• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘अनुकंपा के आधार’ पर मिलने वाली नौकरियों में हुआ बदलाव, अब इनको भी मिलेगी नियुक्ति

Writer D by Writer D
03/12/2022
in शिक्षा, Main Slider
0
Power Grid

Power Grid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘अनुकंपा के आधार’ (Compassionate Jobs) पर आधारित नौकरियों को लेकर नए नियम की घोषणा की है। UP Govt ने सरकारी सहायता प्राप्त सेकेंडरी स्कूल के टीचर्स और नॉन-टीचिंग स्टाफ के आश्रित बच्चों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए एलिजिबल होने की इजाजत दी है। इसका मतलब है कि अगर स्कूलों में काम करने वाले कर्मचारी की सर्विस के दौरान मौत हो जाती है, तो उसके पोते-पोतियों में से किसी एक को उस स्कूल में नौकरी मिल जाएगी। वर्तमान में UP में सरकारी सहायता प्राप्त सेकेंडरी स्कूल की संख्या 4,512 है।

दरअसल, अब तक अनुकंपा के आधार पर नौकरी (Compassionate Jobs) के लिए मृतक कर्मचारी की विधवा/विधुर, बेटे, अविवाहित अथवा विधवा बेटी को ही आश्रित परिवार का सदस्य माना जाता था। कर्मचारी की मौत के बाद इनमें से किसी को नौकरी दी जाती थी। हालांकि, अब यूपी सरकार ने इस नियम में बदलाव कर दिया है। इससे परिवार की एक और पीढ़ी को नौकरी पाने के लिए एलिजिबिल कर दिया गया है।

क्या है नई गाइडलाइंस

संसोधित गाइडलाइंस के मुताबिक, यदि मृतक की पत्नी या पति, बेटा या गोद लिया बेटा, बेटियां, विधवा बहू, आश्रित अविवाहित भाई, अविवाहित बहन या विधवा मां में से कोई भी नहीं है, तो ऐसी स्थिति में आश्रित पोते या अविवाहित पोती को नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा, यदि आश्रित के पास कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स (सीसीसी) क्वालिफिकेशन नहीं है, तो उसे नौकरी मिलने के एक साल के भीतर इस कोर्स को हासिल करना होगा।

सुपरन्युमररी पोस्ट नहीं होगी क्रिएट

इंटरमीडिएट अधिनियम 1921 में हाल ही में किए गए संशोधनों के बाद, उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य द्वारा संचालित स्कूलों में सुपरन्युमररी पोस्ट को क्रिएट करने की व्यवस्था को खत्म कर दिया है। दरअसल, पहले किसी पद के नहीं होने पर सुपरन्युमररी पोस्ट को क्रिएट करके वहां अनुकंपा नियुक्ति की जाती थी। लेकिन इस पद पर अनुकंपा वाले उम्मीदवार को नियुक्त नहीं किया जाता था।

ISRO में साइंटिस्ट बनने का सुनहरा अवसर, यहां करें अप्लाई

हालांकि, अब नए सिस्टम में आश्रित को उसी स्कूल में नियुक्त किया जाएगा, जहां मृतक कार्यरत था। यदि संबंधित स्कूल में कोई पद खाली नहीं है तो आश्रितों को जिला अथवा संभाग स्तरीय कार्यालय में नौकरी दी जाएगी। अगर संभाग स्तर पर भी कोई पद खाली नहीं है तो संभाग के बाहर किसी अन्य जिले में नियुक्ति पर विचार किया जायेगा।

Tags: Anukampa NaukriCompassionate jobs
Previous Post

पैन-आधार लिंक कराने की ये है लास्ट डेट

Next Post

मशहूर टुंडे कबाब के मालिक हाजी रईस का निधन, 88 साल में ली अंतिम सांस

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री

10/03/2026
Sahara Media's Noida office to be attached
Main Slider

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस होगा कुर्क, 3 इमारतों की होगी नीलामी

10/03/2026
Anand marriage
Main Slider

सिखों के आनंद विवाह रजिस्ट्रेशन के लिए नई नियमावली को कैबिनेट ने दी मंजूरी

10/03/2026
Indigo
Main Slider

IndiGo के CEO का इस्तीफा, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

10/03/2026
CM Yogi
Main Slider

त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों, समाज विरोधी गतिविधियों व नई परंपरा की अनुमति नहीं: मुख्यमंत्री

10/03/2026
Next Post
Haji Raees, owner of Tunde Kebab

मशहूर टुंडे कबाब के मालिक हाजी रईस का निधन, 88 साल में ली अंतिम सांस

यह भी पढ़ें

Elon Musk

Elon Musk ने पराग अग्रवाल को किया टर्मिनेट, अब चुकानी होगी इतनी कीमत

28/10/2022
राम मंदिर फैसले की वर्षगांठ

राम मंदिर फैसले की पहली वर्षगांठ आज, आयोजन पर लगा प्रतिबंध

09/11/2020
Post Office

इस स्कीम में करें निवेश, सिर्फ ब्याज से ही कमा लेंगे इतने लाख रुपए

22/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version