• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शराब की दुकान पर विवाद के दौरान चली गोली, अंडा रोल खाने गए युवक की मौत

Writer D by Writer D
21/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शराब की दुकान पर विवाद हो गया। विवाद के बाद चली गोली से एक युवक की जान चली गई। गोली पास में खड़े एक युवक को जा लगी जो अंडा रोल खाने गया था।

गोली लगने से घायल युवक को आनन-फानन में उसके दोस्त ट्रामा सेंटर ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

पुलिस ने घटना की जांच अन्य पहलुओं के आधार पर भी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक यह घटना लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि शराब के एक ठेके पर कुछ लोग शराब पी रहे थे। शराब पीने के बाद दो लोगों का आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मरने-मारने तक आ पहुंची।

बिना परीक्षा के प्रमोट किए जाएंगे क्लास 1 से 8 तक के छात्र

शराब के नशे में धुत्त एक शख्स ने असलहा निकाल कर फायरिंग कर दी। गोली पास ही खड़े अजीत नाम के युवक को जा लगी। अजीत अपने दो दोस्तों के साथ अंडा रोल खाने गया था। गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल अजीत को उसके दोस्त अनुराग और अटल आनन-फानन में ट्रामा सेंटर ले गए। ट्रामा सेंटर पहुंचने पर डॉक्टर्स ने अजीत को मृत घोषित कर दिया।

डीसीपी साउथ रवि कुमार ने घटना को लेकर कहा कि यह काकोरी थाना क्षेत्र के नरौना गांव के पास की है। वहां एक देसी और एक अंग्रेजी शराब की दुकान है। अजीत मौदा गांव का रहने वाला था। उन्होंने कहा कि शराब की दुकान पर नरौना और मौदा गांव के कुछ लोगों का आपस में विवाद हो गया जिसके बाद गोली चली।

उन्नाव कांड: दूसरा आरोपी भी निकला बालिग, दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

डीसीपी साउथ ने कहा कि पुलिस पुराने विवाद और साजिश के पहलू पर भी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अजीत के परिजनों से तहरीर लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Tags: crime newscrime news in hindiLucknow Crime News in HindiLucknow Newsup news
Previous Post

बिना परीक्षा के प्रमोट किए जाएंगे क्लास 1 से 8 तक के छात्र

Next Post

उन्नाव केस: अफवाह फैलाने के आरोप में कांग्रेस नेता उदित राज के खिलाफ केस दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी व खराब मौसम में भी निर्बाध आपूर्ति में जुटा बिजली विभाग

29/05/2026
Next Post
congress leader udit raj

उन्नाव केस: अफवाह फैलाने के आरोप में कांग्रेस नेता उदित राज के खिलाफ केस दर्ज

यह भी पढ़ें

PM Modi

मां कामाख्या कॉरिडोर एक ऐतिहासिक पहल होगी: पीएम मोदी

19/04/2023
Ram Rahim

गुरमीत राम रहीम ने फिर की पैरोल की डिमांड, EC बोला- ऐसी क्या इमरजेंसी

29/09/2024
arrested

दंगे की सूचना पर गोमतीनगर विस्तार पुलिस हलकान, सक्रियता आंकने के लिए की गई मॉक ड्रिल

19/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version