• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम अशोक गहलोत बोले- बीजेपी में पड़ गई है फूट , हमारी होगी जीत

Desk by Desk
09/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
अशोक गहलोत Ashok Gehlot

अशोक गहलोत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जैसलमेर पहुंचे है। जहां पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए जमकर बीजेपी पर निशाना साधा है।

इस दौरान गहलोत ने सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। गहलोत ने बीजेपी के विधायक की बाड़ेबंदी को लेकर कहा कि अब बीजेपी की पोल खुल गई है। अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी नेताओं और हमारी पार्टी छोड़ चुके लोगों के खिलाफ हर घर में गुस्सा है। साथ ही इस दौरान गहलोत ने एक बार फिर बीजेपी पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया।

गहलोत ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप सोच सकते हैं कि सरकार में तो हम लोग हैं, हॉर्स ट्रेडिंग हो रही थी। किस प्रकार हमें विधायकों को एकसाथ रोकना पड़ा। लेकिन बीजेपी को किस बात की चिंता है, जो उन्हें तीन-चार जगह पर लोगों की बाड़ेबंदी करनी पड़ रही है।

अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी लड़ाई सरकार को अस्थिर करने के षडयंत्र के खिलाफ है। जीत सत्य की होगी, राजस्थान की जनता की होगी आज घर-घर के अंदर चर्चाएं हैं , हमारी कुछ विधायकों और बीजेपी के प्रति लोगों के मन में रोष है। सब कह रहे हैं कि सरकार अच्छा काम कर रही थी, कोरोना को लेकर एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी काम किया। देश-दुनिया में तारीफ हो रही थी राजस्थान की। जहां जीवन बचाने का संघर्ष हो, वहां राजनीति पीछे हो जाती है। लेकिन दुर्भाग्य से जीवन बचाने के संघर्ष के दौरान बीजेपी को सरकारें गिराने के लिए षडयंत्र करने समय मिल रहा है।

बसपा विधायकों के मामले में 11 अगस्त को हाईकोर्ट से फैसला आना है। मुख्यमंत्री ने विधायकों के नाम अपने पत्र में बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय को सही ठहराते हुए कहा है कि दलबदल कानून के दायरे में यह विलय हुआ है। बसपा विधायकों ने अपने क्षेत्र में विकास के लिए विलय का रास्ता चुना है।

सीएम ने लिखा कि तोड़फोड़ कर और खरीद-फरोख्त के जरिए चुनी हुई सरकार को अस्थिर करना न्यायोचित नहीं है, साथ ही यह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ भी है। अपने पत्र में सीएम ने यह भी लिखा है कि 1993-98 के दौरान जब राजस्थान में ऐसी ही स्थिति बनी थी।

तब उन्होंने केन्द्रीय राज्यमंत्री और पीसीसी चीफ होने के नाते तत्कालीन राज्यपाल बलिराम भगत और तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव से मिलकर इसका विरोध जताया था। सीएम ने लिखा कि जब कोरोना महामारी विकराल रुप धारण कर रही है, तो ऐसे समय में हमारे कुछ साथी और विपक्ष के कुछ नेता मिलकर चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

Tags: CM Ashok Gehlotअशोक गहलोत
Previous Post

संजय राउत का बड़ा आरोप : बोले- सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से रिश्ते थे खराब

Next Post

शिवसेना के आरोपों पर बिहार डीजीपी के बोले-मुझे गाली दो, लेकिन सुशांत को न्याय चाहिए

Desk

Desk

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
सुशांत को न्याय चाहिए Sushant needs justice

शिवसेना के आरोपों पर बिहार डीजीपी के बोले-मुझे गाली दो, लेकिन सुशांत को न्याय चाहिए

यह भी पढ़ें

Dead Body

मनरेगा कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से श्रमिक की हुई दर्दनाक मौत

25/12/2020
Sutak Kaal

इस तारीख को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

05/02/2025
Mithun Chakraborty

‘डिस्को डांसर’ मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

30/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version