• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला लेखपाल के साथ अभद्रता, सपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज

Writer D by Writer D
18/11/2022
in उत्तर प्रदेश, जौनपुर
0
Case Filed

case Filed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र में महिला लेखपाल शालिनी कटियार को अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और दबंगई दिखाने वाले समाजवादी नेता ग्राम प्रधान के खिलाफ गुरुवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज (Case filed ) कर लिया है।

पुलिस ने आरोपित ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के लिए उसका मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगा दिया है। उधर लेखपाल संघ ने भी दबंग ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपने की रणनीति बनाई है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में शाहगंज तहसील की महिला लेखपाल शालिनी कटियार पीएम जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत खेतासराय थाना क्षेत्र के नौली ग्राम सभा में बनने वाली पानी टंकी के लिए भूमि का सीमांकन करने के लिए 16 नवम्बर को अपराह्न साढ़े चार बजे वहां गईं थी। इस दौरान गांव के दबंग ग्राम प्रधान रोशन लाल राजभर ने महिला लेखपाल को सरेआम भद्दी भद्दी गालियां देते हुए उन्हें स्कूटी से ढकेल दिया। महिला लेखपाल ने ग्राम प्रधान को समझाना चाहा तो ग्राम प्रधान डंडा लेकर उन्हें दौड़ा लिया और उनका बैग छीनते हुए नौली ग्राम सभा का खसरा और अन्य राजस्व रिकॉर्ड फाड़ दिया।

ग्राम प्रधान ने महिला कर्मचारी को धमकाते हुए कहा कि बिना मेरी अनुमति के तुम गांव में कैसे आ गई। दुबारा गांव में दिखाई दी तो जान मार दिया जाएगा।

ग्राम प्रधान के इस दुस्साहस से आक्रोशित उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार, शाहगंज तहसील अध्यक्ष विकास सिंह, कस्बा कानूनगो संजय कुमार राय समेत छह लेखपाल ने मामले की शिकायत देर रात को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी अंकित कुमार से की थी। जिसके बाद आज खेतासराय पुलिस ने आरोपित ग्राम प्रधान रोशन लाल राजभर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्ना धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज (Case filed ) कर लिया है।

ग्राम प्रधान प्रदेश के पूर्व परिवहन मंत्री राम अचल राजभर का बेहद करीबी है। बसपा सरकार में जिले में इसकी खासी तूती बोलती थी। सूबे में सत्ता शासन बदलने के बाद भी उसकी दबंगई आज भी जारी है।

Tags: Jaunpur news
Previous Post

युवक ने की फांसी लगाकर दी जान

Next Post

छात्राओं से छेड़छाड़ पर सहायक अध्यापक निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
AYUSH Colleges
Main Slider

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

21/05/2026
Next Post
Suspended

छात्राओं से छेड़छाड़ पर सहायक अध्यापक निलंबित

यह भी पढ़ें

Deepotsav

अयोध्या राम की पैड़ी पर बनेगी 80 हजार दीयों से सजी रंगोली

17/10/2025
Sumaiya Rana

मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया हाउस अरेस्ट, ट्वीट कर कहा- आज फिर पुलिस ने मेरे घर को छावनी बनाया

04/06/2022

बड़ा फैसला : अब यहां बाइक में 5 और कार में 10 लीटर ही भरवा सकेंगे पेट्रोल

11/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version