• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होली पर इन मंत्र जाप से दूर करें जीवन की सभी परेशानियां

Writer D by Writer D
07/03/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
holi

holi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फाल्गुन मास की पूर्णिमा को हर साल होली (Holi) का पावन पर्व आता हैं जिस दिन होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता हैं और इसके अगले दिन धुलंडी के मौके पर रंगों की होली खेली जाती हैं। होलिका दहन जिस तरह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं उसी तरह इस दिन ज्योतिषीय उपायों की मदद से जीवन में पैदा हुई नकारात्मकता को दूर करते हुए जीवन की परेशानियों का अंत किया जा सकता हैं।

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ मंत्रों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका होली (holi)  के दिन जाप करने से आपके सभी कष्टों का निवारण होता हैं आपके घर से जुड़ी हर प्रकार की समस्‍या दूर होती हैं। तो आइये जानते हैं इन मंत्रों के बारे में…

ग्रहों की शांति के लिए मंंत्र

होलिका दहन की रात उत्तर दिशा में सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर मूंग, चने की दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काले उड़द एवं तिल की ढेरी बनाएं। अब उस पर नवग्रह यंत्र स्थापित करें। उस पर केसर का तिलक करें, घी का दीपक लगाएं एवं नीचे लिखे मंत्र का जप करें। जप स्फटिक की माला से करें। जप पूरा होने पर यंत्र को पूजा स्थान पर स्थापित करें, ग्रह अनुकूल होने लगेंगे।

मंत्र – ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरान्तकारी भानु शशि भूमि-सुतो बुधश्च।

गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव: सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु।।

परिवार में सुख स्मृद्धि के लिए मंंत्र

यदि किसी के परिवार में क्लेश ज्यादा रहता है और परिवार में रहना वाले लोगों में मनमुटाव बना रहता है तो इसके लिए होली वाले दिन पूजा के समय शुभ मंत्र का जप करने से सुख समृद्धि आती है। साथ ही सफलता के द्वार भी खुलते हैं। इस मंत्र का जप आप एक, तीन या पांच बार कर सकते हैं।

मंत्र – अहकूटा भयत्रस्तै: कृता त्वं होलि बालिशे: अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम:

रोग नाश के लिए मंंत्र

अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं, तो इसके लिए भी होली की रात को खास उपाय करने से आपकी बीमारी दूर हो सकती है। होली की रात आप नीचे लिखे मंत्र का जप तुलसी की माला से करें। इससे आपकी परेशानी दूर हो सकती है।

मंत्र – ऊं नमो भगवते रुद्राय मृतार्क मध्ये संस्थिताय मम शरीरं अमृतं कुरु कुरु स्वाहा

धन वृद्धि के लिए मंत्र

यदि आप चाहते हैं की आपके धन में वृद्धि हो तो होली के दिन उपाय करना फलदायक साबित हो सकता है। होली वाली रात अपने घर के किसी शांत कमरे में एक स्थान पर बैठ जाएं और कमल की माला से मंत्रों का जप करें। इस छोटे से उपाय से आपके धन में वृद्धि होने लगेगी।

मंत्र – ऊं नमो धनदाय स्वाहा

बिजनस में सक्‍सेस के लिए मंत्र

एकाक्षी नारियल को लाल कपड़े में गेहूं के आसन पर स्थापित करें और सिंदूर का तिलक करें। अब मूंगे की माला से नीचे लिखे मंत्र का जप करें। 21 माला जप होने पर इस पोटली को दुकान में ऐसे स्थान पर टांग दें, जहां ग्राहकों की नजर इस पर पड़ती रहे। इससे व्यापार में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं।

मंत्र – ऊं श्रीं श्रीं श्रीं परम सिद्धि व्यापार वृद्धि नम:।

आर्थिक परेशानी दूर करने के लिए मंत्र

यदि कोई व्यक्ति आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है तो होली की रात शांत स्थान पर एक आसन बिछाएं। बैठने के बाद सामने एक लकड़ी के खंबे पर काला कपड़ा बिछाकर तांबे से बना तंत्र रक्षा ताबीज रखें। इसके बाद हल्दी की माला से ऊं ह्री ह्रीं क्लिंम मंत्र का जप करें। मंत्र जप करने के बाद ताबीज को काले धागे में बांधकर गले में धारण कर लें।

मंत्र – ऊं ह्री ह्रीं क्लिंम

Tags: AstrologyAstrology tipsastrology tips in hindiHoliholi 2023holi ke totkemantrapositivity in life
Previous Post

बाली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी पर्यटन को दिया जाए बढ़ावा

Next Post

इस होली पर बनाएं सत्तू के पापड़, टेस्टी भी हेल्दी भी

Writer D

Writer D

Related Posts

Lauki ka Dosa
खाना-खजाना

नाश्ते में बनाएं लौकी का डोसा, स्वाद और सेहत दोनों पर खरी उतरेगी यह डिश

27/03/2026
Nihari Mutton
खाना-खजाना

खाने का स्वाद बढ़ाएगा निहारी मटन, देखें रेसिपी

27/03/2026
Hair
फैशन/शैली

गर्मियों में बालों का रखे खास ख्याल, फॉलो करें ये टिप्स

27/03/2026
Tulsi
धर्म

घर में लगे पौधे बदल सकते हैं आपकी किस्मत, रखें इन नियमों का ध्यान

27/03/2026
Maa Lakshmi
Main Slider

करें श्री महालक्ष्मी चालीसा का पाठ, धन-संपत्ति की होगी प्राप्ति

27/03/2026
Next Post

इस होली पर बनाएं सत्तू के पापड़, टेस्टी भी हेल्दी भी

यह भी पढ़ें

CM Dhami

उत्तराखंड स्थापना के बाद 2022 में पहली बार टूटा मिथक, जब जनता ने भाजपा को चुना: धामी

22/03/2024
Explosion

काबुल ईदगाह मस्जिद के बाहर धमाका, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

03/10/2021
rape

खेत में गई युवती के साथ दुष्कर्म

22/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version