों के लिए मायावती-अखिलेश से तीन गुना ज्यादा बजट जारी किया : कृषि मंत्री

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

अराजकता से बाज आए कांग्रेस, वरना जो बचा है वह भी गंवा देगी : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

देश में अराजकता-अव्यवस्था का पर्याय बनी कांग्रेस: सीएम योगी

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Next Post
CM Sai

बिजली कंपनी के मुख्य गोदाम में लगी आग की जांच की जाएगी: सीएम साय

यह भी पढ़ें

किसी भी गरीब की झोपड़ी-दुकान पर न चलें बुलडोजर : सीएम योगी

08/04/2022
cm yogi

अपराध नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक का हो इस्तेमाल : सीएम योगी

21/04/2022
Arrested for abetment to suicide

लखनऊ : घरेलू कलह के चलते युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

26/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version