• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना से मौत मामले इटली को पछाड़ 5वें नंबर पर पहुंचा भारत

Desk by Desk
31/07/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
इटली को पछाड़ 5वें नंबर पर पहुंचा भारत

इटली को पछाड़ 5वें नंबर पर पहुंचा भारत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में पहली बार कोरोना वायरस संक्रमण के 50,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 52,123 नए केस आए है।

इस दौरान 775 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 35,747 हो गई। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक भारत अब मौत के कुल मामले में इटली को पीछे छोड़ कर पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। इटली में अब तक इस वायरस से 35,132 लोगों की मौत हुई है।

जानें सबसे ज्यादा कहां हुई है मौत ?

कोरोना से अब तक सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुई है। यहां अब तक 1 लाख 54 हज़ार लोगों की जान गई है। दूसरे नंबर पर ब्राजील है। यहां अब तक 91 हज़ार लोगों की मौत हुई है। मेक्सिको में 46 हज़ार और ब्रिटेन में 45999 लोगों की जान कोरोना से गई है। इसके बाद फिर इटली की बारी आती है। जबकि स्पेन में भी 28 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।

क्या गरमा-गर्म खाने से आपकी भी जल जाती है जीभ? तुरंत राहत के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

भारत में कोरोना के आंकड़े

भारत में कोविड-19 के 5,28,242 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 64.44 फीसदी है और मृत्युदर 2.21 फीसदी है। कुल संक्रमितों की संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल है। अब तक देश में 1.8 करोड़ जांच हो चुकी है। जुलाई महीने में लगभग 1 करोड़ कोरोना के टेस्ट हुए। इस दौरान 62% कोरोना के केस आए हैं। अभी डबलिंग रेट लगभग 20 दिन है। यानी लगभग 20 दिन में कोरोना के मामले दोगुने हो रहे हैं। ये आंकड़ों के लिहाज़ से राहत की बात है।

 भारत ने कोरोना सैंपल टेस्टिंग में भी बनाया नया रिकॉर्ड 

इस बीच अच्छी खबर ये है भारत ने कोरोना सैंपल टेस्टिंग में भी नया रिकॉर्ड बनाया है। 30 जुलाई को 6,42,588 सैंपल की जांच की गई जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 25 जुलाई को भारत में 4,42,263 सैंपल की जांच की गई। आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत में अब तक 30 जुलाई तक 1,88,32,970 कोरोना सैंपल की जांच हुई है। अच्छी बात ये है कि पिछले एक हफ्ते में हर रोज साढ़े तीन लाख से ज्यादा सैंपल की जांच की जा रही है।

Tags: coronacorona death in indiaCoronavirusIndiaItalyइटली को पछाड़ 5वें नंबर पर पहुंचा भारतइटली में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना से मौतभारत में कोरोना
Previous Post

कोरोना को लेकर अयोध्या प्रशासन की बढ़ी चिंता, कैसे होगा राम मंदिर भूमि पूजन?

Next Post

चीन ने पैंगॉन्ग झील में बनाने शुरू किए अपने नए कैंप

Desk

Desk

Related Posts

Garba-Dandiya
Main Slider

महाराष्ट्र में गरबा-डांडिया पर VHP का नया फरमान, मुस्लिमों की होगी नो-एंट्री

05/09/2026
DM Mayur Dixit
Main Slider

हरिद्वार में हाईवे पर अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

05/09/2026
Vinod Tawde
Main Slider

‘PDA’ पर विनोद तावड़े का तंज, बोले- भाजपा कार्यकर्ता सपा के नारे को नाकाम करेंगे

05/09/2026
Voter Lists
Main Slider

जिला योजना समिति चुनाव की मतदाता सूची का कार्यक्रम जारी

05/09/2026
Vinod Tawde
Main Slider

भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े पहुँचे लखनऊ

05/09/2026
Next Post
पैंगॉन्ग झील

चीन ने पैंगॉन्ग झील में बनाने शुरू किए अपने नए कैंप

यह भी पढ़ें

Diwali

दिवाली पर करे लें ये काम, मां लक्ष्मी का होगा घर में आगमन

20/10/2023
UP Board result

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्‍ट घोषित, शुभ छप्रा ने किया टॉप

25/04/2023
Anganwadi

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में आंगनवाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण में आई तेज़ी

25/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version