24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काशी में पर्यटन को मिली नई ऊंचाई, बाबा दरबार में दर्शनार्थियों का टूटा रिकार्ड

Writer D by Writer D
28/12/2022
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Baba Vishwanath

Kashi Vishwanath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। वर्ष 2022 भी विदा होने के राह पर है। खट्टी-मीठी यादों के साथ यह साल चार दिन बाद बस यादों में रह जाएगा। नए साल के स्वागत के लिए दुनिया तैयार है तो जा रहे साल को विदाई भी दी जा रही है। वर्ष के शुरूआत में कोरोना से मुक्ति और जाते—जाते दिसम्बर माह के अन्तिम दिनों में फिर कोरोना संकट गहराने के बावजूद यह साल बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath ) की नगरी और भारतीय जनता पार्टी को मुस्कुराने और सुकून देने के लिए कुछ बड़ी उपलब्धियों को भी छोड़े जा रहा है।

साल 2022 में काशी विश्वनाथ धाम (Kashi Vishwanath Dham) में दर्शन पूजन के लिए आये श्रद्धालुओं की संख्या ने रिकार्ड तोड़ दिया। वर्ष 2021 के 13 दिसम्बर को ऐतिहासिक काशी विश्वनाथ धाम ( Kashi Vishwanath Dham) के नव्य और भव्य विस्तारित स्वरूप का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिवभक्तों के लिए लोकार्पित किया था। तब से एक साल में 7.35 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की आय में भी 500 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इस साल में देश-दुनिया से श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आये शिवभक्तों ने दिल खोलकर बाबा के दरबार में नकदी, सोना, चांदी और अन्य धातुओं का चढ़ावा चढ़ाया है।

मंदिर प्रशासन के आंकलन के अनुसार चढ़ावे का कुल मूल्य 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का है। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा के अनुसार धाम के लोकार्पण से अब तक श्रद्धालुओं द्वारा लगभग 50 करोड़ से अधिक की नकदी दान की गयी है। इसमें से 40 प्रतिशत धनराशि आनलाइन सुविधाओं के उपयोग से प्राप्त हुई है। वहीं श्रद्धालुओं द्वारा लगभग 50 करोड़ से अधिक की बहुमूल्य धातु (60 किलो सोना, 10 किलो चांदी और 1500 किलो तांबा) भी है। आस्थावानों द्वारा दिये गये सोना व तांबे का प्रयोग करके गर्भगृह की बाहरी एवं आंतरिक दीवारों को स्वर्ण मंडित किया गया है।

13 दिसम्बर, 2021 से लेकर अब तक श्रद्धालुओं द्वारा 100 करोड़ रुपए से अधिक का अर्पण किया गया है, जो मंदिर के इतिहास में सर्वाधिक है। साथ ही गत वर्ष की तुलना में ये राशि लगभग 500 प्रतिशत से अधिक है। इसी क्रम में प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान और मतगणना के बाद मार्च माह में जिले की आठों विधानसभा जीत भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रच दिया। 2017 के विधानसभा चुनाव के परिणामों को दोहरा कर भाजपा ने विरोधी दलों के सामने नई लकीर खींच दी। 2022 का मार्च माह भाजपा के लिए स्वर्णिम दौर रहा। मार्च माह में ही विधानसभा चुनाव में मतगणना के पूर्व पहड़िया मंडी में बने स्ट्रांग रूम के अलावा खाद्य गोदाम में बने स्टोरेज से ईवीएम मशीनों को यूपी कॉलेज ले जाते समय सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया था। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि दक्षिणी विधानसभा की ईवीएम को बदला जा रहा है और पहड़िया मंडी में गाड़ी रोक हंगामा करने के साथ कार्यकर्ताओं धरना प्रदर्शन् भी किया था।

