• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Operation Ganga: पहला C-17 ग्लोबमास्टर 200 भारतीयों आज रात लौटेगा भारत 

Writer D by Writer D
02/03/2022
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Air Force

Air Force

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना (India Air Force) का पहला C-17 ग्लोबमास्टर (C-17 Globemaster) विमान आज रात रोमानिया से लौटेगा, जिसमें लगभग 200 भारतीय नागरिक आज रात 1:30 बजे यूक्रेन से लौटेंगे। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह तक दो और विमान पोलैंड और हंगरी से लौटेंगे।

इंडियन एअर फोर्स के अधिकारियों ने बताया कि IAF ने अब तक यूक्रेन से लोगों को वापस लाने के लिए 4 उड़ानें शुरू की हैं। ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) के तहत चल रहे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के प्रयासों को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को भारतीय वायु सेना से भारतीयों को लाने के प्रयासों में शामिल होने का आह्वान किया था।

पीएम मोदी ने कहा था कि हमारी वायु सेना की क्षमताओं का लाभ उठाने से यह सुनिश्चित होगा कि कम समय में अधिक लोगों को निकाला जा सकेगा। यह मानवीय सहायता को अधिक कुशलता से वितरित करने में भी मदद करेगा। इसके बाद संभावना जताई गई थी कि भारतीय वायुसेना ऑपरेशन गंगा के तहत कई सी-17 विमान तैनात करेगा।

Operation Ganga: 182 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंची Air India की 7वीं फ्लाइट

भारतीय वायु सेना ने यूक्रेन से नागरिकों को निकालने के लिए अपने सी-17 विमान के बेड़े को स्टैंड बाई पर रखा है। एअर फोर्स के अधिकारियों का कहना है कि भारतीय वायु सेना यूक्रेन से हमारे नागरिकों को निकालने की किसी भी आवश्यकता के लिए तैयार है।

बता दें कि अमेरिकी C-17 ग्लोबमास्टर्स और IL-76 विमान लगभग 400 यात्रियों के साथ लंबी दूरी तक उड़ान भरने में सक्षम हैं। C-17 विमान ने काबुल से नागरिकों और अधिकारियों को निकालने में बड़ी मदद की थी जब तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था।

यूक्रेन से भारतीयों को रेस्क्यू करेंगे एयरफोर्स के विमान, पीएम मोदी ने दिया ये आदेश

क्या है ऑपरेशन गंगा

ऑपरेशन गंगा भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकालने और मानवीय सहायता उपलब्लध कराने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाया गया एक ऑपरेशन है। इसके तहत यूक्रेन में पढ़ाई करने वाले उन भारतीय छात्रों की सहायता शामिल है जो रोमानिया, हंगरी, पोलैंड, मोल्दोवा, स्लोवाकिया के पड़ोसी देशों में चले गए है। भारतीय वायु सेना को 1 मार्च 2022 को ऑपरेशन में लाया गया। वहीं  विदेश मंत्रालय ने सहायता के लिए ऑपरेशन गंगा के लिए एक समर्पित ट्विटर हैंडल भी बनाया है।

Tags: # world newsinternational Newsoperation gangaukraine crisisUkraine-Russia newsukraine-russia warWorld War 3WW III
Previous Post

ऑस्कर विजेता शॉन पेन पैदल ही यूक्रेन छोड़ पोलैंड गए

Next Post

वाराणसी में ‘दीदी’ को हिन्दू संगठनों ने दिखाये काले झंडे

Writer D

Writer D

Related Posts

Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Dhami inspected the construction work of Dehradun Science City
Main Slider

देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: मुख्यमंत्री धामी

13/07/2026
CM Vishnudev Sai paid tribute to Teejan Bai in the Assembly.
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

13/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ‘सुप्रीम’ एक्शन! कोर्ट ने केंद्र और यूपी सरकार को भेजा नोटिस

13/07/2026
Next Post

वाराणसी में 'दीदी' को हिन्दू संगठनों ने दिखाये काले झंडे

यह भी पढ़ें

share market

हरे निशान के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा उछला

12/11/2021
Purvanchal Expressway

पूर्वांचल व बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर राहगीरों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं देने का माध्यम बनेंगे ‘ई-वे हब’

05/05/2025
FIR

ग्राहकों से डेढ़ करोड़ रुपये हड़पे, ग्राहक सेवा केंद्र संचालक सहित दस लोगों पर प्राथमिकी

29/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version