• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी से मिले धामी, हरियाणा में जीत के लिए दी बधाई

Writer D by Writer D
08/10/2024
in उत्तराखंड, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami met PM Narendra Modi

CM Dhami met PM Narendra Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। उत्तरखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) से शिष्टाचार भेंट की और हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए उन्हें बधाई दी।

श्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में जब सब भाजपा की बड़ी हार का अनुमान लगा रहे थे तो इन सब विपरीत स्थितियों में भी वहां भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है और यह जीत श्री मोदी के नेतृत्व में आमजन के विश्वास को प्रदर्शित करती है।

इस दौरान उन्होंने (CM Dhami)  प्रधानमंत्री को केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति और बाबा केदारनाथ जी का प्रसाद भी भेंट किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास में श्री मोदी का उन्हें हमेशा मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहा है और इसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करते हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने श्री मोदी से विशेषज्ञ समिति से संस्तुत 21 जल परियोजना के विकास एवं निर्माण की अनुमति प्रदान किए जाने का अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने तीन रोपवे परियोजनाओं सोनप्रयाग-गौरीकुंड केदारनाथ, गोविंद घाट-हेमकुंड साहिब और काठगोदाम-नैनीताल को राज्य सरकार द्वारा विकास और संचालन के लिए हस्तांतरित करने का भी अनुरोध किया।

National Film Awards: मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के, ऋषभ शेट्टी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

उन्होंने (CM Dhami) केंद्र सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना के अंतर्गत देहरादून-गौचर-देहरादून और देहरादून-चिन्यालीसौंड-देहरादून की हवाई सेवा पुनःसंचालित करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध करने के साथ ही कुमाऊँ और गढ़वाल को जोड़ने के लिये दो मार्गों, खैरना-रानीखेत-बंगीधार-बैजरों मोटरमार्ग 256.9 किमी और काठगोदाम-भीमताल लोहाघाट-पंचेश्वर मोटर मार्ग 189 किमी को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का भी अनुरोध किया।

Tags: cm dhamidelhi newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

National Film Awards: मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के, ऋषभ शेट्टी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

Next Post

हरियाणा के चुनावी महाभारत में भाजपा की ऐतिहासिक हैट्रिक, सदमे में कांग्रेस

Writer D

Writer D

Related Posts

Punjab Assembly
पंजाब

पंजाब विधानसभा में गूंजा सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष ने मांगा जवाब

07/08/2026
Dhami Cabinet
Main Slider

धामी मंत्रिमंडल के बड़े फैसले: पशुपालकों, श्रमिकों और युवाओं को राहत, हाईकोर्ट परिसर व गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार को मंजूरी

07/08/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में होंगे वन महोत्सव: CM नायब सैनी

07/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CWG 2026: CM धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों का किया सम्मान

07/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

उत्तराखंड के विकास को बड़ी रफ्तार, CM धामी ने ₹1967 करोड़ की परियोजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी

07/08/2026
Next Post
BJP

हरियाणा के चुनावी महाभारत में भाजपा की ऐतिहासिक हैट्रिक, सदमे में कांग्रेस

यह भी पढ़ें

मिर्जापुर 2: गुड्डू भईया ने मचाया भौकाल, फैंस को खास अंदाज में कहा-शुक्रिया

23/10/2020
kidnapped

छ्ह वर्षीय बच्ची का अपहरण कर आरोपी ने लगाए पोस्टर, लिखी ये बात…

10/03/2021
medicine

तत्कालीन 3 CMO समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला

17/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version