काशी तमिल संगमम पूरे देश में विशाल सांस्कृतिक समृद्धता का संदेश दे गया

वर्ष 2022 में काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ की नगरी में आयोजित काशी तमिल संगमम ने ज्ञान और संस्कृति के दो ऐतिहासिक केंद्रों के मिलन के साथ पूरे देश में विशाल सांस्कृतिक समृद्धता का संदेश दे गया। एक महीने तक काशी नगरी में आयोजित भव्य काशी तमिल संगमम समारोह में न केवल दो संस्कृतियों का मिलन हुआ बल्कि लाखों लोग इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह भी बने। भारतीय भाषा समिति (बीबीएस) काशी तमिल संगमम के माध्यम से काशी और तमिल संस्कृति के सदियों पुराने संबंधों को पुर्नजीवित करने में कामयाब हुई। इस कामयाबी को बीएचयू और आईआईटी मद्रास ने जो रूपरेखा तैयार की उसे साकार करने में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बड़ी भूमिका निभाई।

17 नवंबर 2022 से तमिलनाडु से शुरु हुआ सफर 16 दिसंबर 2022 को काशी में समाप्त हो गया। लेकिन इस सफर ने जो ऐतिहासिक संदेश दिया है वह न केवल तमिलनाडु के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है बल्कि काशीवासियों के लिए भी एक बड़ा संदेश है। 19 नवंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस में काशी तमिल संगमम का उद्घाटन किया था। प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन में एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। साथ ही भाषायी अंतर को कम करने की बात भी कही। काशी तमिल संगमम में जिस प्रकार से तमिल गीतों-नाट्यों-वाद्यों का प्रस्तुतिकरण किया, वह अपने आप में अनुपम रहा।

100 से अधिक बच्चे पैदा करने के बाद शख्स ने 12 पत्नियों को दी ये सलाह

प्रख्यात तमिल महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती की जयंती के दिन भारतीय भाषा उत्सव के आयोजन में तमाम हिंदी भाषी छात्र-छात्राओं ने भारत दर्जन भर से अधिक भाषाओं में अपनी प्रस्तुति देकर इस बात को सत्यापित किया कि भाषा से अधिक भाव महत्वपूर्ण है। भावना प्रबल हो, तो भाषायी अंतर मायने नहीं रखती हैं। भौगोलिक रूप से भले ही देश में कई राज्य हैं, लेकिन अंतर्मन से सभी एक भारत, श्रेष्ठ भारत के लिए संकल्पित हैं।

Tags: kashi vishwanath dham corridor inaugurationup newsvaranasi news
Previous Post

100 से अधिक बच्चे पैदा करने के बाद शख्स ने 12 पत्नियों को दी ये सलाह

Next Post

नया स्मार्टफोन खरीदने की कर रहे है प्लानिंग, यहां आधी कीमत पर मिल रहा हैं Google Pixel 6a

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ, रैली को दिखाई हरी झंडी

03/10/2023
CM Yogi
Main Slider

जमीन कब्जे के मामलों को सख्ती से निबटाएं: सीएम योगी

03/10/2023
CM Yogi
Main Slider

देवरिया नरसंहार में घायल बच्चे से मिलने पहुंचे सीएम योगी, BRD में चल रहा है इलाज

03/10/2023
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी की लोकप्रियता में भारी इजाफा, इंस्टाग्राम पर हुए 7 मिलियन फॉलोअर्स

03/10/2023
CM Yogi
Main Slider

सनातन धर्म पर आघात हुआ तो मानवता पर संकट आ जाएगा: योगी आदित्यनाथ

03/10/2023
Next Post
Google Pixel 6a

नया स्मार्टफोन खरीदने की कर रहे है प्लानिंग, यहां आधी कीमत पर मिल रहा हैं Google Pixel 6a

यह भी पढ़ें

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती, जानिए आज का रेट

18/09/2020
Yoga

इन्टिग्रेटेड योगाभ्यास के साथ सत्र का शुभारंभ

04/07/2021

दस पशुओं की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज कर की जाए कार्रवाई : मुस्तफा हुसैन

01/10/2021
Facebook Twitter Youtube

24ghanteonline.com is India’s one of the leading Hindi News Portal (हिंदी न्यूज़ पोर्टल). We have our corporate office at Lucknow, Uttar Pradesh.

Nobel Prize

Nobel Prize 2023: पियरे, क्रूज और ऐनी एल हुइलियर को फिजिक्स में मिला अवॉर्ड

03/10/2023
Earthquake

दिल्ली NCR समेत यूपी के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

03/10/2023
cm yogi

सीएम योगी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ, रैली को दिखाई हरी झंडी

03/10/2023
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version