• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान में सुपरसोनिक मिसाइल गिरने का मामला, IAF के कई अधिकारी जिम्मेदार

Writer D by Writer D
10/04/2022
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। 9 मार्च 2022 को भारत की बिना हथियार की सुपरसोनिक मिसाइल ( supersonic missile) गलती से लॉन्च हो गई थी। वह पाकिस्तान में जाकर गिरी। इस हादसे में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था। लेकिन इस लापरवाही के लिए भारतीय वायुसेना ने एक से अधिक वायुसेना अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। इनके खिलाफ जल्द ही एक्शन लिया जाएगा।

एक उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारी ने India Today को बताया कि इस मामले की जांच वाइस एयर मार्शल आरके सिन्हा ने की है। उन्होंने इस मामले में लापरवाही बरतने के लिए एक से अधिक वायुसेना अधिकारियों को जिम्मेदार पाया है। ये अधिकारी मिसाइल स्क्वाड्रन से संबंध रखते हैं। बहुत जल्द इन लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। उनके खिलाफ सख्ती से पेश आया जाएगा।

भविष्य में न हो गलती, इसलिए बढ़ाई सख्ती

वायुसेना मुख्यालय ने कहा कि भविष्य में ऐसी गलती न हो इसलिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स को सख्ती से फॉलो करने के निर्देश दिए गए हैं। आपको बता दें कि 9 मार्च को भारतीय सुपरसोनिक मिसाइल (बिना हथियारों से लैस) लाहौर से करीब 275 किलोमीटर दूर पाकिस्तानी क्षेत्र में गिरी थी। इससे एक कोल्ड स्टोरेज को नुकसान पहुंचा था। हालांकि, इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसपर कहा था कि हम भारतीय मिसाइल के पाकिस्तान में गिरने के बाद जवाब दे सकते थे, लेकिन हमने संयम दिखाया।

एक ही परिवार के 11 लोगों ने मांगी इच्छा मृत्यु, जानें पूरा मामला

मामले की चल रही थी उच्च स्तरीय जांच 

भारतीय वायुसेना की जो मिसाइल गलती से पाकिस्तान की सीमा में गिर गई थी, उसकी हाईलेवल जांच चल रही थी। इस जांच में भारतीय ग्रुप कैप्टन पर शक होने की खबर थी। भारतीय वायुसेना की जांच के घेरे में अब ग्रुप कैप्टन रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। भारत से छूटी मिसाइल पाकिस्तान की सीमा में दाखिल होकर Mian Channu नाम की जगह पर गिरी थी। पाकिस्तान की सरकार ने इसपर आपत्ति जताई थी। हालांकि, इससे पहले ही भारत की तरफ से मामले की जांच के आदेश दे दिए गए थे।

राजनाथ सिंह ने दिया था यह बयान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान में गलती से जाकर गिरने वाली भारतीय मिसाइल पर सदन में प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने सदन में कहा था कि अनजाने में हुई ये घटना खेदजनक है, हमारा मिसाइल सिस्टम अत्यंत सुरक्षित और भरोसेमंद है। राजनाथ सिंह ने कहा था कि यह घटना इंस्ट्रक्शन के दौरान अनजाने में हुई मिसाइल रिलीज़ से संबंधित है। लेकिन ये राहत की बात है कि इस घटना से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। सरकार ने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है।

Tags: delhi newsIndian AirforceNational newsPakistan
Previous Post

एक ही परिवार के 11 लोगों ने मांगी इच्छा मृत्यु, जानें पूरा मामला

Next Post

हेत्माएर की आतिशी पारी ने रोका लखनऊ का विजय रथ, राजस्थान रोमांचक जीत

Writer D

Writer D

Related Posts

Suicide
क्राइम

जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन स्थल शख्स ने खुद को गोली से उड़ाया, मचा हड़कंप

10/11/2025
La Nina
Main Slider

‘La Nina’ का कहर! कई राज्यों में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान; IMD का अलर्ट जारी

10/11/2025
5 killed as house roof collapses
क्राइम

मकान की छत भरभराकर गिरी,एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

10/11/2025
Senior resident doctor Adil Ahmed arrested in Anantnag
Main Slider

360 किलो अमोनियम नाइट्रेट, पिस्टल… डॉक्टर रच रहा था बड़े आतंकी हमले की साजिश

10/11/2025
MoU signed for acquisition of Naini Saini Airport, Pithoragarh
राजनीति

प्रधानमंत्री की उपस्थिति में नैनी सैनी हवाई अड्डे, पिथौरागढ़ के अधिग्रहण हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर

09/11/2025
Next Post

हेत्माएर की आतिशी पारी ने रोका लखनऊ का विजय रथ, राजस्थान रोमांचक जीत

यह भी पढ़ें

press conference

आंध्र प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पर लगाया अपनी सरकार गिराने का आरोप

11/10/2020

उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव के लिए तैयार : भूपेश बघेल

19/01/2022
Nitish Cabinet

नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक बैठक आज, 23 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र

17/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version