• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुरमीत राम रहीम ने फिर की पैरोल की डिमांड, EC बोला- ऐसी क्या इमरजेंसी

Writer D by Writer D
29/09/2024
in क्राइम, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Ram Rahim

Ram Rahim

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। बलात्कार के जुर्म में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के चीफ गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) ने एक बार फिर पैरोल की मांग की है। पिछले महीने ही उन्हें 21 दिन की फरलो दी गई थी। इस बार उन्होंने 20 दिन की पैरोल की डिमांड की है। राज्य सरकार ने आदर्श आचार संहिता को देखते हुए उनके इस रिक्वेस्ट को मुख्य चुनाव अधिकारी के पास भेज दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्य चुनाव अधिकारी ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर इस इमरजेंसी पैरोल के बारे में पूछा है, जिसमें कहा गया है कि चुनाव अवधि के दौरान दोषी को पैरोल पर रिहा करना कितना सही है? डेरा प्रमुख इस समय हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं। सिरसा के आश्रम में अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के जुर्म में वह 20 साल की सजा काट रहे हैं।

पिछले महीने मिली थी 21 दिन की फरलो

डेरा प्रमुख राम रहीम (Ram Rahim) को पिछले महीने की 13 तारीख को 21 दिन की फरलो मिली थी। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले बाबा राम 20 दिन के लिए पैरोल पर जेल से बाहर आने के लिए जेल सुपरिटेंडेंट के पास एप्लीकेशन दी थी। हरियाणा जेल विभाग के पास आई डेरा प्रमुख की पैरोल पर रिहाई की मांग की एप्लीकेशन हरियाणा सरकार ने राज्य के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर को भेज दी है।

जेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सामान्य परिस्थितियों में पैरोल मांगने के लिए कारण बताने की कोई आवश्यकता नहीं होती है। केवल इमरजेंसी पैरोल के लिए कारण बताना जरूरी होता है। राम रहीम की 20 दिन की पैरोल 2024 तक बची है, इसलिए कारणों का उल्लेख करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

गुरुकुलों में होना चाहिए यज्ञ और हवन की पद्धति का अनुसरण: सीएम योगी

अधिकारी ने बताया कि पैरोल को आमतौर पर डिविजनल कमिश्नर स्तर पर मंजूरी दी जाती है। हालांकि आदर्श आचार संहिता के कारण जेल विभाग ने इस मामले को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेज दिया है।

राम रहीम (Ram Rahim) को 20-20 साल की सजा

बाबा राम रहीम को अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार और एक पत्रकार के कत्ल के जुर्म में सितंबर 2017 में 20-20 साल की उम्रकैद की सजा हुई थी। डेरा प्रमुख को जेल गए अभी सात साल ही हुए हैं।

Tags: Gurmeet Ram RahimHaryana electionsHaryana newsNational news
Previous Post

Mission Shakti 5.0: बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त करेगी योगी सरकार

Next Post

अक्‍टूबर में इतने दिनों के लिए बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लीजिए काम

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ

08/10/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक

08/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

08/10/2026
नई दिल्ली

देश के कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी: PM मोदी

08/10/2026
पंजाब

नशा मुक्ति केंद्रों में होगी ट्रिपल एच स्क्रीनिंग, मान सरकार की नई पहल

08/10/2026
Next Post
Bank Holidays

अक्‍टूबर में इतने दिनों के लिए बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लीजिए काम

यह भी पढ़ें

railway hospital

डेढ़ महीने बाद मंडलीय रेलवे अस्पताल में नॉन-कोविड मरीजों की भर्ती शुरू

25/05/2021
UP PCS

कोरोना के चलते यूपी पीसीएस की मुख्य परीक्षा स्थगित

19/01/2022
PM Modi inaugurated the world's highest Chenab Rail Bridge

पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज का किया उद्घाटन

06/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version