• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बसपा और सपा के पास उपलब्धि के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार और अराजकता : योगी

Desk by Desk
11/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, देवरिया, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस का नाम लिये बगैर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से विपक्ष की विभाजनकारी नीतियों से लोगों को सावधान रहने की अपील की है और कहा कि इनकी सोच और इरादे खतरनाक है। इसी सोच के तहत इन्होंने पहले देश बांटा और अब समाज को बांटने के प्रयास में हैं।

देवरिया विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर श्री योगी ने शनिवार को आयोजित बूथ प्रमुख,बूथ प्रभारी,सेक्टर संयोजक और सेक्टर प्रभारियों की वर्चुअल बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा “ इनके लिए अपना खानदान का हित ही सर्वोपरि है, बाकी सब गौण। 15 साल तक प्रदेश की सत्ता पर काबिज रहने वाली बसपा और सपा के पास उपलब्धि के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार और अराजकता है। समय-समय पर इन दलों ने अपने हित में लोकतंत्र और संविधान का गला घोटा है। इनका विकास सिर्फ नारों और भाषणों तक सीमित रहा है।”

कुलगाम और पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ , चार आतंकवादी ढेर

उन्होने कहा कि विकास की असली शुरुआत तो छह साल पहले केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में भाजपा की सरकार बनने के साथ हुई। प्रधानमंत्री के ही मार्गदर्शन में वही काम उत्तर प्रदेश में हो रहा है। चौतरफा विकास के नाते भाजपा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। जनता में एक सकारात्मक भाव पैदा हुआ है। ऐसे में कोई चांस न देखकर इन दलों की नाखुशी अब हताशा में बदल चुकी है। लिहाजा वे सरकार को बदनाम करने का हर हथकंडा अपना रहे हैं पर इनके मंसूबे कभी पूरे होने वाले नहीं।

श्री योगी ने कहा कि 1974 से 2017 के बीच इंसेफेलाइिटस से पूर्वांचल के 50 हजार मासूमों की मौत हुई। मरने वालों में से अधिकांश गरीबों के बच्चे थे। कभी किसी ने आवाज नहीं उठाई। सिर्फ तीन वर्षों में हम इंसेफेलाइटिस को जड़ से समाप्त करने की ओर हैं।

यौन हिंसा पर गृह मंत्रालय सख्त, महिला अपराध के हर मामले में कार्रवाई अनिवार्य

उन्होने कहा कि महर्षि देवरहवा बाबा की यह पावन धरती कभी ‘चीनी का कटोरा’ कहीं जाती थी। यहां की सारी अर्थव्यवस्था गन्ने पर ही आधारित थी। उनसे पूछिए जिनके कार्यकाल में एक-एक कर चीनी मिलें बिकती गईं। उनको किन लोगों ने औने-पौने दाम पर बेच दिया। यहां की चीनी मिलों को मामला कोर्ट में है। फैसला होते ही पिपराइच और मुंडेरा की तरह देवरिया में भी आधुनिक चीनी मिलें बनेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवरिया में मेडिकल कॉलेज अगले साल से शुरू हो जाएगा। जलनिकासी की समस्या का भी स्थायी समाधान होगा। उन्होंने ने निवर्तमान विधायक जन्मेजय सिंह के असामियक निधन पर दुख जताया। साथ ही विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को पूरा करने का भरोसा भी दिया।

Tags: 24ghante online.comcm yogiHathras casepolitical newsuttar pradesh news in hindiहाथरस केस
Previous Post

प्रदेश में अपराधी रोज एक नया अध्याय गढ़ रहे हैं : अखिलेश

Next Post

सुशील मोदी ने कहा- अंबेडकर के बाद दलितों के सबसे बड़े नेता थे रामविलास पासवान

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार चलाएगी राष्ट्रचेतना का महाभियान, देश के अमर नायकों की कथा का होगा मंचन

01/06/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है : मुख्यमंत्री साय

01/06/2026
Meritorious students are the future builders of the country: Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मेधावी छात्र ही देश के भविष्य निर्माता: केशव प्रसाद मौर्य

01/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ए.के. शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम सूर्यघर पर मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

01/06/2026
CM Yogi reviewed the situation after visiting Maa Shakumbhari.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने सहारनपुर में मां शाकुम्भरी का दर्शन के बाद की समीक्षा

01/06/2026
Next Post

सुशील मोदी ने कहा- अंबेडकर के बाद दलितों के सबसे बड़े नेता थे रामविलास पासवान

यह भी पढ़ें

बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता : एके शर्मा

31/03/2022

जन स्वास्थ्य के लिये स्वच्छ पेयजल की महती भूमिका : योगी

01/07/2021
UP Police busts another illegal conversion gang

यूपी पुलिस ने एक और अवैध धर्मांतरण गिरोह का किया भंडाफोड़

19/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version