• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामनगरी में 3915 जोड़ों की शादी सम्पन्न, सीएम योगी ने दिया आशीर्वाद

Writer D by Writer D
26/11/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश श्रम विभाग एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं एवं वृहद सामूहिक विवाह कार्यक्रम राजकीय इंटर कालेज में आयोजित किया गया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अयोध्या मण्डल के जनपद अयोध्या, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अमेठी, अम्बेडकरनगर के 3915 जोड़ों का शादी समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया तथा अपने सम्बोधन में कहा कि इस वृहद सामूहिक विवाह समारोह भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में आयोजित किया जाना ये अपने आप में ऐतिहासिक निर्णय है। इसके लिए मैं उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री  स्वामी प्रसाद मौर्य, राज्यमंत्री  मनोहर लाल कोरी तथा अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  रघुराज सिंह सहित श्रम विभाग, मण्डल प्रशासन, जिला प्रशासन आदि के साथ साथ अपने जनप्रतिनिधियों, सांसद, विधायक सभी को बधाई देता हूं।

श्रम विभाग की अनेक योजनाएं संचालित होती है जो हमारी सरकार मार्च 2017 के बनने के बाद उसमें और ते आयी है तथा सीधे आम लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। आज संविधान दिवस है आज ही के दिन बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने हमें विश्व का सबसे अच्छा संविधान दिया था। उसी में यह व्यवस्था है कि हम सभी लोग बराबर है। उसी की कड़ी में आज श्रमिकों की मेहनतकशों की लड़के-लड़कियों की शादी में पूरा उत्तर प्रदेश सरकार भाग ले रहा है तथा मैं भी आप सब लोगों को आर्शीवाद देने एवं शुभकामना देने के लिए आया हूं। इस कार्यक्रम से जहां 3915 शादी के जोड़ों की परिणय सूत्र में बंधने का एक आर्थिक सहायता युक्त लाभ प्राप्त हो रहा है। यही इनसे जुड़े हुये परिवारों को भी बेहतर अवसर मिल रहा है। यह सरकार मजदूरों की ही नही गरीबों की शादी के लिए भी समाज कल्याण विभाग के सहयोग से विवाह समारोह आयोजित कर रही है तथा इसका पूरा खर्चा भी उठा रही है।

इस सहायता से जहां इसमें स्वाजातीय विभाग के लोगों को 55 हजार प्रति पुत्री, अन्र्तजातीय विवाह को 61 हजार प्रति पुत्री एवं प्रत्येक वर-वधू के उत्साह के लिए 5 हजार धनराशि दी जाती है तथा श्रमिकों के सामाजिक सहायता हेतु 2 लाख का आर्थिक सहायता तथा 5 लाख के बीमा भी किया जाता है। ऐसे विवाहों के आयोजन से बाल विवाह एवं दहेज आदि जैसी कूप्रथाओं पर रोक लग रही है। ऐसे कार्यक्रम के आयोजन के लिए मैं श्रम विभाग तथा अन्य विभागों को हार्दिक बधाई देता हूं। हमारी सरकार की मंशा है कि सबका साथ सबका विश्वास और सबकी भागेदारी के साथ हम आगे बढ़े उसी की कड़ी में बिना भेदभाव पूर्ण यह कार्य किया जा रहा है। इस शादी समारोह में 138 मुस्लिम जोड़ों ने भी अपना निकाह किया है। मैं उन सभी को भी बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री  द्वारा 11 शादी के जोड़ों को मंच पर बुलाकर आर्शीवाद दिया गया तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया। मुख्यमंत्री  द्वारा सभी को ऐसे आयोजन की बार-बार बधाई दी है तथा मुख्यमंत्री  ने यह भी कहा कि मेरी सरकार में जहां आवास, निर्माण, भवन निर्माण, एक्सप्रेस वे निर्माण आदि के कार्यो में ते लायी है वही पर 59 हजार ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों एवं पंचायत भवन का निर्माण किया जा चुका है जो यह एक उल्लेखनीय सफलता है तथा सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हो रहा है चाहे विद्युत का क्षेत्र हो चाहे विकास का क्षेत्र हो चाहे भेदभाव रहित, विभिन्न विभागों/पुलिस विभागों में नियुक्ति का विषय हो। सभी में हमने सभी के विकास और ईमानदारी के साथ साथ आगे बढ़ रहे है।

