• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बहन की निर्मम हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार

Writer D by Writer D
07/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, प्रतापगढ़
0
arrested
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़। सांगीपुर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले खून से लथपथ मिली अज्ञात महिला की हत्या उसके सगे भाई ने किया था। इसका खुलासा सोमवार को सीओ लालगंज ने करते हुए आरोपित भाई को गिरफ्तार किया है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस अधीक्षक सत्यपाल अंतिल ने बताया कि सांगीपुर के ग्राम उसरापट्टी, पहाड़पुर के पास बाग में बीते चार दिसम्बर को एक अज्ञात महिला का शव मिला था। मृतका की पहचान किरण वर्मा के रुप में की थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपित सचिन वर्मा को सांगीपुर के सिंघनी पुल के पास से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सचिन ने बताया कि मृतका उसकी सगी बहन थी। बताया कि उसकी बहन के द्वारा अपने ससुराल के कुछ जेवर बेच दिये गये थे। हमारा एक समूह है, जिसका कुछ पैसा भी उसके द्वारा गबन कर लिया गया था और उसकी हरकते भी ठीक नहीं थी, जिससे हम लोगों की बहुत बदनामी हो रही थी। परिवार के लोग बहुत परेशान रहते थे क्योंकि पैसा मांगने वाले लोग हमारे घर पर ही आते थे।

इसी कारण वह योजनाबद्ध तरीके से अपनी बहन को उसके ससुराल से अपनी बुआ के घर मोटर साइकिल से ले जा रहा था। रास्ते में अंधेरा होने पर उसे ग्राम उसरापट्टी, पहाड़पुर के पास एक बाग में ले जाकर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी। चाकू को घर लौटते समय सई नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्यारोपित भाई को गिरफ्तार किया है।

Tags: crime newspratapgarh newsup news
Previous Post

सीमा पर चरस की खेप के साथ नेपाली गिरफ्तार, दो करोड़ अंतरराष्ट्रीय कीमत

Next Post

छात्राओं से दुष्कर्म के प्रयास मामले में लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Writer D

Writer D

Related Posts

Sevai Custard
खाना-खजाना

इफ्तार पार्टी के लिए बनाएं ये टेस्टी कस्टर्ड, ट्राई करें डिश

12/03/2026
Facial Yoga
फैशन/शैली

इस योगा से मिलेगा चमकता चेहरा

12/03/2026
Bridal Makeup
Main Slider

दुल्हन के मेकअप के दौरान न करें इस क्रीम का इस्तेमाल

12/03/2026
Chaitra Navratri
Main Slider

कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

12/03/2026
Eid
Main Slider

कब है ईद? जानें चांद के दीदार का सही समय और तारीख

12/03/2026
Next Post
line hajir

छात्राओं से दुष्कर्म के प्रयास मामले में लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

यह भी पढ़ें

प्रदेश सरकार नई शिक्षा नीति को और व्यवहारिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है : उच्च शिक्षा मंत्री

30/03/2022
new year

बंदिशों के बीच साल 2021 का स्वागत, देश के कई हिस्सों में रात्रि कर्फ्यू

31/12/2020
causes of pain of left hand

बाएं हाथ में दर्द होना हो सकता है इन बीमारियों का संकेत, हो जाए सावधान

09/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version