• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विवाहिता ने ससुराल में प्रेमी संग किया आत्मदाह, प्रेमिका की मौत

Writer D by Writer D
21/10/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
Burnt Alive

burnt alive

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मिर्जापुर। जिले के बेनीपुर गांव के निवासी एक युवक ने जिले के चुनार थाना क्षेत्र के केलाबेला गांव में एक विवाहिता के घर पहुंच कर उसे अपनी प्रेमिका बताते हुए पहले उसके उपर पेट्रोल डालकर आग (Fire) लगा दी और फिर उसने खुद को भी आग के हवाले कर दिया।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि इस घटना में प्रेमिका की मौत हो गई, जबकि आशिक युवक, जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक महेश अत्रि ने आज बताया कि जौनपुर जिले के जलालपुर की निवासी किरन बिंद (22 साल) की शादी इसी साल जून में मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के केलाबेला गांव में मुकेश बिंद के साथ हुई थी।

किरन का प्रेम वाराणसी जिले के बेनीपुर गांव निवासी अजीत पटेल पुत्र शीतला पटेल के साथ शादी के पहले से था। दोनों शादी करना चाहते थे। पर गैर बिरादरी के चलते दोनों के परिवार सहमत नहीं थे। इसी बीच किरन की शादी हो गई। वह अपने ससुराल आ गई। जुलाई में विदाई के बाद वह अपने मैयके चली गई। पिछले सोमवार को किरन ससुराल वापस आई तो अजीत उससे मिलने यहां आ गया। बुधवार को देर शाम किरन घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य खेती के काम में व्यस्त थे। अजीत मौका देख घर में घुस गया और दोनों ने कमरे में कुंडी लगा कर बंद कर लिया।

इसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर आग (Fire) लगा दी और खुद उससे लिपट गया। आग लगा देख अगल बगल के लोग दौड़े साथ में पास के खेत में काम कर रहे युवती के परिजन भी आ गये। किसी तरह दोनों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया। जहां देर रात किरन की मौत हो गई, जबकि अजीत का इलाज वाराणसी में चल रहा है। डाक्टरो के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक है।

अत्रि ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। मृतका के पति मुकेश द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है।

Tags: crime newsmirjapur news
Previous Post

लाइव होने को तैयार है यूपी का पहला डेटा सेंटर पार्क, 31 को सीएम करेंगे लोकार्पण

Next Post

चाची पर बुरी नजर डालने पर की थी भतीजे की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Infrastructure
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के 9 वर्षों में यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रांसफॉर्मेशन

20/03/2026
Startup
उत्तर प्रदेश

महिला निदेशकों की अगुवाई में यूपी का स्टार्टअप बूम, 174 से 2525 पहुंची संख्या

19/03/2026
Census-2027
उत्तर प्रदेश

जनगणना-2027 के लिए जिला पंचायती राज अधिकारियों का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

19/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सनातन विरोध वाले स्थानों पर नहीं जाती वर्तमान पीढ़ी: सीएम योगी

19/03/2026
Yogi Government
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार अपराध के बदलते तरीकों पर पांच नई लैब्स से लगाएगी ब्रेक

19/03/2026
Next Post
murder

चाची पर बुरी नजर डालने पर की थी भतीजे की हत्या

यह भी पढ़ें

Roadways Buses

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर होगा यूपी के 75 बस स्टैंड और बसों का नामकरण

06/08/2022
Nails

खूबसूरत नाखून की है चाहत, आज़माएं ये आसान टिप्स

05/07/2025
PM Modi congratulates Mamata Banerjee

PM मोदी ने तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने पर ममता बनर्जी को दी बधाई

05/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version