• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चेतन शर्मा ने टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर पद से दिया इस्तीफा

Writer D by Writer D
17/02/2023
in खेल
0
Chetan Sharma

Chetan Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टीम इंडिया (Team India) के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा (Chetan Sharma) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में उनका एक स्टिंग ऑपरेशन सामने आया था, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। चेतन शर्मा 7 जनवरी 2023 को ही दोबारा बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर बने थे। यह उनका दूसरा कार्यकाल था, लेकिन इस बार 40 दिन में ही उनका यह कार्यकाल खत्म हो गया।

स्टिंग की वजह से विवादों में थे चेतन शर्मा (Chetan Sharma)

बता दें कि बीते मंगलवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में चयन मसलों से जुड़े मामलों का कथित तौर पर खुलासा करने के कारण विवाद में फंस गए। बीसीसीआई ने हाल ही में चेतन को दूसरी बार चयन समिति का अध्यक्ष बनाया था। इससे पहले उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्वकप में भारतीय टीम के लचर प्रदर्शन के बाद हटा दिया गया था।

चेतन शर्मा (Chetan Sharma) को एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों पर आक्षेप लगाते हुए दिखाया गया है। उन्होंने कथित तौर पर कोच राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के साथ बातचीत का भी खुलासा किया था। शर्मा ने आरोप लगाया के खिलाड़ी 80 से 85 प्रतिशत फिट होने के बावजूद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में जल्द वापसी के लिए इंजेक्शन लेते हैं।

हरीश रावत की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने यह भी आरोप लगाया था कि सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए बुमराह की वापसी को लेकर उनके और टीम प्रबंधन के बीच मतभेद थे। इसके अलावा भी चेतन शर्मा ने इस वीडियो में कई अहम खुलासे किए थे, जिनको लेकर विवाद हो गया था।

Tags: Chetan Sharmacricket newsCricket News in Hinditeam india
Previous Post

17 फरवरी राशिफल: आज इन राशि वालों को मिलेगी अच्छी खबर

Next Post

आग का तांडव, 300 से अधिक दुकानें जलकर राख

Writer D

Writer D

Related Posts

Shikhar Dhawan
Main Slider

शिखर धवन बने दिल्ली खेल महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर

10/02/2026
India won the Under-19 World Cup for the sixth time.
Main Slider

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा इंग्लैंड का सपना… भारत छठी बार बना चैंपियन

06/02/2026
Flying Fairy PT Usha's husband passes away
Main Slider

उड़नपरी पीटी उषा के पति का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

30/01/2026
Virat Kohli and Kuldeep Yadav visited Mahakal temple.
खेल

कोहली ने किए महाकाल के दर्शन, कुलदीप के साथ भस्म आरती में हुए शामिल

17/01/2026
Gautam Gambhir
खेल

बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे गौतम गंभीर, भस्म आरती में हुए शामिल

16/01/2026
Next Post
Fire

आग का तांडव, 300 से अधिक दुकानें जलकर राख

यह भी पढ़ें

sakib saleem

साकिब सलीम ने ट्रोल्स से कहा- हिम्मत है तो मेरे सामने मुझे गाली दो

09/10/2020
UP Board

UP बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का फ़ॉर्मूला तय, इस आधार पर जरी होगा परिणाम

17/06/2021
Three thugs were arrested and sent to jail

दो लुटेरे गिरफ्तार, लूट का माल बरामद

16/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version