• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Writer D by Writer D
30/05/2026
in पंजाब
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब के चर्चित आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की शनिवार दोपहर फगवाड़ा में गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई। यह घटना चहेड़ू गांव स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के लॉ गेट के बाहर हुई। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दो हमलावरों ने सिमरनजीत सिंह पर नजदीक से कई गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, सिमरनजीत सिंह पर करीब एक साल पहले भी जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में एक जिम के बाहर हमला हुआ था। उस समय वह हमले में बच गए थे। घटना के बाद सुरक्षा के तौर पर उन्हें दो गनमैन भी दिए गए थे, लेकिन हत्या के समय उनके साथ कोई सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं था।

सिमरनजीत सिंह पिछले कई वर्षों से आरटीआई और जनहित से जुड़े मामलों में सक्रिय थे। उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, पंजाब पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष कई शिकायतें और याचिकाएं दायर की थीं। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराए थे।

जालंधर के आदर्श नगर निवासी सिमरनजीत सिंह का अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका था। उन्होंने हाल ही में दूसरी शादी की थी।

घटना की सूचना मिलते ही सतनामपुरा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने बताया कि घटनास्थल से एक .32 बोर की पिस्तौल बरामद की गई है। वहीं, पास में खड़ी एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से .12 बोर की राइफल भी मिली है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। काउंटर इंटेलिजेंस की टीमों को भी जांच में लगाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Tags: Punjab News
Previous Post

‘विकसित भारत 2047’ हर भारतीय का सपना बने: नितिन नवीन

Next Post

पटना के 10 सर्कुलर रोड आवास को लेकर बढ़ा विवाद, राबड़ी देवी बोलीं- किसी कीमत पर खाली नहीं करेंगे घर

Writer D

Writer D

Related Posts

BJP
Main Slider

पंजाब में BJP का बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

25/08/2026
Fire breaks out in school bus full of children
पंजाब

बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 43 मासूमों की जान

22/08/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

पंजाब CM की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, NHRC ने सरकार को भेजा नोटिस

22/08/2026
Charanjit Singh Channi
Main Slider

सांसद चरणजीत सिंह चन्नी कर रहे 63 साल की उम्र में भी पढ़ाई, पीयू में दी एमए की परीक्षा

20/08/2026
CM Bhagwant Mann
पंजाब

खेदां वतन पंजाब दियां-2026 का बड़ा प्लान, 10 लाख खिलाड़ियों को जोड़ने का लक्ष्य

19/08/2026
Next Post
Rabri Devi

पटना के 10 सर्कुलर रोड आवास को लेकर बढ़ा विवाद, राबड़ी देवी बोलीं- किसी कीमत पर खाली नहीं करेंगे घर

यह भी पढ़ें

Premanand Maharaj

प्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत, अनिश्चितकाल के लिए यात्रा रद्द

04/10/2025
Rhea Chakraborty

सुशांत सिंह राजपूत केस में पूछताछ के दौरान भड़कीं रिया चक्रवर्ती

31/08/2020
CM Dhami

भारत को युवा पीढ़ी के दम पर ही विश्व गुरु बनाया जा सकता है: सीएम धामी

02/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version