• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छात्राओं से दुष्कर्म के प्रयास मामले में लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Writer D by Writer D
07/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुजफ्फरनगर
0
line hajir

line hajir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव की दो छात्राओं के साथ पुरकाजी के एक स्कूल में दुष्कर्म के प्रयास मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने पुरकाजी थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। विधायक ने नाराजगी जताते हुए पुलिस कप्तान से इस पूरे मामले की शिकायत की थी। अब पुलिस ने छात्रा के परिवार से तहरीर लेकर स्कूल के प्रबंधक योगेश चौहान निवासी मजलिसपुर तौफिर व अुर्जन निवासी तुगलकपुर थाना पुरकाजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव की कुछ छात्राएं भोपा स्थित एक स्कूल में पढ़ती हैं। आरोप है कि स्कूल का प्रबंधक छात्राओं को प्रेक्टिकल दिलाने के बहाने पुरकाजी स्थित कम्हेडा के एक स्कूल में लेकर गया था। वहां दो छात्राओं को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मामला उजागर होने के बावजूद भी पुरकाजी थाना प्रभारी मामले को दबाए बैठे रहे।

घटनास्थल पुरकाजी का होने पर भी थाना प्रभारी ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल के संज्ञान में दो दिन पूर्व यह मामला आया था, जिस पर उन्होंने पुरकाजी थाने के इंस्पेक्टर से इस मामले में सख्त कार्रवाई को कहा था। बताया जाता है इंस्पेक्टर आरोपी प्रबंधक को पकड़कर थाने भी ले आए थे। बाद में उसे घर भेज दिया गया था। जिस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की थी।

एसएसपी अभिषेक यादव ने इस मामले में प्रारंभिक जांच कराई और पुरकाजी इंस्पेक्टर की लापरवाही मिलने पर सख्ती दिखाते हुए पुरकाजी थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं पुलिस ने छात्रा के परिवार से तहरीर लेकर स्कूल के प्रबंधक योगेश चौहान व अुर्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहनता से जांच की और बताया कि छात्राओं के साथ हुए दुष्कर्म के प्रयास के मामले में कार्रवाई न करने पर पुरकाजी थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया। घटना के सम्बंध में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच शुरु करा दी गयी है। जो दोषी होगा उसे बख्शा नही जाएगा।

Tags: line hajircrime newsmujjafarnagar newsup news
Previous Post

बहन की निर्मम हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार

Next Post

लड़कियों से देह व्यापार कराने में दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post
women arrested

लड़कियों से देह व्यापार कराने में दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

masala fish fry

संडे स्पेशल में बनाएं ‘मसाला फिश फ्राई’, खाते ही मुंह से निकलेगा वाह

15/06/2025
CM Yogi

KGMUऔर SGPGI के साथ कनेक्ट होंगे यूपी के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र: सीएम योगी

11/12/2022
Siddharth Malhotra

‘आज से तेरी सारी गालियां मेरी हो गईं….’, सात जन्मों के लिए सिद्धार्थ की हुईं कियारा

07/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version