samuhik vivah in ayodhya

वृहद सामूहिक विवाह समारोह में उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री  स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा श्रम विभाग के विकास सम्बंधी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया तथा ऐसे आयोजनों के सफल बनाने के लिए सभी को बधाई दी है। इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री डा0 नीलकंठ तिवारी ने भी अपने सम्बोधन में कहा कि भगवान राम की जन्मस्थली को शादी समारोह के चुनने के लिए सभी को बधाई दी तथा उनके वैवाहिक एवं पारिवारिक वन को बधाई दी है। उक्त अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री  मनोहर लाल कोरी द्वारा भी विभागीय नीतियों, कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला गया। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  रघुराज सिंह द्वारा भी कल्याण बोर्ड के कार्यो पर प्रकाश डाला गया। उक्त अवसर पर स्थानीय सांसद  लल्लू सिंह ने भी मण्डल के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, विवाह में आये हुये परिवारों उनके शामिल हो रहे जोड़ों का स्वागत किया तथा भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में शादी के आयोजन के लिए सौभाग्य बताया। उक्त अवसर पर विधायक बाबा गोरखनाथ,  रामचन्द्र यादव,  शोभा सिंह चैहान सहित मण्डल से आये हुये अन्य जनपदों के विधायकों ने भी प्रकाश डाला और अपने विचार व्यक्त किये। इस कार्यक्रम में अयोध्या मेयर  ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष  संव सिंह, महानगर अध्यक्ष  अभिषेक मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने भी विचार व्यक्त किया।

मा0 मुख्यमंत्री  के हेलीपैड पुलिस लाइन आने पर अपर पुलिस महानिदेशक  एस0एन0 सावंत, मण्डलायुक्त  एम0पी0 अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक  के0पी0 सिंह, जिलाधिकारी  नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शैलेश कुमार पांडेय, नगर आयुक्त  विशाल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों मुख्य विकास अधिकारी  अनिता यादव, अपर जिलाधिकारी नगर, प्रशासन, पुलिस अधीक्षक नगर आदि द्वारा स्वागत किया गया तथा हेलीपैड से विदा किया गया। इस कार्यक्रम में श्रम विभाग के अपर आयुक्त, उपायुक्तगण तथा स्थानीय उपायुक्त, सहायक सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण, मजिस्ट्रेट/पुलिस गण अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जनप्रतिनिधियों, विवाह के लिए आये जोड़े, उनके परिवारों, मीडिया बंधुओं आदि के सहयोग के प्रति, मण्डल एवं जिला प्रशासन ने आभार व्यक्त किया है तथा मुख्यमंत्री  यहां से बलरामपुर के लिए प्रस्थान कर गये।

Tags: ayodhya newssamuhik-vivahup news
Previous Post

खेलकूद से न केवल देश-प्रदेश का नाम होता है, बल्कि स्वास्थ्य लाभ भी होता है : डॉ. दिनेश शर्मा

Next Post

सीएम धामी ने सेमनागराजा त्रिवार्षिक मेला व सेममुखेम में प्रतिभाग किया

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post

सीएम धामी ने सेमनागराजा त्रिवार्षिक मेला व सेममुखेम में प्रतिभाग किया

यह भी पढ़ें

CM Yogi

मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण

12/03/2025
road accident

सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, पांच घायल

03/09/2021
Karwa Chauth

अखंड सुहाग के लिए रखा जाएगा करवा चौथ व्रत, जानें आपके शहर में कब निकलेगा चांद

13/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version