• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरियाणा के चुनावी महाभारत में भाजपा की ऐतिहासिक हैट्रिक, सदमे में कांग्रेस

Writer D by Writer D
08/10/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
BJP

BJP-Congress

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा के चुनावी महाभारत में सत्ता विरोधी लहर को लेकर राजनीतिक पंडितों के अनुमानों को धत्ता बताते हुए ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और लगातार तीसरी बार जीत हासिल की।

पिछले विधानसभा में राज्य में गठबंधन की सरकार चलाने वाली भाजपा (BJP) ने इस बार 90 सदस्यीय विधानसभा में अकेले 48 सीटों पर स्पष्ट बहुमत हासिल करके दस वर्ष बाद सत्ता में वापसी के मुख्य विपक्षी कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फेर दिया। कांटे के सीधे मुकाबले में भाजपा कांग्रेस पर भारी पड़ी और कांग्रेस 37 सीटों तक ही पहुंच पायी है।

वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा (BJP) को 40 और कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं। कुछ समय पूर्व तक भाजपा से गठबंधन तोड़कर चुनाव लड़ी जननायक जनता पार्टी इस बार खाता खोल भी नहीं पायी, जबकि पिछले चुनाव में पार्टी को 10 सीटें मिली थी। इंडियन नेशनल लोकदल को इस बार दो सीटें (डबवाली और रानिया) मिली हैं। तीन सीटों गन्नौर, बहादुरगढ और हिसार पर निर्दलीय उम्मीदवारों को विजय हासिल हुई है।

हरियाणा के परिणामों से कांग्रेस सदमे में दिखी, पार्टी ने इन नतीजों को अप्रत्याशित बताते हुए कहा है कि इन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता । कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हरियाणा में , “ पार्टी से जीत छिनी गयी है। ” उन्होंने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में गड़बड़ी की ओर संकेत करते हुए कहा कि पार्टी पूरे तथ्यों के साथ इसके खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटायेगी।

भाजपा (BJP) ने अपनी जीत को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा है कि यह उसकी सरकार के दस वर्ष के सुुशासन और मेहनत का फल है। भाजपा नेता अनिल विज ने कहा कि ये परिणाम पूरी तरह अपेक्षित हैं।

हरियाणा के हीरो बने नायब सैनी, जानिए कितनी है नेटवर्थ

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हरियाणा के चुनाव से एक सबक मिलता है कि किसी को भी अति आत्मविश्वास में नहीं रहना चाहिए। पार्टी के नेता और दिल्ली में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि हमें पहले से ही लग रहा था कि एग्जिट पोल के अनुमान जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाते।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा सीट पर कांग्रेस के मेवा सिंह को 16 हजार से भी अधिक मतों से हरायाा जबकि गढी सांपला किलोई से पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भाजपा की मंजू को 71 हजार से भी अधिक वाेटों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

काँग्रेस की सबसे चर्चित प्रत्याशी पहलवान विनेश फोगाट जुलाना में कड़े मुकाबले में भाजपा (BJP)  के कप्तान योगेश बैरागी को 6015 मतों के अंतर से हराया। पूर्व गृह मंत्री और भाजपा नेता अनिल विज अंबाला छावनी से कड़े मुकाबले में काँग्रेस की बागी प्रत्याशी चित्रा सरवरा से 7000 मतों के अंतर से जीते। तोशाम से भाजपा प्रत्याशी श्रुति चौधरी ने काँग्रेस के प्रत्याशी अनिरुद्ध चौधरी को 14000 मतों के अंतर से हराया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता पंचकुला से काँग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन से हार गए। भाजपा सरकार में मंत्री रहे कमल गुप्ता हिसार सीट पर तीसरे नंबर पर रहे जहां भाजपा की बागी प्रत्याशी सावित्री जिंदल ने काँग्रेस प्रत्याशी राम निवास राड़ा को हराया। एक अन्य मंत्री असीम गोयल अंबाला शहर सीट से काँग्रेस के निर्मल सिंह मोहरा से चुनाव हार गए। भाजपा के बड़े नेताओं में शुमार ओम प्रकाश धनखड़ को भी हार का सामना करना पड़ा।

पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला उचाना कलाँ से बुरी तरह चुनाव हार गए। वह केवल 7920 वोट पाकर पांचवें नंबर पर रहे। काँग्रेस अध्यक्ष उदय भान होडल से ढाई हजार मतों के अंतर से चुनाव हार गए। हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) के गोपाल कांडा सिरसा से चुनाव हार गए। उन्हें काँग्रेस के गोकुल सेतिया ने हराया।

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला एलनाबाद से काँग्रेस के भरत सिंह बेनीवाल से 15000 मतों से चुनाव हार गए। कांटे के चुनाव में भाजपा को सबसे अधिक 39. 90 और कांग्रेस को 39.10 प्रतिशत वोट मिले। इंडियन नेशनल लोकदल 4.15 प्रतिशत के साथ तीसरे नम्बर पर बहुत पीछे रही। सभी 90 सीटों पर प्रत्याशी उतारने वाली आम आदमी पार्टी काे केवल 1.79 प्रतिशत वोट मिले। राज्य मेें शनिवार को एक चरण केे चुनाव में 67.90 प्रतिशत मतदान हुआ था। एग्जिट पोल के अनुमानों में कांग्रेस को भारी बहुमत से सरकार बनाते हुुए दिखाया गया था।

Tags: bjpHaryana Election ResultHaryana electionsNational news
Previous Post

मोदी से मिले धामी, हरियाणा में जीत के लिए दी बधाई

Next Post

सैनी ने हरियाणावासियों का विनम्रता से किया आभार व्यक्त

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने हल्द्वानी में 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

28/02/2026
CM Bhajan lal Sharma
राजनीति

राजस्थान सरकार ने तीन शहरों के बदल दिए नाम, माउंट आबू अब होगा आबूराज

28/02/2026
air india
Main Slider

इज़राइल में एयरस्पेस बंद, तेल अविव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली लौटी

28/02/2026
School Holidays
Main Slider

मार्च में स्कूल कॉलेज इतने दिन रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की लिस्ट

28/02/2026
Bagaha-Patliputra Intercity Express passes over broken track
क्राइम

टूटी पटरी से गुजरी बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

28/02/2026
Next Post
Nayab Singh Saini

सैनी ने हरियाणावासियों का विनम्रता से किया आभार व्यक्त

यह भी पढ़ें

भाजपा ने क्या धर्म का ठेका ले रखा है? राजीव गांधी ने खोला था मंदिर का ताला : कमलनाथ

03/08/2020

Sensex 139 अंक की बढ़त के साथ बंद, ONGC, NTPC के शेयरों में भारी उछाल

11/12/2020

अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त 102 लोग गिरफ्तार व 6843 ली. शराब जब्त

01/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version