• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आकाश में रविवार शाम दिखेगा अद्भुत नजारा, मुस्कुराते चांद के साथ जोड़ी बनाएगा चमकता शुक्र

Writer D by Writer D
22/04/2023
in मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Venus

Venus will pair with the moon

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए रविवार, 23 अप्रैल की शाम बड़ी रोचक होने जा रही है। इस दौरान पश्चिम आकाश में अद्भुत खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा। सूरज के डूबते ही दो खगोलीय पिंडों की चमचमाती जोड़ी आपका ध्यान आकर्षित करेगी।

भोपाल की नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने शनिवार को उक्त खगोलीय घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार शाम आकाशमंडल का सबसे चमकदार ग्रह Venus (शुक्र) की हंसियाकार (मुस्कराते हुए) चंद्रमा के साथ जोड़ी दिखने जा रही है। पिछले महीने दिखी जोड़ी में वीनस चंद्रमा के नीचे था, लेकिन इस बार Venus चंद्रमा के बगल में होगा।

सारिका ने बताया कि इस अद्भुत खगोलीय घटना में खास बात यह होगी कि चंद्रमा हंसियाकार होते हुए भी पूरे गोलाकार दिखने का आभास करा सकता है। इसमें लगभग 11 प्रतिशत चमकदार भाग के अलावा चंद्रमा का बाकी भाग भी हल्के प्रकाश के साथ दिखेगा।

उन्होंने बताया कि खगोल विज्ञान में इसे अर्थशाइन कहते हैं। इस घटना को लियोनार्डो द विंची चमक (Da Vinci glow) भी कहा जाता है। लियोनार्डो द विंची ने पहली बार स्केच के साथ 1510 के आसपास अर्थशाइन की अवधारणा को रखा था।

पीएम मोदी को आत्मघाती बम से उड़ाने की धमकी, केंद्रीय एजेंसी अलर्ट

सारिका ने बताया कि अर्थशाइन तब होता है, जब सूरज की रोशनी पृथ्वी की सतह से परावर्तित होती है और चंद्रमा की सतह के अंधेरे वाले भाग को भी रोशन करती है। रविवार शाम को जब आप चंद्रमा को देखें तो याद रखें कि उसे चमकाने में उस पृथ्वी का भी योगदान है, जिस पर आप खड़े हैं।

सारिका ने बताया कि विदेशों में इस खगोलीय घटना को अशेन ग्लो (ashen glow) या नये चंद्रमा की बांहों में पुराना चंद्रमा ( the old Moon in the new Moon’s arms) भी नाम दिया जा रहा है। अगर बादल बाधा न बने तो शाम को इस जोड़ी को निहारने के लिए कुछ पल अवश्य निकालें।

Tags: Astrologyuniverse news
Previous Post

पीएम मोदी को आत्मघाती बम से उड़ाने की धमकी, केंद्रीय एजेंसी अलर्ट

Next Post

अपनी ही पार्टी पर भड़के नंद गोपाल गुप्ता नंदी, इस नेता के लिए कह दी ये बड़ी बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

कैंसर पीड़ित मॉ-बाप को बेटे कर रहे थे घर से बेदखल, डीएम करेंगे जिला बदर

12/11/2025
CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

12/11/2025
'Sans Abhiyan 2025-26' was launched
राष्ट्रीय

हर बच्चे की सांसें सुरक्षित रहें, स्वस्थ भविष्य की ओर बढ़े उत्तराखंड

12/11/2025
Car Blast
Main Slider

चुनाव के समय ही क्यों… दिल्ली कार ब्लास्ट की टाइमिंग पर मंत्री ने उठाए सवाल

12/11/2025
Savin Bansal
राजनीति

पति ने पत्नी व बेटी को आग लगाकर जान से मारने का किया प्रयास, डीएम दर्ज करवाई आनलाईन FIR

11/11/2025
Next Post
Nand Gopal Gupta Nandi

अपनी ही पार्टी पर भड़के नंद गोपाल गुप्ता नंदी, इस नेता के लिए कह दी ये बड़ी बात

यह भी पढ़ें

Arrested

टूर एंड ट्रेवेल के नाम पर ठगी करने वाले डॉयरेक्टर समेत छह गिरफ्तार

11/07/2022
सोनभद्र में 15 स्वास्थकर्मी कोरोना पॉजिटिव 15 health workers in Sonbhadra corona positive

लखीमपुर खीरी में 75 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 1651 पहुंची

22/08/2020
Hashish

जीआरपी ने मथुरा जंक्शन से पकड़े तीन तस्कर,  दो लाख का गांजा बरामद

27/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version