• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘विकसित भारत 2047’ हर भारतीय का सपना बने: नितिन नवीन

Writer D by Writer D
30/05/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Nitin Nabeen

Nitin Nabeen

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabeen) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जो विकसित भारत 2047 का सपना है, वो केवल उनका सपना नहीं है, बल्कि हर भारतवासी का सपना बनना चाहिए। हर भारतीय को विकसित भारत के संकल्प को अपना सपना बनाकर उसे साकार करने के लिए योगदान देना होगा।

भाजपा अध्यक्ष शनिवार को देहरादून के शिवालिक कॉलेज में ‘विकसित भारत 2047 का निर्माण: उच्च शिक्षा की परिवर्तनकारी भूमिका’ विषय पर आयोजित प्रबुद्ध गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक समय था जब भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। एक समय था जब इस भारत को केवल मजदूरों का देश की संज्ञा दी जाती थी। कहा जाता था कि भारत केवल संख्या मात्र है। इस भारत को गरीब देश की संज्ञा दी जाने लगी थी, लेकिन सोने की चिड़िया वाला भारत आज फिर से ‘मेक इन इंडिया’ वाला भारत बनकर उभर रहा है। जहां हर भारतवासी वोकल फॉर लोकल के साथ भारतीय रिसर्च और संस्कृति को लेकर आगे बढ़ रहा है।

नितिन नवीन (Nitin Nabeen) ने कहा कि योग, भारतीय संस्कृति और तकनीकी नवाचारों ने विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है। कोरोना काल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने सामाजिक समरसता और आत्मनिर्भरता की भावना के साथ चुनौतियों का सामना किया। देश अब केवल ‘मैनपावर’ नहीं बल्कि ‘मैन्युफैक्चरिंग पावर’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। विभिन्न राज्यों में निवेश बढ़ रहा है और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के कार्यों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान करना केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता को नई शक्ति देने वाला ऐतिहासिक कदम है। यह निर्णय महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकारी सेवाओं में 30 प्रतिशत आरक्षण का लाभ प्रदेश की हजारों बेटियों और महिलाओं को मिलेगा, जिससे उनकी भागीदारी शासन और प्रशासन में और अधिक बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाया गया है और उत्तराखंड सरकार उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं को विकास की मुख्यधारा में लाने का कार्य कर रही है। यह निर्णय राज्य की मातृशक्ति के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से महिलाओं, युवाओं और समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही हैं। देश में स्टार्टअप की बढ़ती संख्या भारत की नई ऊर्जा का प्रतीक है।

नितिन नवीन (Nitin Nabeen) ने कहा कि जनधन योजना के तहत 54 करोड़ से अधिक बैंक खाते खुलने से वित्तीय समावेशन को मजबूती मिली है। प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) और डिजिटल क्रांति ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है तथा सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रही है।प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार सीमा पर स्थित अंतिम गांव को प्रथम गांव घोषित कर कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की तारीफ करते हुए कहा कि अपने प्रवास के दौरान उनकी सरलता और जनता के बीच संवाद से प्रभावित हूं। वह विकास के नए आयाम जनता के बीच स्थापित कर रहे हैं। राज्य ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर देश के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि गंगा मईया के आशीर्वाद से वर्ष 2027 में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनेगी।

Tags: National newsnitin nabeenUttarakhand News
Previous Post

UP B.Ed Exam: दो पालियों में होगी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Next Post

आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

कांवड़ मेला-2026: उत्तराखंड समेत सात राज्यों ने बनाई संयुक्त रणनीति

17/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

उत्तराखंड में रेल विकास को मिली नई रफ्तार: सीएम धामी

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Next Post
Murder

आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

यह भी पढ़ें

CM Yogi

जनता ने योगी के विश्वास पर लगाई मुहर, उद्यमियों ने विकास के पथ पर बढ़ाया

16/02/2023
ias surya pratap

पूर्व IAS पर अफवाह फैलाने की एफआईआर, जाने पूरा मामला

15/05/2021
Yamunotri Dham

क्षमता से अधिक संख्या यमुनोत्री धाम आ रहे श्रद्धालु, पुलिस बोली- स्थगित करें यात्रा

12/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version