• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छोटी समस्याएं उच्च स्तर पर न आएं, डीएम स्तर पर हो शीघ्र समाधान: सीएम धामी

Writer D by Writer D
21/03/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मंगलवार को अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि छोटी समस्याएं उच्च स्तर पर न आएं, इसके लिए जिलाधिकारी स्तर पर शीघ्र समाधान किया जाए। विधायकों की अपनी विधानसभा क्षेत्रों के जो कार्य प्राथमिकता पर रखे गये हैं,उनमें अनावश्यक विलंब नही होना चाहिए। प्रत्येक तीन माह में विधानसभाओं के विकास कार्यों की समीक्षाएं की जायेंगी।

मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने टिहरी लोकसभा क्षेत्र की विधानसभाओं के गतिमान कार्यों एवं विकासपरक योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिये। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों की जो भी समस्याएं आ रही हैं,उनके समाधान के लिए विभिन्न विभागों द्वारा क्या आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसकी भी नियमित समीक्षा की जाए। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

विभागीय सचिव और जनपदों के प्रभावी सचिव विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं के निराकरण और विभागों की प्रगति की समीक्षा करें। अभी जो बैठक हो रही है, इनमें विधायकों की ओर से अपनी विधानसभा क्षेत्रों की जो समस्याएं रखी गई है,उनके समाधान के लिए किये गये प्रयासों की भी अगली बैठक में समीक्षा की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने आगामी ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। बैठक में विधायकों की ओर से सड़कों के निर्माण,स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने,बाढ़ सुरक्षा के कार्य,पेयजल की समस्या,कूड़ा निस्तारण की समस्या,ड्रेनेज एवं सीवरेज की समस्या बताया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों की ओर से रखे गए सभी जन समस्याओं का हर संभव समाधान किया जाएगा।

स्थानीय स्तर पर रोजगार से रुकेगा पलायन

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड में बागवानी,कृषि,पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों में लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए और तेजी से कार्य करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर लोगों को स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध होने से पलायन भी रूकेगा। एप्पल एवं कीवी मिशन के तहत भी तेजी से कार्य किये जाएं। किसानों को बागवानी और खेती के लिए उन्नत किस्म के बीज और पौध की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। राज्य की आर्थिकी को तेजी से बढ़ावा देने के लिए और प्रयासों की जरूरत है।

‘प्रोएक्टिव अप्रोच’ से आपदा के प्रकोप को न्यून किया जा सकता: सीएम धामी

बैठक में मंत्री गणेश जोशी,सांसद टिहरी माला राज्यलक्ष्मी शाह,विधायक किशोर उपाध्याय, प्रीतम सिंह पंवार, शक्तिलाल शाह, मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव सिंह पुण्डीर, उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, सविता कपूर, दुर्गेश्वर लाल, सुरेश सिंह चौहान, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु, सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम, बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम, डॉ.रंजीत सिन्हा, एच.सी.सेमवाल, डॉ.आर.राजेश कुमार, एस.एन.पाण्डेय, महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी, अपर सचिव जगदीश चन्द्र काण्डपाल, संबंधित विभागीय अधिकारी और वर्चुअल माध्यम से संबंधित जनपदों के जिलाधिकारी व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

‘प्रोएक्टिव अप्रोच’ से आपदा के प्रकोप को न्यून किया जा सकता: सीएम धामी

Next Post

ईको टूरिज्म से रोजगार सृजन की अधिक संभावनाएं : मुख्य सचिव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो : मुख्यमंत्री

09/07/2026
Kartarpur Corridor
Main Slider

करतारपुर कॉरिडोर पर SGPC की पहल, श्रद्धालुओं को राहत की उम्मीद

09/07/2026
Four arrested in cashier murder case
क्राइम

कैशियर हत्याकांड: चार आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

09/07/2026
Bhupesh-Charanjeet
Main Slider

प्रियंका गांधी की सक्रियता के बाद पंजाब कांग्रेस में डैमेज कंट्रोल शुरू

09/07/2026
Saurabh Joshi
राष्ट्रीय

चंडीगढ़ बनेगा और भी फिट! ‘मिशन हेल्दी भारत’ के स्वागत में उतरे मेयर सौरभ जोशी

09/07/2026
Next Post
SS Sandhu

ईको टूरिज्म से रोजगार सृजन की अधिक संभावनाएं : मुख्य सचिव

यह भी पढ़ें

CM Vishnu dev Sai

सीएम साय ने बिजली विभाग काे एक हजार कराेड़ अनुदान देकर राेकी वृद्धि दर

19/07/2024
Green Peas

मटर का सीजन न हो जाए खत्म, फटाफट बना लें ये टेस्टी डिशेज

31/01/2026
Vacancy in Rajasthan Electricity Department

उप्र में 68 प्रतिशत उपभोक्ता कर रहे बिजली बिल का डिजिटल भुगतान

07/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version