• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस स्कीम में करें निवेश, सिर्फ ब्याज से ही कमा लेंगे इतने लाख रुपए

Writer D by Writer D
22/09/2024
in Business
0
Post Office

Post Office

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर कोई अपनी कमाई में से एक हिस्सा बजट (Savings) करता है और उसे ऐसी जगह निवेश (Investment) करना चाहता है, जहां उसका पैसा सुरक्षित रहे और रिटर्न भी शानदार मिले। इस लिहाज से पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित कई स्कीम्स (Post Office Schemes) खासी लोकप्रिय हो रही हैं। इनमें आप कम अमाउंट लगाकर भी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। ऐसी ही एक बजट योजना है पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम (Post Office Time Deposit Scheme) की, इसमें सरकार की ओर से ब्याज भी जोरदार दिया जा रहा है।

इस स्कीम में 7.5% का शानदार ब्याज

Post Office में बच्चे, बूढ़े या फिर जवान और महिलाएं हर आयु वर्ग के लिए सेविंग स्कीम्स संचालित की जा रही हैं। अगर बात करें पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम की, तो इसमें जोरदार रिटर्न, सुरक्षित निवेश के साथ ही टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है, जो इसे खासा पॉपुलर बनाता है। इस स्कीम में पांच साल के लिए पैसों का निवेश किया जाता है। सरकार की ओर से इस अवधि के निवेश के लिए 7.5 फीसदी का धांसू ब्याज ऑफर किया जा रहा है। यानी रिटर्न देने के मामले में भी ये आगे है।

अलग-अलग टैन्योर पर इतना ब्याज

पोस्‍ट ऑफिस के टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit) स्कीम के तहत अलग-अलग टेन्‍योर के लिए इन्‍वेस्‍टमेंट कर सकते हैं। इसमें 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए पैसे जमा किए जा सकते हैं। एक साल के लिए निवेश करने पर 6.9 फीसदी का ब्‍याज मिलता है, जबकि 2 या 3 साल के लिए पैसे इन्वेस्ट करने पर 7 फीसदी की दर तय की गई है। वहीं 5 साल के लिए पोस्‍ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करते हैं, तो फिर इन्वेस्टर्स को 7.5 फीसदी की दर से ब्‍याज मिलता है।

ब्‍याज से कैसे होगी लाखों की कमाई?

पोस्‍ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit) में ब्याज से होने वाली कमाई का कैलकुलेशन करें, तो अगर किसी निवेशक ने इस Post Office Scheme में पांच साल के लिए 5 लाख रुपये का निवेश किया है, तो फिर 7.5 फीसदी की दर से उसे इस अवधि में डिपॉजिट पर 2,24,974 रुपये का इन्टरेस्ट मिलेगा। वहीं कुल मैच्‍योरिटी पर राशि बढ़कर 7,24,974 रुपये हो जाएगी। इसका मतलब है कि आपको सिर्फ ब्‍याज से ही 2 लाख रुपये से ज्यादा कमाई हो जाएगी।

Tax छूट का भी मिलता है लाभ

Time Deposit स्कीम में आयकर विभाग एक्ट 1961 के सेक्शन 80C के तहत ग्राहक को टैक्स छूट का लाभ भी दिया जाता है। इस सेविंग स्कीम में सिंगल अकाउंट या ज्वाइट अकाउंट खुलवा सकते हैं। 10 साल से ज्यादा आयु के बच्चे का अकाउंट उसके परिजन के जरिए खोला जा सकता है। इसमें कम से कम 1,000 रुपये से खाता खुलवाया जा सकता है। जिसमें सालाना आधार पर ब्याज का पैसा जुड़ता है। वहीं अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं हैं, यानी जितना ज्यादा पैसा लगाएंगे आपको ब्याज से होने वाली कमाई भी उसी हिसाब से बढ़ जाएगी।

Tags: Investmentpost office schemespost office time deposit schemesmall saving schemes
Previous Post

Ind vs Ban: अश्विन ने बल्ले और गेंद से उड़ाए बांग्लादेश के परखच्चे, भारत ने 280 रनों से दी पटखनी

Next Post

अमेरिका ने लौटया भारत का ‘नायाब’ खजाना, प्रधानमंत्री ने जताया आभार

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा लुढ़का

19/06/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 83 अंक चढ़ा

18/06/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल

17/06/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 400+ अंक उछला; निफ्टी 23,300 के पार

15/06/2026
Gold
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की रफ्तार पर लगा ब्रेक

12/06/2026
Next Post
America returned 297 ancient heritage to India

अमेरिका ने लौटया भारत का 'नायाब' खजाना, प्रधानमंत्री ने जताया आभार

यह भी पढ़ें

रोने लगे चीनी सैनिक Chinese soldiers started crying when posting in Ladakh

Viral Video : लद्दाख में पोस्टिंग हुई तो रोने लगे चीनी सैनिक

23/09/2020
PFI members

जेल में बंद पीएफआई के दो कार्यकर्ताओं के लिए पेशी वारंट जारी

05/03/2021

सपा गुंडों की पार्टी, इसलिये लोग हो रहे दूर: केशव मौर्य

14/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version