• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केशव मौर्य ने दूसरी बार ली डिप्टी सीएम पद की शपथ, ऐसा रहा सियासी सफर

Writer D by Writer D
25/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) उत्तर प्रदेश के बड़े सियासी चेहरा हैं। पिछड़े वर्ग से ताल्लुक रखने वाले मौर्य हिन्दुत्व की राजनीति के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने शुरू से ही संघ और विश्व हिन्दू परिषद से जुड़े रहे। सक्रिय राजनीति में आए तो भाजपा के टिकट पर पहली बार 2012 के विधानसभा चुनाव में जीत के साथ शुरुआत की। इस बार के विधानसभा चुनाव में उन्हें भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन भाग्य ने उनका साथ दिया और वह एक बार फिर उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं।

मौर्य बहुत ही सामान्य परिवार से आते हैं। उनका जन्म 07 मई 1969 को कौशांबी जिले के सिराथू में हुआ। वह कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीब आ गए थे।

हार के बाद केशव मौर्य ने खाली किया सरकारी बंगला

वह विश्व हिंदू परिषद में भी सक्रिय रहे और राम मंदिर आंदोलन से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2012 के विधानसभा चुनाव में पहली बार वह सिराथू विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। इसके बाद भाजपा ने 2014 में उन्हें फूलपुर संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतारा। वे विजयी हुए।

मैं योगी आदित्यनाथ शपथ लेता हूं….., यूपी में शुरू हुआ ‘योगीराज’

आठ अप्रैल 2016 को उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के रूप में उनकी ताजपोशी हुई। उनके नेतृत्व में भाजपा ने 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ा। पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को 325 सीटें हासिल हुईं। योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया गया। वहीं केशव प्रसाद मौर्य को उप मुख्यमंत्री की कुर्सी मिली।

प्रदेश सरकार में शामिल होने के बाद उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दिया और सितंबर में उन्हें विधानपरिषद का सदस्य बनाया गया। लोक निर्माण जैसा महत्वपूर्ण विभाग उनके पास रहा। उन्होंने प्रदेश में सड़कों का एक जाल बिछाया। योगी सरकार की उपलब्धियों में सड़क निर्माण भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

योगी 2.0 में बृजेश पाठक ने ली डिप्टी सीएम की शपथ, ऐसा रहा आज तक राजनीतिक सफर

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में वह एक बार फिर अपनी पुरानी सीट सिराथू से लड़े। भाजपा के स्टार प्रचारकों में शुमार मौर्य प्रदेशभर में दौरे करते रहे। वह विधानसभा चुनाव हार गए। चुनाव हारने के बावजूद पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। एक बार फिर उन्होंने उप मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उनके उप मुख्यमंत्री बनाए जाने के पीछे की वजह उनकी सामाजिक ताकत को माना जा रहा है।

स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे ताकतवर नेता के भाजपा का साथ छोड़कर सपा में जाने के बावजूद भाजपा के साथ मौर्य समेत पूरा पिछड़ा समाज जुड़ा रहा। भाजपा में पिछड़े वर्ग के नेता के रूप में केशव सबसे बड़ा चेहरा के रूप में माने जा रहे हैं। लिहाजा पार्टी भी उन्हें उसी प्रकार आगे रख रही है।

Tags: Keshav mauryayogi 2.0Yogi News
Previous Post

योगी 2.0 में बृजेश पाठक ने ली डिप्टी सीएम की शपथ, ऐसा रहा आज तक राजनीतिक सफर

Next Post

योगी आदित्यनाथ के शपथ लेते ही गोरखपुर में जश्न, दिन में हुईं दिवाली

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘12 बजे तक अली-अली, फिर बजरंग बली’, अखिलेश पर ओपी राजभर का तंज

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रदेश की मंडियों में चलेगा 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान, साफ-सफाई से बदलेगी तस्वीर

10/10/2026
Brijlal
उत्तर प्रदेश

सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- चुनाव आते ही याद आता है सनातन धर्म

10/10/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

अखिलेश का BJP पर निशाना, बोले- हर जगह बनेगा जंतर-मंतर

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

308 पहियों वाला ‘महाबली’ पहुंचा गोरखपुर, टोल प्लाजा पर बनाया गया नया रास्ता

10/10/2026
Next Post

योगी आदित्यनाथ के शपथ लेते ही गोरखपुर में जश्न, दिन में हुईं दिवाली

यह भी पढ़ें

ganesh visarjan

जानें क्या है अनंत चतुर्दशी, पूजा मुहूर्त, महत्व एवं गणपति विसर्जन

01/09/2020
Somvati Amavasya

पैसों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सोमवती अमावस्या पर करें ये खास उपाय

08/04/2024
अखिलेश यादव

यूरिया की कालाबाजारी में भाजपा के कार्यकर्ता भी शामिल : अखिलेश

27/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version