• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जस्टिस वर्मा ने इस्तीफा देने से किया इंकार, CJI ने प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति को भेजा पत्र

Writer D by Writer D
09/05/2025
in उत्तर प्रदेश
0
Yashwant Verma

Yashwant Verma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस यशवंत वर्मा (Yashwant Verma) के आवास पर नकदी मिलने के आरोपों के बाद, भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने उनसे इस्तीफा मांगा है। हालांकि, जस्टिस वर्मा ने इससे इनकार कर दिया। CJI ने अब न्यायाधीशों के तीन सदस्यीय जांच पैनल की रिपोर्ट और जस्टिस वर्मा के जवाब को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है ।

गुरुवार को एक ऑफिशियल रिलीज में कहा गया कि सीजेआई ने इन-हाउस प्रक्रिया के संदर्भ में, राष्ट्रपति और पीएम दोनों को पत्र लिखा है, जिसमें जस्टिस यशवंत वर्मा (Yashwant Verma) से प्राप्त दिनांक 06.05.2025 के पत्र/प्रतिक्रिया के साथ दिनांक 03.05.2025 की 3-सदस्यीय समिति की रिपोर्ट की कॉपी संलग्न है।

जस्टिस वर्मा (Yashwant Verma) के खिलाफ आरोपों की जांच

मुख्य न्यायाधीश ने 22 मार्च को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी.एस. संधावालिया और कर्नाटक उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनु शिवरामन की सदस्यता वाली एक समिति गठित की थी, जिसे दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश के आवास पर आग लगने के बाद नकदी बरामदगी के आरोपों की जांच करनी थी।

यशवंत वर्मा (Yashwant Verma) के इस्तीफे की मांग

जस्टिस यशवंत वर्मा (Yashwant Verma) का 20 मार्च को ट्रांसफर हो गया था और उन्होंने 5 अप्रैल को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद, सीजेआई खन्ना ने 4 मई को जस्टिस वर्मा को पत्र लिखकर रिपोर्ट की एक कॉपी शेयर की। ऐसा माना जा रहा है कि सीजेआई ने रिपोर्ट की शुरुआत न्यायमूर्ति वर्मा को अपना इस्तीफा देने का विकल्प देते हुए की है।

तीन दिन बंद रहेंगे ATM, जानें इस Viral मैसेज का पूरा सच

पीटीआई सूत्रों के अनुसार, यह कदम उस आंतरिक प्रक्रिया का पालन करता है, जिसके तहत सीजेआई किसी न्यायाधीश को गंभीर निष्कर्षों के मद्देनजर इस्तीफा देने की सलाह देते हैं और अगर जस्टिस इसका पालन नहीं करते हैं तो सीजेआई महाभियोग (Impeachment) की सिफारिश कर सकते हैं। वहीं, यशवंत वर्मा ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति दोनों को दिए गए अपने जवाब में आरोपों से इनकार किया है।

Tags: kanpur newsYashwant Verma
Previous Post

तीन दिन बंद रहेंगे ATM, जानें इस Viral मैसेज का पूरा सच

Next Post

पाकिस्तान अब अपने वजूद के लिए संघर्ष करता दिखाई देगा : योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बंगाल चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा नेताओं ने सीएम योगी को दी बधाई

04/05/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

Yogi Cabinet: हाईटेंशन लाइनों पर बड़ा फैसला: अब टावर के नीचे दोगुना मुआवजा, किसानों को मिलेगा ज्यादा लाभ

04/05/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

Yogi Cabinet: ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना लागू, नई ट्रांसफर पॉलिसी को भी मंजूरी

04/05/2026
Kashi Vishwanath Temple
Main Slider

काशी बनी आस्था और आधुनिकता का संगम : जयवीर सिंह

04/05/2026
Electricity Connection
Main Slider

गांव-गांव बिजली, हर घर रोशन : योगी मॉडल की बड़ी सफलता

04/05/2026
Next Post
CM Yogi

पाकिस्तान अब अपने वजूद के लिए संघर्ष करता दिखाई देगा : योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

arrested

हत्या के आरोप फरार चल रहे वांछित आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद

26/02/2021

‘टिप टिप बरसा पानी’ पर माधुरी ने मारे ठुमके, रवीना ने भी मारे लटके-झटके

29/06/2021
Tilu Rauteli honor

हॉकी स्टार वंदना कटारिया समेत 22 महिलाओं को मिला तीलू रौतेली सम्मान

08/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version