• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरियाणा के हीरो बने नायब सैनी, जानिए कितनी है नेटवर्थ

Writer D by Writer D
08/10/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनावों के नतीजे (Haryana Election Results) मंगलवार को घोषित किए गए और इसमें जो तस्वीर साफ हुई, उसके मुताबिक राज्य में एक बार फिर से BJP Govt बन रही है। नायब सिंह सैनी (Nayab Saini) के नेतृत्व में लड़े गए इस चुनाव में भाजपा ने कमाल दिखाया है। 6 महीने में ही हरियाणा के नायक बने नायब सैनी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

बता दें, चुनाव से करीब 6 महीने पहले बीजेपी ने मनोहर लाल खट्टर को हरियाणा के CM पद से हटाकर नायब सिंह सैनी को कमान सौंप दी। जातीय समीकरण के हिसाब से बीजेपी के लिए ये फैसला बिल्कुल सटीक बैठा है, और बीजेपी को हरियाणा में शानदार कामयाबी मिली है।

नायब सिंह सैनी (Nayab Saini) की कुल संपत्ति

नायब सिंह सैनी (Nayab Saini) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े रहे हैं। उनकी संपत्ति करोड़ों में है और इसका ब्योरा उन्होंने चुनाव आयोग में जमा कराए गए हलफनामे में किया था। इसमें दी गई जानकारी के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 5,80,52,714 रुपये है, जबकि उनके ऊपर 74,82,619 रुपये का कर्ज है। साल 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान जमा कराए गए हलफनामे से तुलना करें तो उनकी संपत्ति में बड़ा इजाफा हुआ है, उस समय उन्होंने अपनी कुल नेटवर्थ 3,57,85,621 रुपये घोषित की थी, जबकि उनके ऊपर करीब 57,34,878 रुपये का कर्ज भी है।

बैंक अकाउंट्स में इतना जमा

MyNeta.info पर शेयर किए गए चुनावी हलफनामे पर नजर डालें, तो उन्होंने संपत्ति का ब्योरा देते हुए बताया था कि उनके पास विधानसभा चुनाव से पहले 1.75 लाख रुपये का कैश था, उनकी पत्नी के पास 1.40 लाख रुपये की नकदी थी। वहीं तमाम बैंकों में उनके व पत्नी और बच्चों के खुले अकाउंट्स में 36 लाख रुपये से ज्यादा जमा थे। निवेश की बात करें, तो उन्होंने अपने या पत्नी के नाम पर शेयर, बॉन्ड में किसी भी तरह का कोई निवेश नहीं किया है।

PPF-LIC में किया निवेश

उनके पास एक PPF Account है, जिसमें 8,85,592 रुपये का इन्वेस्टमेंट किया गया है। इसके अलावा उनके नाम पर एक 2 लाख रुपये की LIC Policy भी चल रही है। ज्वैलरी की बात करें, तो नायब सिंह सैनी के पास 30 ग्राम Gold (कीमत करीब 2 लाख रुपये), पत्नी के पास 100 ग्राम गोल्ड (कीमत करीब 6.50 लाख रुपये) और बच्चों के पास मौजूद ज्वैलरी की कीमत करीब 3 लाख रुपये है।

कार कलेक्शन और इतनी अचल संपत्ति

कार कलेक्शन की बात करें, तो चुनावी हलफनामे के मुताबिक, नायब सिंह सैनी (Nayab Saini)  के नाम पर तीन कारें हैं, इनमें दो टोयोटा इनोवा और एक Qualis कार शामिल है। इनकी कुल कीमत 20 लाख रुपये के आस-पास है। उनके नाम पर करीब 65 लाख रुपये की एग्रीकल्चर लैंड दर्ज है, जबकि उनके व पत्नी के नाम पर जो घर (Residential Buildings) हैं, उनकी कुल कीमत 4.20 करोड़ रुपये है।

Tags: Chandigarh NewsHaryana Elections ResultNational newsNayab Singh Saini
Previous Post

कश्मीर से लेकर पंजाब तक लोगों का रास आ रही कुशीनगर के केले की मिठास

Next Post

यूपी के सभी मंडलों में ‘कुंभ समिट’ कराएगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Next Post
Mahakumbh

यूपी के सभी मंडलों में 'कुंभ समिट' कराएगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

मैं किसी दल या नेता का पक्ष रखने नहीं आया, बल्कि मेरी संवेदना इस परिवार के साथ है : जयंत

21/04/2022
PM Modi

‘ये भारत न रूकता है, न थकता है, न हांफता है और न ही ये भारत हारता है..’, लाल किले के प्राचीर से बोले पीएम मोदी

15/08/2023

‘साढ़े चार साल के काम से जीता जनता का भरोसा’, बोले भगवंत मान

12/10/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version