• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में लगातार छठे महीने गिरावट दर्ज

Desk by Desk
01/10/2020
in Categorized
0
Infrastructure sector

बुनियादी उद्योग

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| बुनियादी ढांचा क्षेत्र के आठ प्रमुख उद्योगों के उत्पादन में लगातार छठे महीने गिरावट दर्ज की गयी है। मुख्य तौर पर इस्पात, रिफाइनरी उत्पादों और सीमेंट का उत्पादन घटने से बुनियादी उद्योग का उत्पादन अगस्त महीने में 8.5 प्रतिशत घट गया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक आठ बुनियादी ढांचा क्षेत्र के उद्योगों का उत्पादन इससे एक साल पहले अगस्त 2019 में 0.2 प्रतिशत घटा था।

कोयला और उर्वरक को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों में अगस्त 2020 में गिरावट रही। कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पादों, इस्पात, सीमेंट और बिजली सभी छह क्षेत्रों के उत्पादन में इस दौरान कमी आई है। चालू वित्त वर्ष 2020- 21 के पहले पांच माह (अप्रैल से अगस्त) के दौरान कुल मिलाकर बुनियादी ढांचा क्षेत्र के आठ प्रमुख उद्योगों के उत्पादन में 17.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई जबकि एक साल पहले इसी अवधि में क्षेत्र में ढाई प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

विनिर्माण में उपयोग होने वाले कलपुर्जे पर लगा 5 फीसद आयात शुल्क

आठ बुनियादी उद्योग में गिरावट इससे पहले जुलाई माह में में 8 प्रतिशत रही थी। इस लिहाज से अगस्त में गिरावट और बढ़ी है। इस्पात, रिफाइनरी उत्पाद, सीमेंट, प्राकृतिक गैस, कच्चा तेल और बिजली उत्पादन आलोच्य महीने में क्रमश: 6.3 प्रतिशत, 19.1 प्रतिशत, 14.6 प्रतिशत, 9.5 प्रतिशत, 6.3 प्रतिशत और 2.7 प्रतिशत घटा है। दूसरी तरफ कोयला ओर उर्वरक क्षेत्र के उत्पादन में क्रमश: 3.6 प्रतिशत और 7.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

एक साल पहले अगस्त 2019 में कोयला उत्पादन में 8.6 प्रतिशत की गिरावट आयी थी जबकि उर्वरक में 2.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। इस बारे में इंक्रा लि. की प्रधान अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि यह मिली-जुली प्रवृत्ति है। ”हमारा अनुमान है कि औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में अगस्त 2020 में 6 से 8 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि जुलाई में इसमें 10.4 प्रतिशत की गिरावट आयी थी। आठ बुनियादी उद्योगों की आईआईपी में 40.27 प्रतिशत योगदान है।

Tags: basic industriesInfrastructure sectorबुनियादी उद्योगोंबुनियादी ढांचा क्षेत्र
Previous Post

विनिर्माण में उपयोग होने वाले कलपुर्जे पर लगा 5 फीसद आयात शुल्क

Next Post

सिर्फ सात माह में बदली इंश्योरेंस और बचत की आदत

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
life insurance

सिर्फ सात माह में बदली इंश्योरेंस और बचत की आदत

यह भी पढ़ें

BHU hostel

BHU हॉस्टल से कट्टा मिलने से हड़कंप, छात्रों ने मेन गेट बंद कर किया हंगामा

18/02/2021
Akshaya Tritiya

30 साल बाद अक्षय तृतीया पर बना अद्भुत संयोग, शुभ योगों की है वर्षा

29/04/2025

लड़के इस तरह बनाए अपनी ड्रेसिंग स्टाइल को परफेक्ट, कर पाएंगे लड़कियों को इम्प्रेस

26/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version