• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘ये भारत न रूकता है, न थकता है, न हांफता है और न ही ये भारत हारता है..’, लाल किले के प्राचीर से बोले पीएम मोदी

Writer D by Writer D
15/08/2023
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित किया और कई नई योजना जिक्र कर देश की प्रगति की बात कही। वहीं, कुछ नई योजनाओं की भी बात कही, इसमें कृषि को हाईटेक बनाने से लेकर महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात भी शामिल है। इस साल पीएम मोदी (PM Modi) ने दो करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का ऐलान किया।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, “बैंकों से लेकर आंगनबाड़ियों तक, ऐसा कोई मंच नहीं है जिसमें महिलाएं योगदान न दे रही हों। अब मेरा सपना गांवों में 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है। इसके लिए हमने एक नई योजना शुरू करने का फैसला किया है जिसमें 15,000 महिला एसएचजी को ड्रोन चलाने और मरम्मत करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाएगा और देश के कृषि-तकनीक क्षेत्र को मजबूत करेगा।”

Addressing the nation on Independence Day. https://t.co/DGrFjG70pA

— Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2023

इस योजना के तहत पीएम मोदी (PM Modi) ने कृषि क्षेत्र में तकनीक लाने की बात कही और वीमेन सेल्फ ग्रुप की महिला को ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग देने की योजना बताई। उन्होंने कृषि के काम में ड्रोन की सेवाएं की शुरुआत की बात कही, जिससे किसान और कृषि समाज आगे बढ़ सके।

इसके साथ ही पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, “मैं माताओं-बहनों, बेटियों से कहना चाहता हूं कि देश आज मेरी माताओं-बहनों के सामर्थ्य से आगे बढ़ा है। आज देश प्रगति की राह पर चल पड़ा है तो मेरे किसान भाई-बहनों का पुरुषार्थ है, यह आप ही का परिश्रम है कि देश आज कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।”

सीएम योगी ने किया ध्वजारोहण, बोले- आज हम सब देख रहे हैं एक नए भारत को

किसानों के लिए चलाई जा रही योजना पर पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, “हमने पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से ढाई लाख करोड़ रुपये किसानों के खाते में जमा किए हैं। हर घर में शुद्ध पानी पहुंचे, इसके लिए हमने जल जीवन मिशन पर 2 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं। हमने आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं, ताकि गरीब को दवाई मिले, उनका अच्छे से इलाज हो। हमने पशुधन को बचाने के लिए करीब-करीब 15 हजार करोड़ रुपये टीकाकरण के लिए लगाये हैं।

इसके साथ ही पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, ये नया भारत है… आत्मविश्वास से भरा हुआ भारत है, ये संकल्पों को चरितार्थ करने के लिए जी-जान से जुटा हुआ भारत है। इसलिए ये भारत… न रूकता है, न थकता है, न हांफता है और न ही ये भारत हारता है।

Tags: 77 th independence daydelhi newsindependence day 2023National newspm modired fort
Previous Post

सीएम योगी ने किया ध्वजारोहण, बोले- आज हम सब देख रहे हैं एक नए भारत को

Next Post

लाल किले के कार्यक्रम में खाली रही कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की कुर्सी, बोले- मैं वहां जाता तो…

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

युवा रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री

22/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा केस: हजरतगंज कोतवाली में हाथ हिलाती दिखी श्रद्धा दुबे, वीडियो वायरल

22/10/2026
नई दिल्ली

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

22/10/2026
Main Slider

10 दिन तक ठिकाने बदलती रही श्रद्धा दुबे, नागपुर में गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पहुंची

22/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय

22/10/2026
Next Post
Mallikarjun Kharge

लाल किले के कार्यक्रम में खाली रही कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की कुर्सी, बोले- मैं वहां जाता तो…

यह भी पढ़ें

Train

अब पूरी ट्रेन होगी सीसीटीसी से लैस, रेलवे स्टेशनों पर भी बढ़ेगी सुरक्षा उपकरणों की संख्या

20/09/2023
coconut oil for skin

स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है ये जादुई तेल

08/11/2025
pm modi

पीएम मोदी बोले- पराजय से हताश ममता हिंसा पर उतर आईं

10/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version