• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी 2.0 में बृजेश पाठक ने ली डिप्टी सीएम की शपथ, ऐसा रहा आज तक राजनीतिक सफर

Writer D by Writer D
25/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार-2 (Yogi 2.0) में ब्रजेश पाठक (Brijesh Pathak) दूसरे उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। पार्टी की तरफ से उन्हें ब्राह्मण चेहरे के रूप में आगे किया गया है। छात्र जीवन से सियासी पारी शुरू करने वाले पाठक मुख्य धारा की राजनीति में आए तो शुरुआत अच्छी नहीं रही।

कांग्रेस से विधानसभा चुनाव हार गए लेकिन बसपा से लोकसभा चुनाव जीत कर उन्होंने बड़ी शुरुआत की। मौके की नजाकत को समझते हुए पाठक ने भाजपा का दामन थामा। पहले वह मंत्री बनाए गए और अब उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं।

ब्रजेश पाठक उप्र भाजपा का बड़ा ब्राह्मण चेहरा हैं। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ की राजनीति से सियासी पारी शुरू की। 1989 में लविवि छात्रसंघ के उपाध्यक्ष बने और 1990 में छात्रसंघ के अध्यक्ष चुने गए। पाठक ने कांग्रेस में शामिल होकर मुख्य धारा की राजनीति शुरू की। पाठक कांग्रेस के टिकट पर हरदोई की मल्लावां सीट से चुनाव लड़े लेकिन हार का सामना करना पड़ा।

मैं योगी आदित्यनाथ शपथ लेता हूं….., यूपी में शुरू हुआ ‘योगीराज’

इसके बाद 2004 में वह बसपा में शामिल हुए और उन्नाव संसदीय सीट से चुनाव लड़े। सांसद बने और संसद में वह बसपा के उपनेता बनाए गए। 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने उन्हें एक बार फिर उन्नाव से चुनाव लड़ाया। मोदी लहर में वह चुनाव हार गए। इसके बाद भाजपा की ओर रुख किया।

ब्रजेश पाठक 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। पहली बार वह भाजपा के टिकट पर लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गये थे। योगी सरकार-1 में पाठक कानून मंत्री बने। पूरे पांच साल तक कार्यकर्ताओं के बीच उनकी सक्रियता दिनेश शर्मा पर भारी पड़ी।

बाहरी होने के बावजूद पाठक की भाजपा में मजबूत पकड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें राजधानी लखनऊ की भाजपा के लिए सबसे सुरक्षित सीटों में से एक कैंट क्षेत्र से चुनाव लड़ाया गया। पिछली बार वह जिस लखनऊ मध्य सीट से चुनाव लड़े थे, भाजपा को वहां इस बार हार का सामना करना पड़ा है। दिनेश शर्मा को संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Tags: Brijesh PathakIkana StadiumLucknow Newsoath ceremonyswearing-in ceremonyyogi 2.0
Previous Post

IPL 2022: कल से होगा IPL का आगाज, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Next Post

केशव मौर्य ने दूसरी बार ली डिप्टी सीएम पद की शपथ, ऐसा रहा सियासी सफर

Writer D

Writer D

Related Posts

divyangjan
उत्तर प्रदेश

सरकारी भवनों को दिव्यांग हितैषी बना रही योगी सरकार

27/10/2025
CM Dhami
राजनीति

छठ पर्व हमारी सनातन संस्कृति की उस उज्ज्वल परंपरा का प्रतीक:

27/10/2025
CM Vishnudev Sai
Main Slider

सीएम साय ने छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

27/10/2025
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सीएम साय ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

27/10/2025
The BJP has expelled four leaders from the party.
बिहार

बिहार चुनाव: जेडीयू के बाद बीजेपी का बड़ा एक्शन, इन दिग्गज नेताओं को पार्टी से निकाला

27/10/2025
Next Post

केशव मौर्य ने दूसरी बार ली डिप्टी सीएम पद की शपथ, ऐसा रहा सियासी सफर

यह भी पढ़ें

akhilesh yadav

योगी का बुलडोजर सिर्फ विपक्षियों के पीछे : अखिलेश यादव

16/04/2022

टोलो न्यूज परिसर में घुसा तालिबान, सैनिकों से छीने सरकारी हथियार

16/08/2021
Actress Soundarya's professor made indecent: message, actress replied

एक्ट्रेस सौंदर्या के ‘प्रोफेसर’ ने किये अभद्र मैसेज, एक्ट्रेस ने दिया जवाब

16/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version