• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रक्षाबंधन पर भाई की कलाई रह गई सूनी, सड़क हादसे में हुई बहन की मौत

Writer D by Writer D
23/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, फिरोजाबाद
0
Road Accident

Road Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत हुये सड़क हादसों में रविवार को दो महिलाओं की मौत हो गयी। जबकि तीन लोग घायल हो गये। घायलों को भर्ती कराने के साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।

जनपद आगरा के थाना कागारोल क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी कमलेश यादव (60) पत्नी करण सिंह रविवार को रक्षाबंधन के पर्व पर अपने भाई को राखी बांधने के लिये फिरोजाबाद के थाना टूंडला के गांव गड़ी जाफर स्थित अपने मायके आ रही थी। बताया जाता है कि जैसे ही महिला गांव हजरतपुर के समीप बस से उत्तर कर सड़क पर खड़ी हुई। तभी अचानक एक अन्य बस ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

दुर्घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो गयी। इधर हादसे की सूचना पर मृतका के मायका पक्ष के लोग भी आ गये। हादसे को लेकर परिजनों में गुस्सा था। गुस्साये लोगों को पुलिस ने समझा-बुझा कर शांत कराया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी।

वहीं दूसरी ओर जनपद इटावा के थाना वेद पुरा क्षेत्र के गांव फूलपुर निवासी ससविंदर अपनी पत्नी आशा के साथ मोटर साईकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था। बताया जाता है कि तभी अचानक सिरसागंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत उसकी मोटरसाईकिल की भिड़न्त दूसरी मोटरसाईकिल से हो गयी।

हादसे में आशा देवी की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उसका पति ससविंदर और दूसरी बाइक पर सवार मानसिंह पुत्र सीताराम और उनका पुत्र आशीर्वाद निवासी ईश्वरपुर इकदिल इटावा घायल हो गए। पुलिस घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची।

Tags: crime newsfirojabad news
Previous Post

बाइक सवार दंपत्ति से बदमाशों ने की मारपीट, नकदी व जेवर लूटकर हुए फरार

Next Post

24 घंटे में हुआ लाखों की चोरी का खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े दो चोर

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
hindi patrakarita divas
Main Slider

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: ‘उदन्त मार्तण्ड’ से डिजिटल युग तक का सफर

30/05/2026
Keshav Prasad maurya
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका’ भावी पीढ़ियों के लिए बनेगी ज्ञान, प्रेरणा और देशभक्ति का केंद्र: उप मुख्यमंत्री

30/05/2026
Heavy Rain
Main Slider

UP से उत्तराखंड तक आफत की बारिश, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

30/05/2026
Murder
क्राइम

आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

30/05/2026
Next Post
thieves arrested

24 घंटे में हुआ लाखों की चोरी का खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े दो चोर

यह भी पढ़ें

Bank strike

दो दिन में निपटा ले बैंक के जरूरी काम, शनिवार को हैं Bank Strike

17/11/2022

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 97.96 लाख हुई, 92.90 लाख मरीज रोगमुक्त

11/12/2020
54.90 फीसदी मतदान

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर हमला, गाड़ियों के शीशे चकनाचूर

12/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version