• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भगवामय हुए कैप्टन अमरिंदर, पार्टी का भी बीजेपी में हुआ विलय

Writer D by Writer D
19/09/2022
in पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Capt Amarinder

Capt Amarinder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt Amarinder Singh) ने आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया। इसी के साथ कैप्टन अमरिंदर ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) का भी भारतीय जनता पार्टी में विलय कर दिया है। आज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और किरेन रिजिजू ने उनको बीजेपी की सदस्यता दिलाई। अमरिंदर के साथ-साथ उनके कई सहयोगी भी बीजेपी में शामिल हुए।

बीजेपी में शामिल होने के बाद अमरिंदर सिंह (Capt Amarinder Singh) ने बताया कि उन्होंने अपने समर्थकों से चर्चा की थी। इसमें तय हुआ कि पंजाब का कोई भविष्य देखना है तो बीजेपी के साथ विलय करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी और बीजेपी की विचारधारा एक ही है।

अमरिंदर (Capt Amarinder Singh) ने आगे कहा कि पंजाब में मैने 52 साल से राजनीति की है। बार्डर स्टेट होने की वजह से यह काफी सेंसिटिव राज्य है। पिछले चार से पांच साल में ड्रोन काफी आए हैं। पहले चार किलोमीटर तक अब तो चालीस किलोमीटर तक ड्रोन आ रहे हैं, जिससे असलाहा, ड्रग्स आ रहे हैं।

अखिलेश के साथ फोटो खिचवाना पड़ा महंगा, अब्दुल्लाह आजम के दो करीबी गिरफ्तार

पंजाब में अकाली दल से अलग होने के बाद बीजेपी लंबे समय से पंजाब में एक मजबूत सिख चेहरे की तलाश कर रही है, जो पंजाब में पार्टी को सियासी संजीवनी दे सके और हिंदू समुदाय के बीच भी स्वीकार्य हो। ऐसे कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी के दोनों ही फॉर्मूले में पूरी तरह से फिट बैठते हैं, क्योंकि वो पंजाब की सियासत में मंझे हुए नेता हैं। प्रदेश के सिख और हिंदू दोनों ही समुदाय की बीच वह मजबूत पकड़ रखते हैं।

पंजाब की सियासत में कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम काफी बड़ा है, जो पंजाब से बाहर देश के दूसरे राज्यों में भी जाना और पहचाना है। बीजेपी कैप्टन के जरिए पंजाब को एक बड़ा सियासी संदेश देने और उनके सियासी अनुभव को 2024 के चुनाव में भुनाने की कवायद कर रही है।

कैप्टन के बीजेपी में शामिल होने की टाइमिंग ऐसी है, जब लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकता का तानाबाना बुना जा रहा है। ऐसे में बीजेपी पंजाब के कैप्टन के जरिए सियासी संजीवनी तलाश रही है।

Tags: Bhartiya Janta PartybjpCapt Amarinder SinghNational newsPunjab News
Previous Post

अखिलेश के साथ फोटो खिचवाना पड़ा महंगा, अब्दुल्लाह आजम के दो करीबी गिरफ्तार

Next Post

एसी कमरे से कभी कभार बाहर निकलने वाले जमीनी हकीकत से हैं दूर: भूपेंद्र सिंह

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

हर जिले में बनेगा मॉडल स्किल सेंटर, एडीबी से वित्तपोषण के लिए तैयार होंगे बड़े प्रोजेक्ट : मुख्य सचिव

09/04/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोकर सामूहिक साधना करना उद्देश्य: उपमुख्यमंत्री

09/04/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 को लेकर सख्त एक्शन प्लान, सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: CM धामी

09/04/2026
CM Dhami
Main Slider

सैनिकों की वर्दी केवल परिधान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और गौरव का प्रतीक होती है: धामी

09/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी बना जेम पोर्टल से खरीद में शीर्ष राज्य

09/04/2026
Next Post
BJP

एसी कमरे से कभी कभार बाहर निकलने वाले जमीनी हकीकत से हैं दूर: भूपेंद्र सिंह

यह भी पढ़ें

realestate

रियल एस्टेट में निवेश बना घाटे का सौदा, 5.5 फीसदी का औसत मिला रिटर्न

07/10/2020
Police team was attacked by villagers

पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, SO को लाठी-डंडों से पीटा

19/06/2021
CM Yogi

सपा इन्फ्रास्ट्रक्चर और कानून व्यवस्था की दुश्मन : योगी आदित्यनाथ

05/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version