• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑस्कर विजेता शॉन पेन पैदल ही यूक्रेन छोड़ पोलैंड गए

Jai Prakash by Jai Prakash
02/03/2022
in मनोरंजन
0
Hollywood actor and director Sean Penn

Hollywood actor and director Sean Penn

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| शॉन पेन (Sean Penn)  यूक्रेन (Ukraine)  की राजधानी कीव में एक यूएस-कनाडाई डिजिटल मीडिया और प्रसारण कंपनी ‘वाइस स्टूडियो’ के लिए यूक्रेन में हो रहे इस युद्ध के ऊपर डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए वहां गए थे।  रूस और यूक्रेन युद्ध (Russia and Ukraine War) में सभी अपनी जान बचाने की कोशिश में लगे हैं। इन दोनों देशों के बीच चल रही हर शांतिवार्ता बेनतीजा साबित हो रही है, जिसके चलते यूक्रेन में रह रहे लोग अपना शहर और घर छोड़कर जाने पर मजबूर हैं। रूस ने यूक्रेन वासियों को देश छोड़कर जाने के लिए कह दिया है। ऐसे में लोग पोलैंड, रोमानिया, हंगरी और स्लोवाकिया की ओर अपनी जान बचाने के लिए बढ़ रहे हैं। हॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर शॉन पेन (Hollywood actor and director Sean Penn) भी इन्हीं लोगों में शामिल हो गए हैं। वह यूक्रेन में एक डॉक्यूमेंट्री शूट करने गए हुए थे लेकिन अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर यूक्रेन छोड़ने की अपनी एक तस्वीर साझा की है।

अक्षय की हुई ऐसी हालत, हॉलीवुड एक्टर से हो रही तुलना

यूक्रेन (Ukraine) की राजधानी कीव में कुछ दिनों तक शूटिंग करने के बाद आखिरकार सीन भी उन हजारों शरणार्थियों में शामिल हो गए, जो पैदल ही पोलैंड की तरफ पलायन कर रहे हैं। अभिनेता (Sean Penn) ने इस बात की जानकारी खुद अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की, जिसमें वह अपना सामान पैक कर जाते नजर आ रहे हैं। वह वे सड़क पर लगी गाड़ियों की लंबी कतार के साथ पैदल चलते हुए देखे जा सकते हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “मैं और मेरे दो साथी हमारी कार को सड़क के किनारे छोड़ मीलों पैदल चलकर पोलिश सीमा तक पहुंचे हैं। इस तस्वीर में लगभग सभी कारों में केवल महिलाएं और बच्चे हैं, अधिकांश बिना किसी सामान के हैं।”

रिपोर्ट्स के अनुसार 61 वर्षीय अभिनेता (Sean Penn)  बिना किसी नुकसान के यूक्रेन (Ukraine) से बाहर निकल गए हैं। शॉन पेन बीते गुरुवार को यूक्रेन (Ukraine)  की राजधानी कीव में हुई एक प्रेस ब्रीफिंग में भी शामिल हुए थे। उनकी बहादुरी और दृढ़ शक्ति को ध्यान में रखते हुए यूक्रेन (Ukraine)  के प्रेसिडेंट ऑफिस ने अपने एक स्टेटमेंट में उनकी तारीफ की थी। इसमें उनकी तरफ से कहा गया था कि, “शॉन पेन (Sean Penn)  उन लोगों में से हैं जो यूक्रेन (Ukraine)  को इस समय में सपोर्ट कर रहे हैं। हमारा देश उनकी इस हिम्मत और ईमानदारी के लिए उनका हमेशा आभारी रहेगा।” शॉन पेन (Sean Penn)  ने प्रधानमंत्री इरीना वीरेशचुक, जर्नलिस्ट और मिलेट्री के लोगों से भी मुलाकात की थी।

हॉलीवुड एक्टर जिम कैरी ने अपने क्रू मेंबर को दी लाखों की कार

ऑस्कर विजेता अभिनेता (Sean Penn)  ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कार्यों की निंदा करते हुए इससे पहले भी अपने ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट किया था। अपने इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था, “रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आपने अपने जीवन की एक बहुत बड़ी और क्रूर गलती की है, जिससे मेरी दिल टूट गया है। और अगर आप नहीं माने तो मुझे विश्वास है कि यह गलती मानव जाति के लिए सबसे भयानक गलती होगी। राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूक्रेन के लोग साहस और सिद्धांत के एतिहासिक प्रतीक के रूप में उभरे हैं। अगर हम इसे अकेले लड़ने की अनुमति देते हैं, तो अमेरिका के रूप में हमारी आत्मा खो जाएगी।”

https://twitter.com/SeanPenn/status/1497610570299674626?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1497610570299674626%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fphoto-gallery%2Fentertainment%2Fhollywood%2Frussia-ukraine-war-hollywood-actor-sean-penn-leaves-ukrain-on-foot

शॉन पेन (Sean Penn)  यूक्रेन (Ukraine)  की राजधानी कीव में एक यूएस-कनाडाई डिजिटल मीडिया और प्रसारण कंपनी ‘वाइस स्टूडियो’ के लिए यूक्रेन में हो रहे इस युद्ध के ऊपर डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए वहां गए थे। लेकिन कीव में हो रहे ताबड़तोड़ हमलों के चलते उन्हें यूक्रेन छोड़ना पड़ा। पेन इससे पहले भी अपने संगठन ‘कोर’ के माध्यम से कई अंतरराष्ट्रीय मानवीय गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

Tags: additional directoradditional director generaldirector Sean PennHollywood actorHollywood actor and director Sean PennSean PennUkraineukraine news
Previous Post

भाजपा का बुलडोजर बोलता नहीं, माफिया की बोलती बंद करता है : सीएम योगी

Next Post

Operation Ganga: पहला C-17 ग्लोबमास्टर 200 भारतीयों आज रात लौटेगा भारत 

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

Chhavi Varshney
Main Slider

23 वर्षीय यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय की सड़क हादसे में मौत, मां ने भी गंवाई जान

26/08/2026
Kuku Kohli
Main Slider

फिल्म डायरेक्टर कुकू कोहली का निधन, अजय देवगन को बनाया था स्टार

25/08/2026
Poonam Dhillon
मनोरंजन

अस्पताल में भर्ती पूनम ढिल्लों, दोस्त पद्मिनी कोल्हापुरे ने दिया हेल्थ अपडेट

22/08/2026
Ravi Kishan
मनोरंजन

वायरल ट्रेंड पर रवि किशन का रिएक्शन, बोले- ‘Gen-Z ने मुझे निशब्द कर दिया’

12/08/2026
Salman Khan-Sanjay Dutt
मनोरंजन

सलमान-संजय की ‘7 डॉग्स’ का भारत में रिलीज का ऐलान, नोट कर लें तारीख

10/08/2026
Next Post
Air Force

Operation Ganga: पहला C-17 ग्लोबमास्टर 200 भारतीयों आज रात लौटेगा भारत 

यह भी पढ़ें

Coffee Face Pack

10 रुपये का फेस पैक देगा नेचुरल ग्लो, मिनटों में निखरेगी स्किन

06/08/2026
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में जापान से निवेश की बड़ी छलांग लगाएगा यूपी, 200 से अधिक जापानी दिग्गज तलाशेंगे अवसर

17/08/2026
Big mistake made by Rakhi, told the winner before the start of the show

राखी से हुई बहुत बड़ी गलती, शो शुरू होने से पहले बताया विनर

24/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version