• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बारात से लौट रही स्कॉर्पियो और बोलेरो खाई में पलटी, 6 बारातियों की मौत

Writer D by Writer D
16/02/2023
in उत्तर प्रदेश, बांदा
0
road accident

6 wedding guests died in a road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। उप्र के जनपद बांदा में गुरुवार को तड़के सड़क हादसा (Road Accident)  हो गया। जहां बारात से वापस लौट रही स्कॉर्पियो और बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। घटनास्थल पर ही 6 बारातियों की मौत हो गई जबकि कई बाराती घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार चिल्ला थाना क्षेत्र के निवाइच गांव से बारात राजापुर चित्रकूट गई थी। वहां से वापस लौटते समय गुरुवार को तड़के चार बजे पपरेंदा गांव के समीप गल्ला गोदाम के सामने बारात से लौट रही स्कॉर्पियो और बोलेरो पपरेन्दा रोड पर गेहूं गोदाम के पास ओवरटेक करते समय बेकाबू होकर खाई में पलट कर पेड़ से टकरा गई। दोनों वाहनों में सवार 6 बरातियों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के शिकार हुए लोगों में तीन लोग निवाइच गांव के हैं। एक व्यक्ति पिपरहरी गांव का बताया जा रहा है। दुर्घटना में घायल हुए आधा दर्जन लोगों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

तीसरी बार गाजियाबाद कोर्ट में पेश हुआ तेंदुआ, परिसर में मचा हड़कंप

एसपी बांदा अभिनंदन ने बताया कि राजापुर जनपद चित्रकूट से बारात से वापस निवाइच थाना पैलानी अपने गांव जा रहे थे। दोनों वाहनों में कुल मिलाकर 11 व्यक्ति सवार थे। सभी अत्यधिक शराब के नशे में थे। गाड़ियों में शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। चालकों के अत्यधिक नशे में होने के कारण दोनों वाहन मिरगहनी थाना तिंदवारी के पास एक दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में टकरा गए। फिर अनियंत्रित होकर सामने पेड़ से टकरा गए। इसमें 6 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई ।

Tags: accident newsbanda newsroad acciednt newsup news
Previous Post

तीसरी बार गाजियाबाद कोर्ट में पेश हुआ तेंदुआ, परिसर में मचा हड़कंप

Next Post

पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी की बढ़ी मुश्किलें, 1.6 करोड़ की घूस लेने का लगा आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी रविवार को लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को देंगे सौगात

12/09/2026
Next Post
dharm singh saini

पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी की बढ़ी मुश्किलें, 1.6 करोड़ की घूस लेने का लगा आरोप

यह भी पढ़ें

Yogi Cabinet

Yogi Cabinet: हाईटेंशन लाइनों पर बड़ा फैसला: अब टावर के नीचे दोगुना मुआवजा, किसानों को मिलेगा ज्यादा लाभ

04/05/2026
three terrorists killed

श्रीनगर : मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, एक महिला की मौत, CRPF के दो जवान घायल

17/09/2020
Navratri

आज से शारदीय नवरात्रि शुरू, चित्रा नक्षत्र में करें कलश स्थापना

15/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version