• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खेलकूद से न केवल देश-प्रदेश का नाम होता है, बल्कि स्वास्थ्य लाभ भी होता है : डॉ. दिनेश शर्मा

Writer D by Writer D
26/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा एवं मंत्री जलशक्ति डॉ. महेन्द्र सिंह की उपस्थिति में शुक्रवार को युनाइटेड इंस्टीटयूट ऑफ इंजीनियरिंग कालेज नैनी में सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का समापन हुआ। पुरूष कबड्डी खेल प्रतियोगिता में जसरा विकास खण्ड प्रथम, द्वितीय कौंधियारा एवं महिला वर्ग में शहर दक्षिणी प्रथम एवं विकास खण्ड करछना द्वितीय विजयी घोषित हुआ। विजयी खिलाड़ियों को उपमुख्यमंत्री एवं जलशक्ति मंत्री ने मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा एवं जलशक्ति मंत्री डॉ महेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सांसद प्रो रीता बहुगुणा जोशी ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। खेलगांव पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा जिम्नास्टिक का प्रदर्शन एवं सरदार पटेल इण्टर कालेज कोरांव के छात्रों द्वारा ड्रम पर योगा व जिम्नास्टिक का प्रदर्शन किया गया। खेलो इंडिया के अन्तर्गत 10 से 30 नवम्बर, 2021 के बीच उप्र के सभी सांसदों द्वारा खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।

इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रो रीता बहुगुणा जोशी ने खेल का प्रारम्भ 16 नवम्बर को किया, जिसका आज समापन दिवस था। इस स्पर्धा में कबड्डी खेल का चयन किया गया था। कबड्डी एसोशिएशन तथा प्रशासन के सहयोग से सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। कबड्डी एसोशिएशन द्वारा बनाये गये नियम के अनुसार आयोजित किया गया, जो कि न्याय पंचायत/वार्ड से विधान सभा, विधान सभा से लोक सभा स्तर पर की गयी।

इस अवसर पर डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि सांसद प्रो रीता बहुगुणा के अथक परिश्रम से तमाम प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। जिससे बच्चों में खेल के प्रति रूचि बढ़े एवं उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास हो। इसी के दृष्टिगत भारत सरकार एवं उप्र सरकार द्वारा खेल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं प्रारम्भ की है। उन्होंने कहा कि खेलकूद एक स्पर्धा है, प्रतियोगिता है, जो लोग विजयी हुए है तथा जो नहीं जीत पाये हैं, दोनों ही बधायी के पात्र है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा बचपन से आती है तथा खेल से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी एवं विधायकगण एवं महापौर के साथ-साथ अन्य जनप्रतिनिधिगण बधाई के पात्र हैं।

श्री रामलला को ठंड से बचाने के लिए ओढाई गई रजाई, भोग राग में भी हुआ बदलाव

डॉ महेन्द्र सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया के अन्तर्गत खूब खेलो, खूद पढ़ो तथा जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन करों। उन्होंने कहा कि सरकार अच्छे खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की है। बच्चे उनका लाभ उठायें और आगे बढ़े, मेरी यही शुभकामनांए।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गणेश केशरवानी, विधायक बारा डॉ अजय भारतीय, विधायक कोरांव राजमणि कोल, जनप्रतिनिधि उत्पल राय, अजय राय, कबड्डी एसोसिएशन के सचिव पीके पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि उपस्थित रहे।

Tags: Dr. Dinesh SharmaPrayagraj Newsup newsप्रयागराज न्यूज़
Previous Post

कटरीना-विक्की की शादी की तैयारियां हुई तेज, राजस्थान में होगा शाही जश्न

Next Post

रामनगरी में 3915 जोड़ों की शादी सम्पन्न, सीएम योगी ने दिया आशीर्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

UP's textile industry reached new heights due to the policies of Yogi government: Rakesh Sachan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नीतियों से यूपी का वस्त्र उद्योग नई ऊंचाइयों पर: राकेश सचान

08/09/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी

08/09/2026
Light and sound show begins at Smritika.
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में शाम होते ही दिखेगा शौर्य का नया रंग, स्मृतिका में शुरू हुआ लाइट एंड साउंड शो

08/09/2026
Naimisharanya Dham
Main Slider

अयोध्या की तर्ज पर विकसित होगा सीतापुर का नैमिषारण्य, बनेगा भव्य वैदिक नगरी का स्वरूप

08/09/2026
Emphasis on easy transportation along with drinking water supply in rural areas.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर

08/09/2026
Next Post

रामनगरी में 3915 जोड़ों की शादी सम्पन्न, सीएम योगी ने दिया आशीर्वाद

यह भी पढ़ें

CM Bhajan Lal

राजस्थान शीघ्र ही इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी पॉलिसी 2024 लॉन्च करेगा: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा

20/11/2024

Anushka खुद को मानती हैं वॉट्सऐप अंकल, जानें वजह

29/10/2021
Ram Rahim

डेरा प्रमुख राम रहीम को लगा बड़ा झटका, 19 साल पुराने केस में दोषी करार

08/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version