• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर होगा यूपी के 75 बस स्टैंड और बसों का नामकरण

Writer D by Writer D
06/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Roadways Buses

Roadways Buses

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 75 बस स्टैंडों (75 Bus Stands) को नयी पहचान मिलने जा रही है। इन बस स्टैंडों का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर किये जाने की तैयारी है। आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के दौरान शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर निर्देश दिये हैं। इसके अलावा प्रदेश की 75 बसों को भी स्वतंत्रता समर के योद्धाओं के नाम पर नयी पहचान दी जाएगी। सीएम (CM Yogi) के निर्देश के बाद अब यूपी रोडवेज की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है।

शहीदों से जुड़े स्थलों पर चलेगा स्वच्छता अभियान

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर विभिन्न विभागों की ओर से की जा रही तैयारियों का प्रेजेंटेशन देखा। मुख्यमंत्री ने 75वें स्वतंत्रता दिवस को भव्य रूप में मनाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने प्रत्येक जनपद में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े स्थलों, शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। साथ ही शहीद स्मारकों पर पुलिस व पीएसी बैंड द्वारा राष्ट्र धुनों का वादन करने के लिए कहा है।

देश की विभूतियों को भेंट करें राष्ट्रीय ध्वज

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अपने अपने जिलों के स्वतंत्रता संग्राम शहीदों के परिजनों, पद्म पुरस्कारों से सम्मानित विभूतियों एवं अन्य राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कारों से सम्मानित महानुभावों को ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज भेंट करने के लिए कहा है।

4.76 करोड़ झंडे फहराने का लक्ष्य

समीक्षा बैठक में बताया गया कि यूपी में इस बार 4.76 करोड तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही सभी विभागों की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

इस बार प्रदेश के 58,189 ग्राम पंचायतों के नवनिर्मित ग्राम सचिवालयों में 15 अगस्त को पहली बार ध्वजारोहण एवं जनभागीदारी के साथ भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश के 7500 अमृत सरोवरों पर तिरंगा फहराकर संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।

यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 12 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

मंडी समितियों के पल्लेदार भी होंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 75-75 फलदार पौधों के रोपण का निर्देश दिया है। इसके अलावा प्रत्येक मंडी समिति में 75-75 पल्लेदारों को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही सभी जिलों में अमृत मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरे प्रदेश में 75000 लोगों की भागीदारी होगी।

व्यवसायी निकालेंगे हम सब एक हैं प्रभातफेरी

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि समाज के 75 विभिन्न व्यवसायों यथा- डॉक्टर, नर्स, व्यापारी, कृषक, आशा बहुएं, अधिवक्ता, शिक्षक, स्वच्छाग्रही आदि की अपने अपने व्यवसाय का प्रतिनिधित्व करने वाली वेशभूषा में ‘हम सब एक हैं प्रभातफेरी’ निकाली जाएंगी।

Tags: Amrit Mahotsavcm yogiLucknow Newsup news
Previous Post

दलालों द्वारा झूठी शिकायतें कराने पर आगरा विकास प्राधिकरण संघ खफा

Next Post

CWG: अविनाश मुकुंद ने 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में जीता रजत, भारत को दिलाया 28वां पदक

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
Avinash Mukund

CWG: अविनाश मुकुंद ने 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में जीता रजत, भारत को दिलाया 28वां पदक

यह भी पढ़ें

बेंगलुरु पहुंचा यूक्रेन में जान गंवाने वाले मेडिकल छात्र नवीन का शव, CM बोम्मई ने दी श्रद्धांजलि

21/03/2022
De Tan

गर्मियों में रखें त्वचा का खास ख्याल, आजमाएं ये घरेलू फेस पैक

11/04/2023

बस्ती : 1.48 लाख किसानों को मिला छह करोड़ 72 लाख रूपये से अधिक का क्षतिपूर्ति

03/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version