• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा का बुलडोजर बोलता नहीं, माफिया की बोलती बंद करता है : सीएम योगी

Writer D by Writer D
02/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, मऊ, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मधुवन/घोसी/मुहम्मदाबाद (मऊ)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को मऊ जिले के मधुबन, घोसी और मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इन तीनों जनसभाओं में मुख्यमंत्री ने दारा सिंह चौहान और जेल में बंद माफिया विधायक मुख्तार अंसारी का नाम लिए बिना लोगों से दगाबाज और दागदारों से सावधान रहने को कहा।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने दगाबाज का प्रयोग पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान और दागदार का प्रयोग मुख्तार अंसारी के लिए किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि दगाबाज आपको धोखा देकर भाग गया और दागदार (माफिया) की बोलती बुलडोजर ने बंद कर दी है। मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस को गरीबों का हक छिनने वाला बताया। इसके साथ ही उन्होंने  उत्तर प्रदेश के विकास की खातिर फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दमदार सरकार बनाए जाने को जरूरी बताया।

पहले जहां बमबाजी होती थी वहां अब बम-बम हो रहा है : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली चुनावी जनसभा मधुबन विधानसभा क्षेत्र के पाती मैदान में आयोजित की गई थी। इस जनसभा में मुख्यमंत्री ने चुनावों के ठीक पहले भाजपा छोड़ने वाले नेता दारा सिंह का बिना नाम लिए उनपर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने पिछली बार एक दगाबाज आपके पास आ गया था। उसने आपकी उपेक्षा की, विकास कार्य नहीं कराए और आपको धोखा देकर भाग गया।

अब आप चिंता ना करें, अब भाजपा के जो प्रत्याशी है, वह आपको धोखा नहीं देंगा। यह दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने बीते पांच वर्षों में प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमने बिना भेदभाव के सबको सुरक्षा दी, बिजली दी और योजना का लाभ दिया। आवास दिए। कोरोना से लोगों को बचाने के लिए फ्री इलाज, फ्री वैक्सीन की व्यवस्था की। लोगों को सुरक्षा दी, जबकि सपा बसपा सरकार में दंगे होते थे।

ऐसा कोई नाजायज काम नहीं है, जो सपा न करती हो : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सपा सरकार ने अपराधियों को सरकार का संरक्षण मिलता था। माफिया गुंडे थाने चलाते थे। हमारी सरकार ने अपराधियों को जेल पहुंचाया। सपा सरकार में आप मऊ में त्योहार नहीं मना पाते थे। तब सपा के संरक्षण में एक गुंडा हिंदूओं की बस्ती में खुली जीप पर बैठकर गोली चलाता था और तब की सपा सरकार इस गुंडे के सामने कीड़े की तरफ रेंगती हुई नतमस्तक थी। हमारे बुलडोजर ने इस माफिया की बोलती बंद कर दी। जो माफिया खुलेआम गोली चलाता था, आज उसे व्हील चेयर पर बैठे हुए देशभर ने देखा है।

बुलडोजर की ताकत यही है। फिर से सरकार बनने पर यह बुलडोजर इसी तरह से माफिया पर चलता रहेगा। यह दावा मुख्यमंत्री ने मऊ की अपनी तीनों जनसभाओं में किया और कुछ दगाबाज और दागदार लोग अपने बीच घुस आ घुसकर आपको गुमराह करने के प्रयास में हैं, इनसे सावधान रहने की जरूरत है। ये अवसरवादी लोग हैं। यह आपका भला नहीं करेंगे। सपा बसपा और कांग्रेस ने गरीबों के हक को छिनने का कार्य किया है। सपा के गुर्गे और बसपा का हाथी गरीबों का राशन कहा जाता था। जबकि  भाजपा ही आपके सम्मान और हितों का संरक्षण करती है। राज्य में फिर से सरकार बनने पर भाजपा गरीबों के कल्याण के कई अन्य कार्य करेगी।

सपा, बसपा या कांग्रेस कभी नहीं कराती श्रीराम मंदिर का निर्माण : सीएम योगी

यह दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी तीनों जनसभाओं में कहा कि 10 मार्च के बाद उज्जवला योजना के सभी लाभार्थी को होली और दीवाली में एक-एक गैंस सिलेंडर मुफ्त मिलेगा। बेटी के जन्म पर हम 25 हजार रुपए देंगे। 60 साल से ऊपर जितनी भी महिलाएं और बहनें हैं उन्हें मुफ्त में उत्तर प्रदेश परिवहन बसों में सफर कराएंगे। राज्य में हर एक परिवार के सदस्य को नौकरी या रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। फ्री में स्कूटी के साथ ही सामूहिक विवाह योजना में कन्यादान के लिए एक लाख रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह दावा भी किया कि पांच चरणों का मतदान खत्म हो चुका हैं और अब तक के रुझान के अनुसार भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। छठवें में विपक्ष को जोरदार झटके लगेंगे, भाजपा 275 पार करेगी। बढ़ते चुनावी चरणों के साथ जैसे भाजपा आगे है, वैसे विपक्षी भागने की फिराक में हैं।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

पाकिस्तानी फिल्म “ढाई चाल” के ट्रेलर में भारत की बुराई करते दिखे कलाकार

Next Post

ऑस्कर विजेता शॉन पेन पैदल ही यूक्रेन छोड़ पोलैंड गए

Writer D

Writer D

Related Posts

vitamin-b12
Main Slider

गेहूं के आटे में मिलाएं ये एक चीज, दूर होगी Vitamin-B12 की कमी

15/05/2026
Operation Prahar
राजनीति

‘ऑपरेशन प्रहार’ में उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

14/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
Next Post
Hollywood actor and director Sean Penn

ऑस्कर विजेता शॉन पेन पैदल ही यूक्रेन छोड़ पोलैंड गए

यह भी पढ़ें

Beaten

युवक की पीट-पीटकर हत्या

05/08/2023
Ram Kailash

कोविड संकट में जनता को स्वच्छ जलापूर्ति हमारा लक्ष्य : राम कैलाश

14/05/2021

144 साल पुरानी इमारत आग में हुई खाक, करोड़ों का हुआ नुकसान

16/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version