• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लड़कियों से देह व्यापार कराने में दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
07/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
women arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद थाना सिविल लाइन्स पुलिस द्वारा लड़कियों से अनैतिक देह व्यापार कराने के अन्तर्राज्यीय स्तर के सरगनाओं के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

विगत 27 अक्टूबर को थाना सिविल लाइन में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में पूर्व में 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्त राजाराम सैनी, नन्ही उर्फ सावित्रि उर्फ सुनीता, निशा गुप्ता उर्फ रिया उपरोक्त ने देह व्यापार के धन्धे में शामिल अन्तर्राज्यीय रैकेट के बारे में बताया कि हम लोग लोकल दलालों के माध्यम से मोबाईल पर ग्रुप बनाकर लड़कियों की सप्लाई भिन्न-भिन्न जगहों जैसे हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली व यूपी के विभिन्न जिलों जैसे आगरा, मुरादाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, बरेली, मेरठ, अमरोहा, हल्द्वानी आदि में करते हैं।

व्हाटएप्स पर लड़कियों के फोटो भेजकर तय करते है रेट

यह सभी अभियुक्त व्हाटएप्स पर लड़कियों के फोटो भेजकर रेट तय करते हैं। रेट तय हो जाने पर लड़की को रोडवेज बस के माध्यम से भेज देते हैं। शहर का लोकेल एजेन्ट रोडवेज स्टैण्ड से लड़की को रिसीव करता है। लोकल एजेन्ट इन लड़की को अपनी सुविधा के अनुसार ग्राहक के पास भेजता है।

देह व्यापार में एक लड़की के बदले लेते हैं 15 से 20 हजार रूपये

अभियुक्तों ने बताया कि वह लड़कियों को 03 से 04 दिन के लिये भेजते हैं। जिसका 15-20 हजार रूपये लेते हैं। पैसा नकद एवं खाता दोनों ही माध्यम से लिया जाता है। पूछताछ में अभियुक्तों ने यह भी बताया कि पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश से लड़किया एजेन्टों के माध्यम से खरीदकर लोकल दलालों के माध्यम से अनैतिक देह व्यापार में धकेला जाता है। बताया कि मानवतस्करी की सम्भावना भी प्रतीत होती है, जिसके सम्बन्ध में पुलिस द्वारा जानकारी जुटायी जा रही है।

इस मामले में इसके अन्य साथी विजय छाबड़ा, मोना, मौ. आबिद, मुकेश उर्फ विशाल, संजय जैन, पूनम उर्फ गीता देवी, कमलेश, रानी, राणा शेख उर्फ तारिक दास, भूरा उर्फ हामिद पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके है।

मुकदमा में अन्य अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक(नगर) के मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान क्षेत्राधिकारी हाईवे, मुरादाबाद व थाना सिविल लाइन्स पुलिस टीम द्वारा सोमवार को प्रकाश में आये अभियुक्तों के बारे में जानकारी दी।

बताया कि इस मामले में राजाराम सैनी पुत्र चेतराम सैनी निवासी बुद्ध बाजार पुलिस चौकी थाना कोतवाली सदर, मुरादाबाद हाल पता ई 327 काशीराम नगर थाना मझोला मुरादाबाद, नन्ही उर्फ सावित्रि उर्फ सुनीता पत्नी स्व. सुरेश सैनी निवासी बड़ी लाडन सराय थाना कोतवाली, सम्भल हाल पता बुद्धि विहार थाना मझोला मुरादाबाद, निशा गुप्ता उर्फ रिया पत्नी सुगंध गुप्ता निवासी मौ. गुलाब बाडी चुंगी सूरज नगर थाना कटघर, मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया।

Tags: crime newsMuradabad newsup news
Previous Post

छात्राओं से दुष्कर्म के प्रयास मामले में लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Next Post

सऊदी अरब भेजने के नाम पर फर्जी वीजा व टिकट बनवा कर साढ़े चार लाख ठगे

Writer D

Writer D

Related Posts

Multani Mitti
Main Slider

डल स्किन भी खिल उठेगी, इन तरीकों से करें इस मिट्टी का इस्तेमाल

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
Next Post
Divyang gets GST notice of 86 lakhs

सऊदी अरब भेजने के नाम पर फर्जी वीजा व टिकट बनवा कर साढ़े चार लाख ठगे

यह भी पढ़ें

STF

एसटीएफ का दरोगा बनकर ठगी करने वाला पकड़ा

09/04/2022
Planes Collided

हवाई रेस के दौरान दो विमान टकराए, दोनों पायलटों की मौत

18/09/2023
रतन टाटा

रतन टाटा ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- साइरस मिस्त्री को बाहर करने का फैसला सुखद नहीं था

05/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version